23 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

जरूरी सूचना/खबर 👇

⛈️बुलंदशहर समेत चार जिलों में अगले कुछ घंटे भारी, बिजली गिरने व 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी; शाम करीब 7:00 बजे सूचना विभाग ने जारी किया मैसेज, अगले तीन घंटों में बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर और मथुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने, बारिश तथा तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला तूफान आने की है प्रबल संभावना।

📣हाय रे महंगाई! पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, पिछले एक माह में तीसरी बार बढ़े दाम, महंगाई की मार से आम आदमी की टूटी कमर; पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, दिल्ली में सेंचुरी लगाने से मात्र 49 पैसे दूर पेट्रोल, 99.51 प्रति लीटर हुए दाम, वहीं डीजल पहुंचा 92.49 रुपये प्रति लीटर।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों पर होगी कार्रवाई, गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक में बोले डीएम कुमार हर्ष; साथ ही सड़क पर नमाज, सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और अवशेषों को खुले में फेंकने पर रोक लगाने तथा धार्मिक स्थलों व मेलों में सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने निर्धारित घाटों पर ही गंगा स्नान, ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन पर रोक और वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम अभिषेक सिंह व भरत राम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित पुलिस- प्रशासन के अधिकारी और धर्मगुरु रहे मौजूद।

2.📰✍️बुलंदशहर के एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय का तबादला, आजमगढ़ में बने अपर आयुक्त, सीतापुर से नितीश कुमार सिंह संभालेंगे नई जिम्मेदारी; शासन स्तर पर देर रात 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची की जारी, 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी नितीश कुमार सिंह का सीतापुर से बुलंदशहर तबादला कर सौंपी गई है एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी। बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने करीब एक वर्ष के कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यशैली व जनसंपर्क के चलते बनाई अलग पहचान।

3.📰✍️जहांगीराबाद में खालौर स्टेडियम के आगे सड़क किनारे महिला का न्यूड शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुराना होने की आशंका; आज सुबह की घटना, स्थानीय लोगों द्वारा करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, कई दिन पुराना बताया जा रहा है शव, चेहरा काला पड़ने की वजह से नहीं हो सकी है पहचान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच।

4.📰✍️शिवसेना ने संगठन विस्तार को दी रफ्तार, तरुण कुमार बने स्याना तहसील अध्यक्ष, किट्टू चौहान को मिली महिला मोर्चा जिला सचिव‌ की जिम्मेदारी; जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने संगठन विस्तार के तहत की नई नियुक्तियां, नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और बाला साहेब ठाकरे के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का किया आह्वान।

5.📰✍️जहांगीराबाद के किशनपुर में नौकर पर लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर फरार होने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार; किशनपुर निवासी हरेन्द्र ने गजरौला निवासी अपने नौकर गौरव पर घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार होने का लगाया है आरोप, पीड़ित के अनुसार पत्नी ज्योति के करीब तीन तोला सोना, चार तोला अन्य स्वर्ण आभूषण तथा आठ से दस तोला चांदी की पाजेब, चैन सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया है नौकर, जांच में जुटी पुलिस।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर के प्रीत विहार कॉलोनी पार्क स्थित वीरेंद्र सिंह सिरोही बैडमिंटन हॉल में छठवीं आवाज़ बैडमिंटन ट्रॉफी 2026 का आगाज; चिराग गोस्वामी, मणितोष शर्मा व सूरज चौहान ने किया शुभारंभ, पहले दिन के मुकाबलों में अंडर-15 सिंगल्स के फाइनल में आयुष्मान राघव और आदित्य नेहवाल, अंडर-19 सिंगल्स में रजत और आदित्य नेहवाल तथा बालिका ओपन सिंगल्स में अलका और पूजा ने  बनाई जगह। 24 मई को खेले जाएंगे अंडर-19 डबल्स, मेन ओपन सिंगल्स, मेन ओपन डबल्स व 35 प्लस डबल्स के मुकाबले। प्रतियोगिता में विश्वजीत मलिक, अभिनव सिंह, पीतम पंडित, नितिन चौहान, यश गुप्ता, अर्जुन राघव, कर्णजीत मलिक, जॉनी सिरोही, अनमोल राघव दे रहे सहयोग।

📰✍️कल 24 मई को होने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर गंगा नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में हुई बैठक, 120वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अलका होटल में आयोजित होगा समारोह; बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. एस.सी. पालीवाल, डॉ. अजय खन्ना, डॉ. अंतरिक्ष कुमार, डॉ. सतीश चंद गर्ग और डॉ. शमीम सहित चिकित्सक रहे उपस्थित। डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कार्यक्रम में आयुर्वेद की परंपरा, उपयोगिता और जनस्वास्थ्य में उसकी भूमिका पर होगी चर्चा,  उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान भी किया जाएगा।

📰✍️बुलंदशहर में सपा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के लगाए आरोप, जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में हजारों डबल वोट पकड़ने का दावा; सपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि करीब 17 हजार मतदाताओं के नाम एक से अधिक बूथों पर मिले हैं दर्ज। आरोप है कि  6-7 बूथों तक में दर्ज हैं समान नाम, पिता या पति का नाम, आयु और मकान नंबर वाले मतदाता, सूची सुधार की मांग।

📰✍️महाराजा अग्रसेन मंडल में नवनियुक्त प्रभारी शम्भू सिह राघव का स्वागत, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा; नगर कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवनियुक्त प्रभारी शम्भू सिंह राघव के प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। बैठक में आगामी कार्यक्रमों व बैठकों की तय की गई रणनीति, महामंत्री हिमांशु तोमर ने  किया संचालन।

📰👍मुख्यमंत्री योगी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में स्याना कोतवाली पहुंचा विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन, एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग; योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल करने तथा सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक व भड़काऊ बयान देने के आरोप में संजय भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी के नाम सीओ स्याना को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग।

📰✍️ 7 मोबाइल सहित चार मोबाइल चोर पकड़े; पहासू पुलिस ने जटौला नहर पुल के पास से आरोपियों करन, दीपक, अमन और दिनेश किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल भेज।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: