चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर कलेक्ट्रेट परिसर में लगा लंबा जाम; परिसर में दिशा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के वाहनों की भारी भीड़ से लग गया लंबा जाम, जाम में रेंगते नजर आए वाहन, जाम में काफी देर तक फंसे रहे अधिकारी और आम लोग।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️25 मई को खत्म होगा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, चुनाव और प्रशासक नियुक्ति को लेकर गांवों में असमंजस; जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को हो रहा है समाप्त, लेकिन अभी तक शासन स्तर से आगे की व्यवस्था पर कोई स्पष्ट आदेश नहीं हुआ जारी, जून में अंतिम मतदाता सूची आने की संभावना के चलते पंचायत चुनाव जल्द होना माना जा रहा है मुश्किल, वहीं प्रशासकों की नियुक्ति पर भी स्थिति साफ न होने से विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बना हुआ है असमंजस।

2.📰✍️लखनऊ की सड़कों पर ऑटो में रील बनाते दिखे बुलंदशहर के दो विधायक, वीडियो वायरल; डिबाई विधायक सीपी सिंह और स्याना विधायक देवेंद्र लोधी का ऑटो में बैठकर रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, साथ चल रही कार में बैठी टीम उनका वीडियो कर रही थी रिकॉर्ड, पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बीच यह वीडियो चर्चा का बना हुआ है विषय।

3.📰✍️सिकंदराबाद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान पर राजनीतिक घमासान तेज, पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद सयोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़ के इनाम का ऐलान वायरल; सांसद द्वारा भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सिकंदराबाद में हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित हुआ था विरोध प्रदर्शन, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने टीएमसी सांसद सयोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़ रुपये देने की कर दी घोषणा, बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप।

4.📰✍️बुलंदशहर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर एक बार फिर पुलिस ने कसा शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे गए चालान; जिलेभर में 2 दिन के लिए चलाया गया “ड्रिंक एंड ड्राइव” व ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय व सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह की मौजूदगी में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 40 चालकों के किए गए चालान, 6 वाहन किए गए सीज, साथ ही तेज आवाज वाले 97 वाहनों पर भी की गई कार्रवाई।


5.📰✍️ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सिलेंडर लेकर शहर की सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में काला आम चौराहे से कलेक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा महंगाई ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की तोड़ दी है कमर। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, डॉ इरफान, नरेंद्र चौधरी, शिवराम बाल्मिकी, भजनलाल विमल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शांतिदीप हॉस्पिटल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर; पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के सहयोग से हुआ आयोजन; सदर विधायक प्रदीप चौधरी व डॉ. एसके गोयल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, इस दौरान 130 मरीजों की ECG, डिजिटल एक्स-रे, ब्लड शुगर, BMD व अन्य जांचें की गईं निशुल्क। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के सक्सेना, नरेश गोयल, विजय गुप्ता, अनुराग अग्रवाल आदि का रहा विशेष सहयोग।


📰✍️ काला आम चौकी पर उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) ने बांटे मुफ्त हेलमेट, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को किया जागरूक; एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज राजपाल सिंह की मौजूदगी में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को वितरित किए गए हेलमेट, यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों का माल्यार्पण कर किया गया सम्मान। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, विशाल अरोड़ा, अजय अग्रवाल सहित अन्य रहे मौजूद।


📰✍️भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने की मांग, संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन; बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन ने केंद्रों में अवकाश घोषित करने की उठाई है मांग, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में संगठन ने कहा 3 से 6 वर्ष तक के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है गर्मी का गंभीर असर, केंद्रों का संचालन अस्थायी रूप से किया जाए बंद।


📰✍️डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में अंडर-16 क्रिकेट चयन पर बवाल, कोचों ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाए धांधली के आरोप; विभिन्न क्रिकेट अकादमियों के कोचों ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को बाहर बैठाने और चयन में पारदर्शिता न होने के लगाए हैं आरोप। कोच लवकेश चौधरी ने कहा जिस खिलाड़ी को आईपीएल टीम ने 15 दिन नेट बॉलर रखा, उसे भी नहीं किया गया चयनित।

📰✍️ विराट फार्म हाउस में आयोजित गतका गोल्ड कप में बुलंदशहर का दबदबा, जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम की ओवरऑल चैंपियनशिप; गतका फेडरेशन उत्तर प्रदेश की सचिव सिगड़ा सिंह, कोऑर्डिनेटर दिलीप सिंह व पुष्पेंद्र राजपूत ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, मीडिया प्रभारी दीप्ति सिंह ने दी जानकारी। प्रदेशभर से करीब 370 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, जिसमें बुलंदशहर ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान किया हासिल, नीरजपुरी अखाड़ा रामपुर दूसरे और जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा।


📰✍️बीती रात खुर्जा के न्यू शिवपुरी किला रोड स्थित ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, घंटेभर बाद पहुंची दमकल, इलाके की बिजली ठप; ट्रांसफार्मर में अचानक लगी भीषण आग से मच गई अफरा-तफरी, देखते ही देखते जलकर राख हो गया ट्रांसफार्मर, बाल्टी भरकर आग बुझाते दिखे स्थानीय लोग, घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, जिसके बाद आग पर पाया गया काबू।

📰✍️16 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ पप्पू पर जिला बदर की कार्रवाई, घर पर मुनादी कर चस्पा किया नोटिस; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अनूपशहर पुलिस ने ग्राम रुपवास निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ पप्पू के खिलाफ की जिला बदर की कार्रवाई, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराते हुए तामील कराया नोटिस। आरोपी पर मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट समेत 16 मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ जिला पंचायत सभागार में आयोजित दिशा बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह सख्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश; इस दौरान सांसद ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान, आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पतालों की जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप, टूटी सड़कों के शीघ्र रिस्टोरेशन और रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश। बैठक में डीएम कुमार हर्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया, सीडीओ निशा ग्रेवाल, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, संजय शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ककोड़ क्षेत्र के सुनपेड़ा गांव में दबंगों द्वारा युवक से चप्पल चटवाने और मारपीट का वीडियो वायरल; करीब 4 मिनट 46 सेकेंड के वीडियो में हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रहा है पीड़ित युवक, जबकि दबंग युवक उससे चप्पल चटवाता आ रहा है नजर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी, एक युवक की हुई पहचान, दूसरे शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस; जाट चौक स्थित नर्सरी के पास मिले युवक की पहचान गांव कांवरा निवासी असलम के रूप में हुई, जबकि चोला-सिकंदराबाद रोड पर मिले दूसरे शव की पहचान कराने में जुटी है पुलिस, पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव।

📰✍️काला आम मंडल में मंडल प्रभारी ऊषा बंसल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर की गई चर्चा, नए पदाधिकारियों की भी की गई घोषणा, महामंत्री अशोक चौधरी ने किया संचालन, बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी व बूथ अध्यक्ष रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभाग आवंटित; भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद, अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा सोमेंद्र पाल को सैनिक कल्याण विभाग सौंपा गया। वहीं कृष्णा पासवान को पशुधन, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व और हंसराज विश्वकर्मा को एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
News Editor: Dharmendra Mittal


