12 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️बड़ी खबर: 23 लाख छात्रों को झटका, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द; गत 3 मई को हुई थी परीक्षा, पेपर लीक की आशंका के चलते लिया गया निर्णय, सीबीआई करेगी जांच, जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का होगा ऐलान।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कचहरी में चेंबर का ताला तोड़ने को लेकर लाइसेंसी पिस्टल से हुई फायरिंग मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने हमलावरों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की उठाई मांग, एसएसपी को सौंपा पत्र; सोमवार सुबह अपने चेंबर का ताला तोड़े जाने की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता अधिवक्ता इमामुद्दीन और साले रऊफ खान पर दूसरे पक्ष ने मारपीट कर लाइसेंसी पिस्टल से कर दी थी फायरिंग, घटना में इमामुद्दीन और साले रऊफ खान टांग में गोली लगने से हो गए थे घायल जिनका हायर सेंटर में चल रहा है इलाज, घटना में कुल 5 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है रिपोर्ट, पुलिस तीन नामजद आरोपियों अधिवक्ता पवन निम, अधिवक्ता सुलेख चंद व उसके बेटे योगेश को कर चुकी है गिरफ्तार।

2.📰✍️खुर्जा ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर में “खेला होवे”, रिश्वतखोरी का चल रहा खेल, 21 मिनट पहले फेल अभ्यर्थी को 5500 की रिश्वत लेकर किया गया पास, मैनेजर समेत कई पर एफआईआर; शाहबाज दौलतपुर स्थित वाई बी बिल्डर के मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस एंड टेस्टिंग सेंटर पर भ्रष्टाचार का मामला हुआ है उजागर, शिकायतकर्ता शीशपाल शर्मा का आरोप है कि पहले जानबूझकर टेस्ट में किया गया फेल, फिर “सेटिंग” के नाम पर 5500 रुपये लेकर कर दिया गया पास, एसएसपी के आदेश पर मैनेजर रमित सरदार और अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ खुर्जा देहात थाने में मुकदमा दर्ज ।

3.📰✍️बुलंदशहर में यूरिया कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 1575 कट्टा यूरिया पकड़े जाने के बाद चार पीसीएफ गोदाम सील, आठ पर मुकदमा, चार कर्मचारी निलंबित; डीएम कुमार हर्ष के निर्देशन में अनूपशहर गंगा पुल से यूरिया से भरे तीन ट्रक पकड़े जाने के बाद हुई कार्यवाही, मामले में आयुक्त एवं निबंधक ने जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा समेत चार कर्मचारियों को किया है निलंबित। अनूपशहर थाने में दिव्यांशु वर्मा, राघवेंद्र, हरेंद्रपाल सिंह, यश राघव, मो. हारून, असलम, शेर अली और सौपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एआर को-ऑपरेटिव अमित कुमार त्यागी ने की गोदामों की जांच शुरू होने की पुष्टि।

4.📰✍️खुर्जा सीएचसी में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, अल्ट्रासाउंड में बाईं तरफ हर्निया की बीमारी, डॉक्टर ने दाईं तरफ कर दिया मासूम बच्चे का ऑपरेशन; खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर्निया ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही आई है सामने, पिता पुष्पेंद्र सिंह का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बाईं तरफ हर्निया था लेकिन डॉक्टर राजेंद्र बंसल ने दाईं तरफ कर दिया ऑपरेशन, गलती उजागर होने पर दोबारा की गई सर्जरी, मामले में हॉस्पिटल सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार ने आरोपी डाक्टर से तलब किया स्पष्टीकरण, इसके बाद होगी आगे की कार्रवाई।

5.📰✍️दो माह से वेतन न मिलने पर भड़के एनएचएम कर्मी, 20 मई तक भुगतान न हुआ तो 21 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी; राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मार्च और अप्रैल का मानदेय न मिलने पर एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार को सौंपा ज्ञापन, संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आर्थिक संकट और बढ़ते खर्चों का दिया हवाला, कहा स्कूल फीस, बैंक ईएमआई और घरेलू खर्चों का लगातार बढ़ रहा है दबाव। इस दौरान जिला महामंत्री डॉ. तहसीन रज़ा सहित अन्य रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर उठे सवाल, ड्राइविंग सेंटर और यूरिया घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज; खुर्जा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में लाइसेंस पास कराने के नाम पर अवैध वसूली और अनूपशहर यूरिया कालाबाजारी प्रकरण के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर खड़े होने लगे हैं सवाल। एक ओर 5500 रुपये लेकर फेल अभ्यर्थी को पास कराने का है आरोप, वहीं दूसरी ओर यूरिया मामले में चार गोदाम सील और आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों ने अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उठाई है मांग।

📰✍️खुर्जा में अवैध प्लाटिंग पर फिर चला बुलडोजर, विकास प्राधिकरण ने पुलिस बल की मौजूदगी में तीन कॉलोनियां की ध्वस्त; खुर्जा बाईपास एनएच-34 पर शिकारपुर क्रॉसिंग के पास संजीव कुमार की 2.5 बीघा, अनुपम मार्बल के निकट महावीर की 5 बीघा भूमि तथा ग्राम वाजिदपुर में कैलाश हॉस्पिटल के पास नीरज अग्रवाल एवं अन्य की 6 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त। उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में चला अभियान।

📰✍️औरंगाबाद में बर्थडे पार्टी में अवैध हथियारों से फायरिंग, पुलिस पर भी चली गोली, 10 आरोपी गिरफ्तार; अनामिका शुगर मिल रोड स्थित गेस्ट हाउस के पास नई प्लॉटिंग में भाकियू नेता के बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान युवकों ने अवैध हथियारों से की फायरिंग, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी गोली चलाने का है आरोप। पुलिस ने घेराबंदी कर दुष्यंत शर्मा, हिमांशु शर्मा, हर्ष, नितिन, मोन्टी, कृष्ण, अंकुश, प्रयाग चौधरी, विक्रांत और विनोद शर्मा को किया गिरफ्तार, जबकि कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हो गए फरार।

📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र में एसपी अभिषेक प्रताप अजय व सीओ प्रखर पांडेय ने भारी फोर्स के साथ शहर में की पैदल गश्त; कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक रवि रतन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ भूड़ चौराहा से यमुनापुरम होते हुए मुख्य मार्गों पर पैदल निकाली गई गश्त, पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

📰✍️पीएम मोदी के बयान के विरोध में भैंसा बुग्गी पर उतरीं पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी और सपा नेत्री अर्चना पांडा, भाजपा नेताओं के वीआईपी कल्चर पर साधा निशाना; उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और अपीलों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले भाजपा नेताओं का खत्म कराया जाए वीआईपी कल्चर, बाद में आम जनता पर थोपी जाएं नाकामियां, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

📰✍️अनूपशहर में मोबाइल दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, चोर मोबाइल और नगदी समेटकर फरार; देर रात अहार गेट निवासी सलमान खान की “फईम हब मोबाइल” दुकान में पीछे की खिड़की और दरवाजा तोड़कर घुस गए चोर, करीब तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल, अन्य सामान और गल्ले में रखे लगभग दस हजार रुपये चोरी कर हो गए फरार, पुलिस ने तहरीर लेकर शुरू की जांच।

📰✍️लिंक एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों को राहत, बुलंदशहर में सर्किल रेट दोबारा तय करने की तैयारी; कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक अनिल शर्मा और जिलाधिकारी कुमार हर्ष की मौजूदगी में आयोजित किसान वार्ता में लिंक एक्सप्रेस-वे प्रभावित गांवों के किसानों की मांग पर सर्किल रेट पुनर्निर्धारित करने का दिया गया आश्वासन, इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ कुछेजा गांव में बिल्ली की मौत पर फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग दादी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बटोर रहा भावुक प्रतिक्रियाएं; 60-70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी पालतू बिल्ली की मौत के बाद बिलखती नजर आईं, वायरल वीडियो में वह मृत बिल्ली को सहलाते हुए उसके चार नवजात बच्चों को दूध पिलाने की कर रही हैं कोशिश। स्थानीय लोगों के अनुसार पति की मौत के बाद 6-7 साल से बिल्ली ही उनका थी सहारा।

📰✍️खुर्जा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला; क्षेत्र के हाईवे-34 स्थित शिकारपुर कट पर हुआ हादसा, हादसे में मजदूरी कर गांव लखावटी लौट रहे 50 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत,  वाहन चालक वाहन सहित फरार।

📰✍️स्याना-हापुड़ बॉर्डर पर संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कलौंजी निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हुई है पहचान; पास के बाग में युवक की बाइक हुई है बरामद, सीमा विवाद के चलते संयुक्त जांच में जुटी है स्याना और सिंभावली पुलिस, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

📰✍️ अपराधियों पर सिकंदराबाद पुलिस की नजर,  क्षेत्र के 1000 संदिग्ध व अपराधियों की गतिविधियां खंगालने की तैयारी; अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्षेत्र में चौकीवार स्तर पर विभिन्न मामलों में संलिप्त व्यक्तियों का तैयार किया गया है रिकॉर्ड, उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन कर संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर की जाएगी निरोधात्मक कार्रवाई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️चंदौली में तीन हत्याओं का आरोपी पूर्व फौजी गुरप्रीत पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, दो पुलिसकर्मी घायल; 24 घंटे के भीतर दो रेल यात्रियों और अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले अमृतसर निवासी पूर्व फौजी व कथित साइको किलर गुरप्रीत को पुलिस और जीआरपी ने देर रात दरियापुर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। क्राइम सीन रीक्रिएट कराने ले जाते समय आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से मारा गयाआरोपी


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: