चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की दो सूची जारी, बुलंदशहर को मिले तीन नए एसडीएम, शासन ने दो चरणों में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले; देर रात हुए 182 पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद 12 घंटे के भीतर ही 181 पीसीएस अफसरों के तबादले की दूसरी सूची हुई जारी। पहली सूची में फिरोजाबाद से सत्येन्द्र सिंह और उन्नाव से शुभम यादव, जबकि दूसरी सूची में संतकबीरनगर से रविकांत चौबे का बुलंदशहर किया गया तबादला। वहीं बुलंदशहर से एसडीएम प्रियंका कुमारी का बदायूं हुआ स्थानांतरण।


1.📰✍️बुलंदशहर में शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर हुई 50 लाख की साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, साइबर पुलिस ने 26 लाख रुपये कराए होल्ड; मामले में साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया मुकदमा, प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार व उनकी टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर करीब 26 लाख रुपये संदिग्ध खातों में कराए होल्ड, पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी।

2. 📰✍️ अनूपशहर के यूरिया कालाबाजारी मामले में पीसीएफ के भंडार नायक हरेन्द्र प्रताप सिंह और सहायक लेखाकार यश राघव पर एनएसए, जिला कारागार मेरठ में नोटिस तामील; थाना अनूपशहर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत की कार्रवाई, 11 मई 2026 को उर्वरक निरीक्षक एवं जिला कृषि अधिकारी आर.के. यादव की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में यूरिया से भरे तीन ट्रक हुए थे बरामद, इसी मामले में मोहम्मद हारुन और रामेन्द्र उर्फ गुड्डू पर पहले ही लगाया जा चुका है एनएसए।

3.📰✍️ खुर्जा देहात के गांव भटवारा में वेल्डर जान मोहम्मद हत्याकांड पर परिजनों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग पर तीन घंटे तक शव दफनाने से किया इंकार; सीओ खुर्जा समेत पुलिस अधिकारियों के शीघ्र खुलासे और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने परिजन, रविवार को गांव के जंगल में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिला था शनिवार से लापता जान मोहम्मद का शव, पुलिस मामले की कर रही है जांच।

4.📰✍️ डीआईओएस कार्यालय पर सूचना न देने का आरोप, पत्रकार चन्द्र भूषण मित्तल ने प्रधानमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग; उन्होंने 12 मई 2026 को आरटीआई के तहत शिक्षा व्यवस्था से जुड़े तीन बिंदुओं पर मांगी थी सूचना, लेकिन 26 मई को आवेदन को प्रश्नोत्तरी बताते हुए सूचना देने से कर दिया गया इनकार। 28 मई को प्रथम अपील दायर करने के बाद 5 जून को विभाग की ओर से कार्यालय बुलाने के लिए किया गया फोन। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।

5.📰✍️ बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, शहर के देवीपुरा द्वितीय स्थित पंचायती गौशाला में अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन ने निःशुल्क सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ; ममता गुप्ता एवं सरला मित्तल ने केंद्र का किया उद्घाटन, इस अवसर पर संगठन की ओर से गौशाला में गायों के चारे की भी की गई सेवा। कार्यक्रम में गौशाला कार्यकारिणी के सदस्य, संगठन की बहनों तथा मंजू कांसल, सीमा मित्तल और अनीता गर्ग का रहा विशेष सहयोग।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शिकारपुर के गांव सरावा में धान काटने की मशीन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत में कटाई के दौरान हुआ हादसा; किसान बिन्नामी उर्फ बिन्ना पुत्र परमा सैनी देर रात अपने खेत में धान की कटाई करा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कंबाइन हार्वेस्टर की चपेट में आ गए और मशीन का पहिया ऊपर से गुजरने से मौके पर ही हो गई मौत, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम।


📰✍️ सराय छबीला स्थित महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में सेवा भारती ने सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश; मुख्य वक्ता जितेंद्र ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने की दी प्रेरणा, सुरभि ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और शरीर की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक। कार्यक्रम में संजय गर्ग, यशपाल सोलंकी, कमलेश सोलंकी, गीता बंसल, प्रतिभा शर्मा डिमरी, रमा अग्रवाल, लक्ष्मी, मनीषा, ऋतिका शर्मा, भागवत स्वरूप, कुंती, उषा तिवारी, कृष्ण गोपाल, ध्रुव कान्त और विशाल मौजूद रहे।


📰✍️ औरंगाबाद के अजीजाबाद में क्षेत्र के पशुओं व बच्चों को बीमारियों से दूर रखने तथा परिवारों में सुख-शांति की कामना के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा देवी मंदिर से निकाली नगर परिक्रमा, दूध और गंगाजल की धार लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना; पूजन के बाद मंदिर प्रसाद किया गया वितरित। कार्यक्रम में जीता सिंह, सतीश लोधी, देवपाल लोधी, महीपाल सिंह, रविन्द्र शर्मा, अंकित लोधी, हरपाल सिंह, रामवीर सिंह, हीरा सिंह लोधी, तरुण भारद्वाज, डिगम्बर लोधी, सुनील लोधी, सुरेन्द्र सिंह, सतीश दिवाकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


📰✍️ खुर्जा के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू पर एनएसए, जमानत के प्रयास से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जिला कारागार बुलंदशहर में तामील कराया गया एनएसए का नोटिस, मामले के अन्य आरोपियों पर भी एनएसए लगाने की जारी है प्रक्रिया।

📰✍️ शहर के कृष्णा नगर स्थित बालाजी दरबार पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, धर्मपत्नी संग किए दर्शन; इस दौरान उन्होंने बालाजी दरबार में महंत स्वामी परमदेव महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की मंगल आरती।

📰✍️ सिकन्द्राबाद क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद 11 मुकदमों में वांछित बदमाश जाकिर हुआ लंगड़ा, साथी भागने में कामयाब; 15 जून की मोबाइल व नकदी छिनैती के मामले में था वांछित गाजियाबाद निवासी जाकिर, आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक, मोबाइल फोन व 5 हजार रुपये नकद बरामद।

देश विदेश

📰✍️ मेरठ के मवाना स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प; डॉ. बी.एस. चौधरी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, डॉ. मोहन ठाकुर ने किया संचालन। इस दौरान मोहन सिंह सहित फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

News Editor: Dharmendra Mittal


