चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

⛈️⛈️ मौसम अलर्ट: बुलंदशहर में 9 और 10 जुलाई को मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और भारी वर्षा का अलर्ट, जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की चेतावनी; इस दौरान प्रशासन की लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कल स्कूल रहेंगे बंद! अत्यधिक वर्षा के अलर्ट पर कल 10 जुलाई को बुलंदशहर जिले में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल रहेंगे बंद; डीएम के निर्देश पर बीएसए वीरेन्द्र कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी बोर्डों के परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार का घोषित किया गया है अवकाश।


2.📰✍️ खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में भारी बारिश से भरभराकर गिरी मस्जिद की पुरानी दीवार, हादसे में दीवार से पास टेंट लगाकर रह रहे परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल; आज शाम करीब 5 बजे अचानक दीवार गिरने से मलवे के नीचे दब गए टेंट लगाकर रह रहे मजदूर परिवार के 6 लोग, जिनमें सलीम और आजिब की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि सलीम की पत्नी फुल्लो, दो बेटियां जैनब और नाजरीन, व रिजवान हो गए घायल, लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर पहुंचाया अस्पताल, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर किया गया रेफर।


3.📰✍️ औरंगाबाद के रतनपुर भट्टे के पास ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप ने बाइक सवार जवान को मारी टक्कर, हादसे में पीएसी जवान की मौत; खानपुर के गांव जवासा निवासी 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात प्रशांत सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप ने मार दी टक्कर, जिससे उसकी हो गई मौत। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खाई में जा गिरे ट्रांसफार्मर और पेड़ से टकरा गई पिकअप। मृतक के छोटे भाई विनय कुमार ने पिकअप चालक के खिलाफ औरंगाबाद थाने में दी तहरीर।


4.📰✍️ जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी, 859 किसानों से 131.24 हेक्टेयर जमीन का बैनामा, 155 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा जारी; परियोजना के लिए अब तक यूपीडा के पक्ष में क्रय/पुनर्गृहीत की जा चुकी है 280 हेक्टेयर भूमि, 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच 859 किसानों से कराया गया भूमि का बैनामा, अधिकारियों ने कहा किसानों के सहयोग और समय पर मुआवजा मिलने से जल्द पूरा किया जाएगा भूमि अधिग्रहण का कार्य।

5.📰✍️ डिबाई क्षेत्र के गांव कमरूआ में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से ट्यूशन जा रही छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर जताया आक्रोश; रोज की तरह ट्यूशन के लिए घर से निकली थी सोनू सिंह की पुत्री, रास्ते में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई, स्थानीय लोग उसे तुरंत लेकर गए अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित, घटना से परिवार में मचा कोहराम।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️मौसम का हाल! बुलंदशहर में तीसरे दिन भी जारी रही मंगलवार से शुरू हुई मानसूनी बारिश, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो गई हैं शहर और देहाती क्षेत्रों की कई सड़कें व गलियां, लोगों को परेशानियों का करना पड़ रहा सामना।

📰✍️ बुलंदशहर में जिला पंचायत के पाँच वर्ष पूरे होने पर कल 10 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभागार में होगा आयोजन, इस दौरान पाँच वर्षों की जनसेवा, उत्कृष्टता और विकास यात्रा की उपलब्धियों की मीडिया को दी जाएगी जानकारी।

📰✍️ हैंडपंप उद्योग को ओडीओपी में शामिल करने की मांग, हैंडपंप व्यापार मंडल ने सदर विधायक, जिलाधिकारी और जिला उद्योग केंद्र को सौंपा ज्ञापन; अध्यक्ष राजीव सिंघल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के सदस्यों ने जनपद के हैंडपंप उद्योग को ‘एक जिला एक उत्पाद (ODOP)’ योजना में शामिल करने की उठाई मांग, इस दौरान हैंडपंप व्यापार मंडल के सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️बुलंदशहर में 1.83 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 27 दस्तावेज और मोबाइल बरामद; साइबर क्राइम पुलिस ने मेरठ निवासी सतीश भारद्वाज को किया गिरफ्तार, जिसने साथी कृष्ण विरक्त के साथ फर्म के नाम पर करंट खाता खुलवाकर विभिन्न राज्यों की साइबर ठगी की रकम जमा कराई। खाते में करीब 1.83 करोड़ रुपये का मिला है लेन-देन, कृष्ण विरक्त पहले से तिहाड़ जेल में है बंद।


📰✍️ खुर्जा के किला मेवई गांव में सर्विस केबल की मरम्मत के दौरान करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, फतेहपुर बुजुर्ग निवासी सनी ने तोड़ा दम; गांव में टूटी सर्विस केबल की मरम्मत करते समय संविदा कर्मी सनी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

News Editor: Dharmendra Mittal


