चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ BSNL का धमाका: अब बिना नेटवर्क भी होगी बात, BSNL ने ₹1,34,166 में पेश किया सैटेलाइट फोन; पहाड़, समंदर या जंगल- जहां काम नहीं करेंगे मोबाइल टॉवर, वहां सीधा सेटेलाइट से कनेक्ट होगा यह फोन, मुसीबत में बनेगा लाइफलाइन, आपदा प्रबंधन और डिफेंस सिस्टम के लिए हो सकता है गेमचेंजर।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला पंचायत बुलंदशहर ने पांच साल में कराए करीब 200 करोड रुपए के विकास कार्य, आज 5 साल पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने गिनाईं उपलब्धियां; कहा जिले की 951 ग्राम पंचायतों के 1246 गांवों में से 965 गांवों में पूरे हो चुके हैं विकास कार्य, 2026-27 की योजना में शामिल हैं शेष 281 गांव। पिछले पांच वर्षों में 805 खड़ंजा, 689 सीसी रोड, 491 नाला-नाली, 376 हाईमास्ट लाइट, 42 पेयजल, 33 साफ-सफाई, 12 सौंदर्यीकरण और 7 अमृत सरोवर सहित कराए गए कई कार्य, इस दौरान एएमए सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


2.📰✍️ खुर्जा के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में पोते को बचाने में दादा की करंट से मौत, पतंग निकालते समय 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा; छत पर पतंग उड़ते समय 12 वर्षीय आहद की बिजली के पोल में फस गई थी पतंग, जिसको वह लोहे के डंडे से निकलने का कर रहा था प्रयास, जिससे डंडे में करंट आने से उसकी चपेट में आ गया वह, बचाने पहुंचे 65 वर्षीय दादा इसरार मेंबर भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी हो गई मौत, पोते आहद का उपचार जारी।


3.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर नेतरामपुरी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर लगा लंबा जाम; आज शाम करीब 5:00 हुआ हादसा, टक्कर के बाद ट्रक के नीचे फंसकर दूर तक घिसटती रही बाइक और ट्रक में लग गई आग, हादसे में बाइक सवार अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र निवासी दो युवकों की मौके पर ही हो गई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।


4.📰✍️प्रदेशभर में सराहा जा रहा बुलंदशहर के शिक्षकों का ‘निपुण गीत’, बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा; बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन में तैयार इस गीत को आकर्षक बनाने में जिले के शिक्षकों डॉ. पूनम, जोगेंद्र पाल सिंह, दीप्ति सिंह, भारती खत्री, मनीषा श्रीवास्तव, शशि राठी, रेनू चौहान, पिंकी वर्मा, प्रीति चौधरी, नीतू सिंह, शशी बाला, सुरभि सैनी, शिखा वर्मा, प्रियंका शर्मा और शिवांगी चौहान आदि का रहा विशेष योगदान, बीएसए ने इसे जनपद के लिए बताया गौरव, कहा इससे ‘निपुण भारत मिशन’ को मिलेगी नई गति।


5.📰✍️डिबाई में ई-कॉमर्स के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी की आकर्षक मूर्तियां बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन पेमेंट लेकर नहीं भेजता था सामान; डिबाई निवासी आरोपी विशाल पुत्र संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व सिम कार्ड भी किया बरामद, उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत मिली थी पांच साइबर शिकायतें, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बारिश के मौसम में बिजली से जुड़े हादसों से बचाव के लिए विद्युत विभाग बुलंदशहर द्वारा जारी वीडियो। 👇

📰✍️ चोला क्षेत्र निवासी यूट्यूबर पत्रकार अनिल कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी, पत्रकारिता छोड़ने और परिवार पर हमले की चेतावनी; आरोप है कि एक व्यक्ति ने रिकॉर्डिंग कॉल के दौरान गाली-गलौज करते हुए पत्रकारिता छोड़ने, परिवार सहित जान से मारने और घर में घुसकर हमला कराने की दी धमकी। पीड़ित ने तहरीर में आरोपी पर पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख करते हुए कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

📰✍️ बुलंदशहर में निजी वाहनों से स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़, क्षमता से अधिक बच्चों की ढुलाई, अनफिट और बिना व्यवसायिक पंजीकरण वाले वाहन भी सड़कों पर रहे दौड़; जनपद में नियमों को ताक पर रखकर निजी कार, टेंपो और ई-रिक्शा से बच्चों को लाया-ले जाया जा रहा स्कूल। हाल ही में जहांगीराबाद में चालक की लापरवाही और सहायक के अभाव में छह वर्षीय छात्रा की मौत के बाद भी नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई। शहरवासियों की जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस से विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

📰✍️ खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में बारिश से मस्जिद की दीवार गिरने से हुए हादसे में तीन हुई मौतों की संख्या, मृतक सलीम की पत्नी गुलिस्ता ने भी तोड़ा दम; परिवार के साथ मस्जिद के पास टेंट लगाकर रह रहा था बुगरासी के चंदियाना निवासी झूला संचालक सलीम, कल गुरुवार को दीवार गिरने से मलबे में दब गए थे परिवार के छह लोग, हादसे में सलीम, भांजे आजाद और इलाज के दौरान पत्नी गुलिस्ता की भी हो गई मौत, सलीम की दो बेटियां और एक अन्य भी हुआ घायल, जिनका चल रहा है इलाज।


📰✍️ अमर सिंह कॉलेज लखावटी में नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. ओ.वी.एस. ठैनुआ का सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया अभिनंदन, माल्यार्पण कर किया सम्मानित; डॉ. बी.एस. चौधरी की अध्यक्षता तथा महासचिव अर्जुन सिंह के संचालन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, न्यायधीश कुमार सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️ सिकंदराबाद के रामवाड़ा मोहल्ले में बारिश से मकान का छज्जा गिरा, पिता-पुत्र मलबे में दबकर घायल; सेवक राम के अनुसार दोपहर में लगातार बारिश के बीच भरभराकर गिर गया छज्जा, हादसे में बेटा अरुण और पोता घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर।
देश विदेश

📰✍️ गुरुग्राम के सुशांत लोक में नांदल गैंग के चार शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, रंगदारी वसूलने पहुंचे बदमाशों से देर रात हुई मुठभेड़; झज्जर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी के मकान के बाहर देर रात करीब 11 बजे दीपक नांदल गैंग के पांच शूटर स्कॉर्पियो से पहुंचे थे। मुठभेड़ में चार शूटर मारे गए, पांचवां घायल हुआ जबकि बदमाशों की गोली से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस आयुक्त सिबास कविराज ने घटना की पुष्टि की।
News Editor: Dharmendra Mittal


