चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय होंगे शहर कोतवाली के नए कोतवाल, यहां से धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भेजे गए जहांगीराबाद, देर रात एसएसपी ने जिले के 7 इंस्पेक्टर और 4 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल; सुदेश कुमार को ककोड़, जय किशोर गौतम को अनूपशहर, शशांक द्विवेदी को अरनिया, राहुल चौधरी को औरंगाबाद और हिमांशु चौधरी को बीबीनगर थानाध्यक्ष किया नियुक्त। साथ ही मो. असलम को स्वाट टीम, जितेंद्र कुमार दूबे को जनसूचना सेल और सोनवीर सिंह सोलंकी को सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया। ककोड़ थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को गैर जनपद तबादला होने पर किया गया कार्य मुक्त।


2.📰✍️ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज जिलेभर में जगह-जगह हुआ पौधारोपण, स्याना क्षेत्र के बाहपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने किया शुभारंभ; गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।


3.📰✍️ “ऑपरेशन साइबर-वज्र” के तहत बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जिले में अलग-अलग जगहों से साइबर ठगी करने वाले एक महिला सहित कुल 5 साइबर ठग गिरफ्तार; एसपी क्राइम नरेश कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस ने खुर्जा से मोंटू, सिकंदराबाद से अतीबुर रहमान, डिबाई से जयश्री, अहमदगढ़ से अभिषेक और जहांगीराबाद से अरविंद को किया गिरफ्तार। इन आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से मिली थी 76 साइबर शिकायतें, जिनमें करीब 3.80 लाख रुपये की ठगी का हुआ है खुलासा, सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।

4.📰✍️ बीती रात अहमदगढ़ क्षेत्र के मुमरेजपुर में बाबा ईंट भट्ठे के स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; देर रात लगी आग में भट्ठा मालिक जितेंद्र कुमार का ऑल्टिनेटर, बैटरियां, सौर ऊर्जा प्लेटें, तिरपाल, ईंट के सांचे, ऑयल की बाल्टियां सहित करीब 7 से 8 लाख रुपये का सामान जलकर हो गया राख, सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

5.📰✍️ सिकंदराबाद के गुर्जर भवन में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता कांग्रेस की बैठक, मिशन-2027 के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान; जियाउर्रहमान ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई व कानून-व्यवस्था को लेकर लगाए आरोप, कार्यकर्ताओं से घर-घर पार्टी की नीतियां पहुंचाने का किया आह्वान, इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी किए गए वितरित। बैठक में राजकुमार पंडित, शकील अहमद, आशु कुरैशी, मुनेंद्र जाटव व नईम मंसूरी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा देहात के भटवारा में ऑटो चालक जान मोहम्मद की हत्या, हाथ-पैर बांधकर गवां रोड नहर किनारे फेंका शव, गले पर धारदार हथियार के वार के निशान मिले; दीनू के पुत्र जान मोहम्मद ऑटो लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश के दौरान घटनास्थल के पास ऑटो और नहर किनारे शव किया बरामद। अहम सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी स्वाट, सर्विलांस सहित चार टीमें।


📰✍️ गुलावठी के कुराना टोल पर 7 से 11 अगस्त तक लगेगा चतुर्थ शिव कांवड़ सेवा शिविर, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप; आज समिति के संस्थापक योगेश कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा, अनुशासन व व्यवस्थाओं की सौंपी गईं जिम्मेदारियां। इस दौरान शिवम शर्मा, हितेश गोयल, मोहक पंडित, अधीन गर्ग सहित सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️ खुर्जा में रोटरी क्लब ‘शक्ति’ की प्रथम साधारण सभा, मैंगो पूल पार्टी के साथ 50 पौधों का वृक्षारोपण; इस दौरान 10 कटहल, 15 जामुन, 15 लीची और 10 गुलमोहर के लगाए गए पौधे। अध्यक्ष विवेक माहेश्वरी, सचिव विपुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष वार्ष्णेय सहित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प।


📰✍️ स्याना रोड स्थित अंबे हैंडपंप कंपाउंड में व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का जन्मदिवस, केक काटकर दी शुभकामनाएं; इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव सिंघल, चौधरी बाबू भाई, विशाल बंसल, पदम अग्रवाल, मनीष कपासिया, हरीश अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा आदि रहे मौजूद।


📰✍️ शहर के मोहन कुटी वृद्धाश्रम में श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने बुजुर्गों को कराई भोजन सेवा; व्यवस्थाओं में ऋषि अग्रवाल, विनोद गुप्ता, नीतीश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अनिल गर्ग, मुकेश अरोड़ा, उमेश शुक्ला व पदम गुप्ता का रहा सहयोग।


📰✍️ बीडीए ने तीन प्रमुख योजनाओं में लगाए 5 हजार पौधे, वृहद वृक्षारोपण अभियान से हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश; उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के नेतृत्व में प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना की ग्रीन बेल्ट, खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना और यमुनापुरम योजना में किया पौधारोपण, इस दौरान पीपल, आम, आंवला, कदम, महुआ, अशोक, जामुन, अमरूद, सहजन, शीशम, बरगद, अर्जुन व नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के रोपे गए करीब 5,000 पौधे।


📰✍️ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत खेतलपुर भासोली में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधे लगाने का आह्वान; कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अल्पना जादौन, ग्राम प्रधान नितिन राणा, अंकित जादौन, सन्नी सिंह व मोहित सिंह ने भी पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प।


📰✍️ शहर के मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए 100 पौधे, प्रत्येक प्रवक्ता ने गोद लिया पौधा; प्राचार्य डॉ. रश्मि फौजदार व कार्यक्रम अधिकारी शिखा कौशिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान डॉ. मधु मिश्रा, शाजिया खान, मंजू भाटी, सीमा गोस्वामी, मनीषा, कुमारी खासिया, हाशिम, मुबशरा, अखलाक सहित स्टाफ ने की सहभागिता।


📰✍️ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत खुर्जा के टीएचडीसी परिसर में वृहद वृक्षारोपण दिवस पर पौधारोपण; नोडल अधिकारी आशुतोष निरंजन व सीडीओ निशा ग्रेवाल ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।


📰✍️ पुलिस लाइन में 680 पौधों से शुरू हुआ ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’, जिलेभर में 11,400 पौधे लगाने का लक्ष्य; इस दौरान एसपी देहात अन्तरिक्ष जैन, एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, सीओ यातायात अनिक कुमार शाही व प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर पुलिसकर्मियों को पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प।

देश विदेश

📰✍️ सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में पत्रकार व स्कूल प्रबंधक ने भूमाफिया पर जान से मारने, जातिसूचक गालियां देने और जमीन कब्जाने का लगाया आरोप, एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग; जनकनगर निवासी 80 वर्षीय बीर सिंह कुण्डलीवाल ने ग्राम नागल माफी स्थित उनकी खरीदी गई भूमि पर संजय गुर्जर द्वारा अवैध कब्जा करने का लगाया है आरोप, पीड़ित ने थाना मिर्जापुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आरोपी व उसके गिरोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
News Editor: Dharmendra Mittal


