चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नए बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को बताया प्राथमिकता; बदायूं से इसी पद से स्थानांतरित होकर बुलंदशहर आए हैं वीरेंद्र कुमार सिंह, कार्यभार ग्रहण कर कहा जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यालयों की व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाना रहेगी उनकी प्राथमिकता, जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जाएंगे हरसंभव प्रयास।


2.📰✍️खुर्जा क्षेत्र में पहासू रोड स्थित झमका गांव में सुबह तड़के 3:50 बजे मकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचे 17 लोग, नई थार समेत तीन कारें क्षतिग्रस्त; ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि टक्कर से ढह गया भागेंद्र सिंह के मकान का अगला हिस्सा, हादसे के समय घर में सो रहे थे दो परिवारों के 17 सदस्य, घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद। साथ ही हादसे में आदित्य बंसल की एक दिन पहले खरीदी गई नई थार सहित विक्रम सिंह की वैगनआर और एक सेंट्रो गाड़ी भी हो गई क्षतिग्रस्त, चालक को झपकी आना बताया जा रहा हादसे की वजह, पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में लिया।
एक्सीडेंट का वीडियो कैमरे में कैद 👇

3.📰✍️ककोड़ में स्क्रैप व्यापारी पर सिपाही ने तानी पिस्टल, पुलिस के कहा पूछताछ के दौरान मौके पर जुटे व्यापारियों के विरोध के बीच सिपाही ने अपने बचाव में निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल होने के बाद बैठी जांच; विद्युत तार और सोलर पैनल चोरी के एक मामले में पुलिस ने तीन चोरों को किया था गिरफ्तार, पूछताछ में चोरों ने स्क्रैप व्यापारी मोहित को चोरी का माल बेचने की कही थी बात, मामले में पूछताछ के लिए स्क्रैप व्यापारी मोहित की दुकान पर पहुंचे थे पुलिसकर्मी, इसी बीच कहासुनी में स्क्रैप व्यापारी मोहित पर सिपाही सचिन तोमर ने तान दी पिस्टल, मामले में एसपी सिटी को सौंपी गई है जांच, जिसके बाद होगी आगे की कार्रवाई।


4.📰✍️ सिकन्द्राबाद क्षेत्र के चोला रोड स्थित नाले से मिला 2 दिन से लापता युवक का शव, गले पर मिले चोट के निशान, हत्या कर बोरे में लपेटकर नाले में शव फेकने की आशंका; पिछले दो दिनों से लापता चल रहा था सलेमपुर कायस्थ निवासी 20 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विपिन, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी, घटना के बाद सैकड़ो लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव, एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ।

5.📰✍️यूरिया कालाबाजारी जांच के बीच अमित त्यागी को मेरठ व गाजियाबाद का अतिरिक्त प्रभार, विभाग में चर्चा तेज; अनूपशहर में पकड़े गए यूरिया तस्करी प्रकरण की जांच के बीच सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी को मेरठ और गाजियाबाद का सौंपा गया है अतिरिक्त प्रभार। 10 मई को पकड़े गए यूरिया से भरे ट्रक मामले में विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे थे सवाल, ऐसे में जांच से पहले अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाना विभागीय स्तर पर चर्चा का बना हुआ है विषय।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कब आएगी एसडीएम के तबादलों की सूची; यूपी के जिलों में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात कई एसडीएम तबादले की संभावना के चलते नई तैनाती का कर रहे हैं इंतजार, चुनावी वर्ष और निर्धारित कार्यकाल पूरा होने की वजह से कामकाज से अधिक संभावित स्थानांतरण पर केंद्रित बताया जा रहा है कई अधिकारियों का ध्यान।

📰✍️गुलावठी में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान का लेंटर, मलबे में दबे मकान मालिक समेत 8 लोग, 3 की हालत गंभीर; कस्बे में शनि मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई शटरिंग, जिससे मकान मालिक सहित मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस व प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी घायलों को निकाला बाहर। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत बनी हुई है गंभीर।

📰✍️ शहर के कृष्णा नगर स्थित बालाजी दरबार पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह, पिता की स्मृति में हुआ दीप यज्ञ; स्वामी परमदेव महाराज ने विधि विधान के साथ कराई पूजा अर्चना, इस दौरान उन्होंने अपने भाई अरविंद रावत व परिजनों के साथ स्वर्गीय पिता रामपाल रावत की पुण्य स्मृति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, दीप यज्ञ और मंगल आरती की। इस दौरान शियोपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, करणवीर सिरोही, गमनोज चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, सहित कई लोग रहे उपस्थित।


📰✍️डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को अलीगढ़ मंडल में सहायक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, शिक्षकों में खुशी; बुलंदशहर के पूर्व बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को अलीगढ़ डायट में प्रवक्ता पद पर स्थानांतरण के साथ अलीगढ़ मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक का भी सौंपा गया है अतिरिक्त प्रभार। शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों ने इसे उनके कार्यकाल और शिक्षा क्षेत्र में योगदान का बताया सम्मान।

📰✍️अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस समारोह की सफलता के बाद गंगानगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में आयोजित हुई समीक्षा बैठक; सफलता पर खुशी जताते हुए सहयोगियों और चिकित्सकों का व्यक्त किया आभार, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनहित कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर भी की चर्चा, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा ने की अध्यक्षता। इस दौरान डॉ. सतीश चन्द गर्ग, डॉ. एस.सी. पालीवाल, डॉ. अजय खन्ना, डॉ. अंतरिक्ष कुमार और वैद्य ललित कुमार वर्मा मौजूद रहे।


📰✍️गुलावठी में ई-रिक्शा से टकराई बाइक, महिला व पति से मारपीट, महिला के सिर में गंभीर चोट; क्षेत्र के छपरावत अंडरपास के पास हुई ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, वायरल वीडियो में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी महिला से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर शुरू की जांच।
News Editor: Dharmendra Mittal


