चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: केंद्र सरकार ने चांदी आयात पर कसा शिकंजा, 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार समेत कई उत्पाद ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में; सरकार ने चांदी के आयात नियम तत्काल प्रभाव से सख्त करते हुए 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार समेत कई चांदी उत्पादों को ‘फ्री इंपोर्ट’ श्रेणी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में दिया है डाल। अब ऐसे उत्पादों के आयात के लिए जरूरी होगी सरकारी अनुमति।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाटिंग, बिना स्वीकृति विकसित हो रहीं कॉलोनियां, बीडीए की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल; विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते तेजी से बढ़ रहा है अनाधिकृत प्लाटिंग और अवैध निर्माण, शहर के बीचोंबीच विकसित की जा रही हैं बिना नक्शा स्वीकृति कॉलोनियां, खुलेआम जारी हैं निर्माण कार्य, समय-समय पर होने वाली बुल्डोजर कार्रवाई के दावों के बावजूद अवैध निर्माण पर नहीं लग पा रहा प्रभावी अंकुश।

2.📰✍️ देवऋषि नारद जयंती और हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी का हुआ आयोजन, पत्रकारिता को बताया समाज को दिशा देने वाला सशक्त माध्यम; विश्व संवाद केंद्र मेरठ के तत्वाधान में शहर के कलश होटल में हुआ आयोजन, पत्रकार मुकुल शर्मा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी रहे मुख्य वक्ता, अखंड प्रताप ने किया संचालन। वक्ताओं ने पत्रकारिता को केवल समाचार नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला बताया माध्यम। अध्ययन, लेखन और प्रभावी संवाद को बताया पत्रकारिता की मूल आवश्यकता। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद।


3.📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव भावसी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति समेत तीन हिरासत में; दो माह पूर्व राधा का हुआ था प्रेम विवाह, मृतका के गले, कान और पैरों पर मिले हैं चोट के निशान, मायके पक्ष ने पति विशाल व ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का लगाया है आरोप, आरोप है कि ससुरालियों ने पहले इनवर्टर के करंट से मौत बताकर मामला दबाने का किया था प्रयास। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर पति, ससुर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।

4.📰✍️ 9 हजार से बढ़कर 17 हजार हुआ अनुदेशकों का मानदेय, विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दी गई जानकारी; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया एवं सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मुख्य अतिथि, डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा अनुदेशकों की मेहनत का सम्मान है यह निर्णय। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिक्षकों से बच्चों के भविष्य निर्माण में पूरी निष्ठा से कार्य करने का किया आह्वान। कार्यक्रम में 122 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक भी किए गए वितरित।


5.📰✍️शिकारपुर क्षेत्र के गांव तैयबपुर में जमीनी विवाद में दबंग ने पहले लाठी डंडों से किया हमला, फिर तानी लाइसेंसी पिस्टल; आरोपी दबंग युवक की दबंगई का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, वायरल वीडियो में गाली गलौज के साथ डंडों से मारते हुए और लाइसेंसी पिस्टल तानते हुए दिख रहा आरोपी, पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकारपुर कोतवाली में दी नामजद तहरीर, आरोप लगाते हुए कहा शस्त्र लाइसेंस के दम पर क्षेत्र में भय व्याप्त करता है दबंग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️भाजपा महाराजा अग्रसेन मंडल बुलंदशहर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयार की गई रूपरेखा;
मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित हुई बैठक, इस दौरान मोहित सक्सेना, हिमांशु तोमर, आकाश पंडित, तरुण पालीवाल, संस्कार वर्मा, प्रतीक शर्मा, गीता सिंह, पंकज उपाध्याय, मोहित राजपूत, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।


📰✍️खानपुर कस्बे के रामलीला मैदान में लगा तृतीय महा रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश; लक्ष्मी ब्लड बैंक द्वारा डॉ. पवन के नेतृत्व में हुआ आयोजन, प्रेस मीडिया क्लब (स्याना) अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने फीता काटकर किया शुभारंभ, शिविर में युवाओं व समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान।


📰✍️ खुर्जा में आरएसएस का युवा एकत्रिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, सरस्वती विद्या मंदिर में युवाओं ने दिखाया अनुशासन व राष्ट्रभक्ति का उत्साह; इस दौरान सूर्य नमस्कार, योगाभ्यास, खेल, दण्ड संचालन सहित कराई गईं विभिन्न शारीरिक गतिविधियां। मुख्य वक्ता बुलंदशहर विभाग प्रचारक विकास जी ने कहा युवाओं के संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति पर निर्भर है राष्ट्र का भविष्य, व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है संघ, कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी, स्वयंसेवक व नागरिक रहे मौजूद।


📰✍️सिकन्द्राबाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर, चोरी की अपाचे बाइक व तमंचा बरामद; पुलिस ने दादरी रोड ईदगाह के पास से गरिमा गार्डन टीला मोड़ निवासी नईम और सूरज पांचाल को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 9 मई को सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी हुई अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कोटा मंडल में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, रेलवे टीम ने 15 मिनट में सुरक्षित निकाले बी-1 कोच के सभी 68 यात्री; त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे लूणीरीछा- विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच एसी कोच बी-1 में आग लगने से मच गया हड़कंप, गार्ड की सूचना पर रोकी गई ट्रेन, राहत-बचाव टीम ने आग पर पाया काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि।
News Editor: Dharmendra Mittal


