चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

धर्म: वट सावित्री व्रत पर जिलेभर में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र; सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्षों के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की पति और संतान की दीर्घायु की कामना, पूजन स्थलों पर दिनभर रही चहल-पहल।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ समाधान दिवस पर शिकारपुर तहसील में सुनी डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं, काफी समय के बाद मौके पर निस्तारण होने वाली शिकायतों में देखने को मिला इजाफा; इस दौरान कुल 116 शिकायतें हुई प्राप्त, जिनमें 43 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को जल्द समाधान के दिए गए निर्देश। इस दौरान डीएम से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची शहदगढ़ी गांव निवासी दोनों पैरों से विकलांग महिला अनीता, उसने भाई और भाभी पर जमीन हड़पने और घर से निकलने का लगाया आरोप, डीएम ने तत्काल तहसीलदार और लेखपाल को जांच का आदेश देकर महिला को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन।


2.📰✍️ पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में पति ने बेटे के साथ मिलकर की थी ठेकेदार की हत्या, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में हुए रवित कश्यप हत्याकांड का 72 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा; क्षेत्र के शेरपुर-अंधेल गांव स्थित शमशान में संदिग्ध अवस्था में मिला था मुजफ्फरनगर निवासी यूपीपीसीएल ठेकेदार रवित कश्यप का शव, पुलिस ने आरोपी रवि भाटी को किया गिरफ्तार, रवि के अनुसार उसको अपनी पत्नी व मृतक के भतीजे पर अवैध संबंधों का था शक, इसी विवाद में उसने अपने पुत्र निखिल के साथ मिलकर 12 मई की रात डंडे से हमला कर रवित की कर दी थी हत्या, फरार निखिल की तलाश जारी।

3.📰✍️ शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए ककोड़ गोलीकांड में जेल में बंद कुख्यात अमित धनौरा समेत 8 पर मुकदमा, 30 साल पुरानी रंजिश में शूटर भेजकर फायरिंग कराने का आरोप; आरोप है कि अमित ने पुरानी रंजिश के चलते धर्मपाल के बेटे जितेंद्र उर्फ जीतू पर बाइक सवार शूटर्स से करवाई थी फायरिंग, घटना में बाल बाल बचा था युवक जीतू, कार में छिपकर और सेल्फ डिफेंस में दो राउंड फायरिंग कर बचाई थी जान, पीड़ित परिवार ने कहा अब तक उनके परिवार में चार हत्याएं करा चुका है अमित धनौरा, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।

4.📰✍️ट्रैक्टर चालानों के विरोध में भाकियू का एआरटीओ कार्यालय पर हंगामा, किसानों ने एआरटीओ विकास अस्थाना को धूप में बैठाकर किया प्रदर्शन; इस दौरान किसानों ने जमकर की नारेबाजी, कहा खेती में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टरों पर लगातार कार्रवाई कर किसानों का किया जा रहा शोषण, प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एआरटीओ की सरकारी गाड़ी के भी कागज किए चेक, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हो चुका था एक्सपायर, एआरटीओ ने कहा जल्द ही कराया जाएगा पॉल्यूशन रिन्यू।


5.📰✍️ जिले में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, 3 पर मुकदमा; सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव बिशनपुर में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंचे थे नायब तहसीलदार अंकित सिंह, इस दौरान खनन माफियाओं ने उन पर ट्रैक्टर चलाने का किया प्रयास, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह के निर्देश पर तहसील टीम ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में दर्ज कराया है मुकदमा। वहीं खुर्जा में धतुरी और जुलेपुरा क्षेत्रों में भी पोकलेन मशीनों से अवैध खनन की शिकायतें भी आई हैं सामने।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ 24 अप्रैल को ककोड़ क्षेत्र में दो पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी असलम कुरैशी पर रासुका; पूर्व में बसपा से नगर पंचायत चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुका है आरोपी असलम, मामले में दोनों पक्षों के करीब 20 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल, अन्य आरोपियों पर भी एनएसए लगाने की तैयारी कर रही पुलिस, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मची खलबली।

📰✍️खानपुर क्षेत्र के गांव माधौगढ़ में हवाई फायरिंग कांड के आरोपी शौकेन्द्र को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया लंगड़ा; पुलिस के अनुसार असलाह बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास करने पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में लगी गोली। आरोपी पर लूट, चोरी, गैंगस्टर, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट समेत करीब 8 मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ बुलंदशहर की मेधावी छात्रा इशिता गोयल ने इंटर में 97.4% अंक हासिल कर विद्यालय और बढ़ाया जनपद का मान; दवा व्यापारी सुशील गोयल की पुत्री हैं इशिता, माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया अपनी सफलता का श्रेय।


📰✍️एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का पहासू थाने पर औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क से मालखाने तक की जांच; इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, बीट बुक रजिस्टर, आवासीय परिसर व भोजनालय सहित थाने के सभी पटलों का किया निरीक्षण, हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी और महिला अपराध रोकने के सख्त दिए निर्देश।

📰✍️पहासू क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में नमाज पढ़ने जा रही 6 वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, शिकायत करने पर परिजनों से मारपीट का आरोप; मासूम बच्ची को पालतू कुत्ते ने काटकर कर दिया घायल, परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, घायल बच्ची का इलाज के लिए जाया गया अस्पताल, पीड़ित परिवार ने पहासू थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग।

📰✍️औरंगाबाद के श्री नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित शनिधाम मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा; श्री शनिधाम समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन, इस दौरान राजेन्द्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अशोक गिरी, अंकुर गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, बॉबी शर्मा, आलोक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, बॉबी गुर्जर, राजीव गुप्ता, मनोज गोयल, शिवकुमार, ऋषिपाल भड़ाना, दीपक ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद।


📰✍️श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने की वानर और गौ सेवा; संयोजक अनिल कुमार गर्ग के नेतृत्व में खीरा, टमाटर, केले, खरबूजा, तरबूज और आम आदि फलों की व्यवस्था कर की गई सेवा, पीयूष गोयल और विनोद गुप्ता कर रहा सहयोग।
देश विदेश

📰✍️औरैया की प्लास्टिक सिटी पहुंचे डीएम बृजेश कुमार, पेयजल व सीवर समस्या के समाधान के दिए निर्देश; इस दौरान डीएम ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में निर्माण प्रक्रिया, उत्पाद बिक्री और प्रयुक्त सामग्री की ली जानकारी, पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग प्रक्रिया का भी किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उद्योग क्षेत्र में पेयजल और सीवर जाम की समस्या सामने आने पर डीएम ने उपायुक्त उद्योग को शुद्ध पेयजल की अस्थायी व्यवस्था कराने के साथ स्थायी समाधान के दिए निर्देश।

📰✍️ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख, 32 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; रात करीब 10 बजे भीषण आग लगने से मच गई अफरा-तफरी, करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं आग की ऊंची लपटें, सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की 32 गाड़ियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, लेकिन तब तक 6 फर्नीचर और 2 प्लास्टिक की दुकानें जलकर हो चुकी थीं राख, मार्केट के अवैध रूप से विकसित होने की बात भी आई है सामने।
News Editor: Dharmendra Mittal


