चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️उत्तर प्रदेश में 23 ट्रेनी आईपीएस अफसरों के तबादले, बुलंदशहर को मिला एक और आईपीएस अफसर; जारी लिस्ट में वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) आजमगढ़ के पद पर तैनात प्रेमसुख दरिया को बुलंदशहर का सहायक पुलिस अधीक्षक किया गया है नियुक्त।


2.📰✍️ सांसद डॉक्टर भोला सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने की खुशी में जश्न की तैयारी कर रही भाजपा, 23 अगस्त को बुलंदशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत और रोड शो का होगा आयोजन; राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले पहुंच रहे सांसद डॉ. भोला सिंह का भाजपा कार्यकर्ता वाटर पार्क पर करेंगे स्वागत, इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा रोड शो, पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर करेंगे स्वागत।


3.📰✍️ अरनिया क्षेत्र के डॉवर गांव स्थित श्री गणेश डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग का छापा, दो क्विंटल पनीर और 1500 लीटर दूध कराया नष्ट; मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने दी जानकारी, कहा टीम ने गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर पनीर और दूध को मौके पर कराया नष्ट, डेयरी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, साथ ही प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए नमूने, जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही।

4. 📰✍️ सिकंदराबाद में स्कॉर्पियो विवाद में पीड़ित को उठाकर ले गए दरोगा-सिपाही पर FIR, चौकी प्रभारी निलंबित; 28 जुलाई की रात नोएडा निवासी विक्रांत त्यागी और उसके साथी को बिना वारंट उठाकर ले जाने, मारपीट करने और पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में निलंबन केबाद दरोगा शीलेन्द्र कुमार और आरक्षी अखिलेश कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज की गई है FIR, पीड़ित की शिकायत पर हुई जांच के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर हुई कार्रवाई, मामले में लापरवाही बरतने पर जोखाबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह को भी किया गया निलंबित।

5.📰✍️ जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद, दिल्ली रोड स्थित होटल में जिला कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती और सलमान सईद की मौजूदगी में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि; इस दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कंप्यूटर, दूरसंचार, शिक्षा और पंचायती राज के क्षेत्र में उनकी पहलों का किया उल्लेख, कार्यक्रम में सुभाष गांधी, सुभाष शर्मा, राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, नईम मंसूरी, प्रज्ञा गौड़, किशन चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, मुनीर अकबर, ऋषि गौतम और अनिल शर्मा रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लगाए गए नीम, एलोवेरा और पत्थरचट्टा समेत 20 पौधे, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ‘उड़ान हौसलों की’ महिला इकाई ने कराया आयोजन; इस दौरान संस्था द्वारा विद्यालय को 20 कुर्सी और 20 मेज भी दिए गए, पर्यावरण विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया गया पुरस्कृत। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता, रेखा बंसल, सुनीता, सपना गोयल, दीक्षा बंसल, कीर्ति मित्तल, रेखा गुप्ता, ममता गुप्ता, प्रीति गर्ग, रीता गुप्ता, प्रधानाचार्य रामू कुमार, प्रबंधक योगेश गुप्ता और विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद।


📰✍️ बुलंदशहर में कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का 21 अगस्त को ई-लॉटरी से होगा चयन, सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट के एनआईसी में होगी प्रक्रिया; उप कृषि निदेशक बबलू कुमार के अनुसार कृषि विभाग की योजनाओं में लक्ष्य से अधिक बुकिंग वाले यंत्रों के लिए ई-लॉटरी होगी, लक्ष्य तक प्राप्त किसानों की बुकिंग कन्फर्म हो चुकी है। चयनित नहीं होने वाले किसानों की जमानत राशि अधिकतम छह माह में लौटाई जाएगी, संबंधित किसानों से समय पर पहुंचने की अपील।

📰✍️ बुलंदशहर की दो शिक्षिकाएं पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल के लिए बनाएंगी शैक्षिक वीडियो, एससीईआरटी की कार्यशाला में लिया प्रशिक्षण; प्राथमिक विद्यालय दारापुर पहासू की शिक्षिका चिन्तन चौधरी और पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलबेगमपुर सिकंदराबाद की प्रीति कश्यप ने लखनऊ में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में ली ट्रेनिंग, उत्कृष्ट योगदान के लिए दोनों को किया गया सम्मानित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेहतर कार्य के लिए किया प्रेरित।


📰✍️ जनपद के सरकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण न होने का आरोप, शिक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी पर उठे सवाल; खंड से जिला स्तर तक अधिकारियों की तैनाती के बावजूद प्रभावी निगरानी नहीं होने का आरोप, मिली जानकारी के अनुसार नियमित जांच ना होने से समय पर नहीं पहुंचते कुछ शिक्षक, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से नियमित निरीक्षण व सुधार की मांग।

📰✍️ शहर में एक घंटे की झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, लेकिन एक बार फिर प्रमुख सड़कों और इलाकों में जलभराव से आवागमन प्रभावित; दोपहर तेज धूप के बीच अचानक हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भरने से नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल स्थानीय, पता नहीं कब होगा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान।


📰✍️ शहर के विभिन्न इलाकों में संत रविदास कलश वंदन यात्रा का स्वागत, भाजपा के समरसता अभियान के तहत हुआ आयोजन; संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई यात्रा का देवीपुरा, वाल्मीकि बस्ती, वलीपुरा, टांडा और चौक बाजार में स्वागत व पूजन किया गया। सदर विधायक प्रदीप चौधरी और अभियान संयोजक संतोष वाल्मीकि ने यात्रा को समानता व सामाजिक एकता का संदेश बताया, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, दिग्विजय सिंह, भीष्म सिसोदिया, मनोज गर्ग, मंजू वाल्मीकि, त्रिभुवन नारायण, पवन लोधी, संस्कार वर्मा और संजय कटारिया मौजूद रहे।

देश विदेश

📰✍️ लखनऊ के गोमतीनगर में बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारी गोली, उसके बाद खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या; बैंककर्मी मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर बहन शीबा को भी गोली मार दी और खुद आत्महत्या कर ली। दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

News Editor: Dharmendra Mittal
