चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री; राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, रेखा वर्मा समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी व विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री और पीयूष गोयल को मिली राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी। यूपी से आठ चेहरों को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, बुलंदशहर से तीन बार के सांसद डॉ. भोला सिंह के राष्ट्रीय टीम में चयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।


2.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र स्थित कौड़ा शमशाबाद गोशाला में गोवंश की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने जिले की गौशालाओं का किया निरीक्षण; इस दौरान बरसात से बचाव, जलभराव, स्वच्छ पेयजल, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं की जांच की गई, मिली कमियों को जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश। साथ ही सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगाकर जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने और साप्ताहिक निरीक्षण के नोडल अधिकारियों को डीएम ने दिए निर्देश।


3.📰✍️ शहर के आवास विकास प्रथम में 19.88 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 2300 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, अमृत 2.0 के कार्यों का डीएम कुमार हर्ष ने किया निरीक्षण; नगर पालिका की पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत महिला थाने के पास टैंक और पंप हाउस का होगा निर्माण, जल्द शुरू होगा काम। इस योजना से शांति निकेतन, आवास विकास प्रथम और देवीपुरा इलाकों को मिलेगी पेयजल सुविधा, निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार और एई जल निगम प्रवीण कुमार भी रहे मौजूद।


4.📰✍️ गुलावठी में विकास कार्यों का डीएम कुमार हर्ष ने देखा हाल, मिली खामियां ही खामियां, जेई से स्पष्टीकरण तलब; डीएम ने वार्ड-14 मंडी रोड की इंटरलॉकिंग, मुकीम कबाड़ी की दुकान से सिंह मिष्ठान भंडार तक सीसी सड़क, जल निकासी, खुले नालों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश। भीमनगर की टंकी की सफाई की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर जेई रजत त्रिपाठी से स्पष्टीकरण, परिसर में सफाई व ड्रेनेज और तालाब सौंदर्यीकरण की कमियां दूर करने के दिए निर्देश, इस दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सहित अधिकारी रहे मौजूद।


5.📰✍️आरटीआई के जवाब से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने पीएम कार्यालय में की शिकायत, आईजीआरएस पोर्टल पर जांच शुरू; छात्रों और अभिभावकों के हित में चंद्र भूषण मित्तल ने डीआईओएस से तीन बिंदुओं पर मांगी थी सूचना, विभाग ने आरटीआई में प्रश्न पूछे जाने का हवाला देकर सूचना देने से किया इनकार। अपील के बाद 5 जून शाम 4:47 बजे फोन कर कार्यालय बुलाने का आरोप, पीएम कार्यालय से आईजीआरएस पर भेजी गई शिकायत की जांच डीएम कार्यालय ने डीआईओएस को ही सौंपी, शिकायतकर्ता ने की निष्पक्ष जांच की मांग।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के सद्दीक नगर में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या; अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर 50 वर्षीय लियाकत की कर दी हत्या। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई की शुरू।

📰✍️ उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल, मुख्यमंत्री ने 336 करोड़ के अतिरिक्त वार्षिक बजट की घोषणा की; लखनऊ के कार्यक्रम का जिले की सातों विधानसभाओं में सजीव प्रसारण हुआ, उचित दर दुकानों को जन पोषण केंद्र बनाकर 39 मानक वस्तुओं की बिक्री, बिजली बिल जमा करने और जनसेवा केंद्र की सुविधाएं देने की मिली अनुमति। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया व जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह रहे मौजूद।


📰✍️ सिकंदराबाद में चोरी की पांच मोटर साइकिल समेत चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में; सराय जगन्नाथ मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने देशराज, टीटू उर्फ राजू, दीपक और अवधेश को पकड़ा, निशानदेही पर सिकंदराबाद और गाजियाबाद समेत विभिन्न स्थानों से चोरी की बाइक बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राहकों की मांग पर बाइक चोरी कर आसपास के जिलों में बेचते थे, चारों आरोपियों को जेल भेजा गया।


📰✍️ कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती ने ऊंचागांव तथा ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठक लेकर आगामी रणनीति पर की चर्चा; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने की बैठक की अध्यक्षता, इस दौरान सुभाष गांधी, प्रज्ञा गौड़, राकेश भाटी, सुभाष शर्मा, नजमी चौधरी, जितेंद्र शर्मा, रिक्की सिरोही, विरेंद्र शर्मा और प्रमोद त्यागी मौजूद रहे।


📰✍️ अल्का मोटल में आयोजित हुआ रोटरी क्लब सिटी का हरियाली तीज मिलन समारोह, संगीता अग्रवाल बनीं तीज क्वीन,; आशा अग्रवाल, ममता बंसल, अर्चना गोयल और सोनाली बंसल ने किया कार्यक्रम का संयोजन, इस दौरान महिला सदस्यों ने विभिन्न गेम्स व मनोरंजक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, प्रतिभाओं और समाजसेवी को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, प्रिया बंसल, सारिका कंसल, पूजा, नीतू बंसल, पूनम गुप्ता, दीपा बंसल, मोनिका गर्ग, शिल्पी अग्रवाल, मोनिका मित्तल, रेनू गोयल और राधिका गोयल सहित महिला सदस्य रहीं मौजूद।


📰✍️ गुलावठी के मिट्ठेपुर में वैगनआर और बाइक की भिड़ंत, मेरठ निवासी युवक की मौत, साथी घायल, कार जोहड़ में गिरी; मेरठ निवासी साहिल पुत्र नजमुद्दीन अपनी ससुराल मिट्ठेपुर से गांव के सुहेल के साथ बाइक पर गुलावठी जा रहा था, रात सामने से आई कार से टक्कर में साहिल की मौके पर मौत और सुहेल घायल हो गया। हादसे के बाद जोहड़ में गिरी कार से सवारों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला।

📰✍️ अहमदगढ़ के रानी वाला में शराब की लत से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, देर रात घर के कमरे में खूंटी पर रस्सी से लगाई फांसी लगा ली; परिजनों के अनुसार शराब का आदी था मृतक नीरज, नशे में अक्सर करता था हंगामा, पत्नी कुछ समय पहले चली गई थी मायके, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
देश विदेश

📰✍️उत्तर प्रदेश में नए आईएएस अफसरों की जिलों में तैनाती; 18 अधिकारियों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 👇

News Editor: Dharmendra Mittal
