18 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ जनपद में 11 पूर्ति निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, डीएसओ अभय सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी किए आदेश, तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश; सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रीति सिंह को उनके आवेदन पर जिला पूर्ति कार्यालय, दीपांकर शर्मा को तहसील खुर्जा, वीरेंद्र मिश्रा को बुलंदशहर, गुलावठी व बीबीनगर, नरेंद्रपाल सिंह को ऊंचागांव, जहांगीराबाद व नगर खानपुर, देवेंद्र सिंह तोमर को तहसील अनूपशहर और योगेंद्र कुमार को सिकंदराबाद की दी गई है जिम्मेदारी।

2.📰✍️ बुलंदशहर के पंच सम्मेलन में 16 विकास खंडों से पहुंचे केवल 14 ग्राम प्रधान, अधूरी तैयारियों पर विधायक नाराज; जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और सीडीओ निशा ग्रेवाल की उपस्थिति में पंचायती व्यवस्था, जनहित के मुद्दों और ग्रामीण विकास पर  हुई चर्चा, आधी-अधूरी तैयारियों और सभी विकास खंडों से प्रधानों के नहीं पहुंचने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताई नाराजगी, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

3.📰✍️ गोकशी की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने लंगड़ा कर किया गिरफ्तार, हथियार और बिना नंबर की बाइक बरामद;  देर रात चोला के पचौता गेट के पास चोला पुलिस और स्वाट टीम की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरिफ और राशिद निवासी सुतारी हुए घायल, दोनों 15 अगस्त को सब्दलपुर-सुतारी के जंगल में हुई गोकशी की घटना में थे वांछित, आरिफ पर हत्या समेत तीन और राशिद पर तीन मुकदमे हैं दर्ज।

4.📰✍️ शहर के दो राजकीय कॉलेजों में इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण धीमा, डीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस के दिए निर्देश; डीएम कुमार हर्ष ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 4.92-4.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्टेडियमों का  किया निरीक्षण, मौके पर संस्था का प्रतिनिधि नहीं मिलने पर  जताई नाराजगी। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम गठित करने, ईंटों के नमूने लैब भेजने और डीआईओएस विनय कुमार को नियमित निगरानी के दिए निर्देश। निर्माण पूरा होने पर विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी विभिन्न खेल सुविधाएं।

5.📰✍️ जहांगीराबाद के नबीनगर में ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में मिला पांच वर्षीय बच्ची का शव, फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच; तबस्सुम पुत्री आकिल सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर से लापता हुई थी, दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने कुंडी में उसका शव तैरता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की शुरू की जांच।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर के सुनेहरा, नोसाना रोड और दोस्तपुर में 36 बीघा की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर; बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण की टीम ने उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता के आदेश पर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए।

📰✍️अहमदगढ़ के नौरंगाबाद जगदीशपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौके पर मौत; करकोरा महाराजपुर निवासी हिमांशु की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व आकलपुर निवासी टिंकू भाटी से हुई थी, रात पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए उसने भाई केशव को फोन किया। नोएडा से बहन की ससुराल पहुंचा केशव उसे बाइक से ला रहा था मायके, रात करीब 12:30 बजे मेरठ-बदायूं हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की हो गई मौत।

📰✍️ बुलंदशहर की आटा मिलों की नियमित जांच पर उठे सवाल, पैक आटे के नमूने लेने की मांग; आगरा में गेहूं के आटे में सेलखड़ी यानी मुलायम पत्थर का चूरा मिलाने का मामला सामने आने के बाद वहां 30 इकाइयों से 35 से अधिक नमूने लिए गए, जबकि आरोप है कि बुलंदशहर में बड़ी संख्या में संचालित मिलों और पैक आटे की नियमित जांच नहीं हो रही। लोगों ने स्वास्थ्य पर खतरा बताते हुए सभी मिलों की जांच, नमूने लेने और मिलावट मिलने पर कार्रवाई की मांग की।

📰✍️ शहर के कलश होटल में वैश्य समाज सेवा समिति संस्थान ने मनाया तीज महोत्सव, परिवारों के साथ शामिल हुए समाज के लोग; अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल और महामंत्री विजय अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज व माता लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। समारोह में दिनेश गोयल, मनोज गोयल, विजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, बृजेश गर्ग, संदीप बंसल, संदीप कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, सुनील रामा, दिनेश सिंघल, ललित सिंघल, गोपाल बंसल, मुकेश अग्रवाल मोड फैशन, केके सिंघल, कमल किशोर, पंकज और हैंडपंप अध्यक्ष राजीव सिंघल सहित सदस्य सपरिवार मौजूद रहे।

📰✍️ रोटरी क्लब रॉयल के सावन-तीज समारोह में करिश्मा शर्मा व रुचि रस्तोगी बनीं तीज क्वीन, शुभांगी सिंह चुनी गईं सावन क्वीन; बीती शाम अलका मोटल में सोनिया छाबड़ा के संयोजन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान अध्यक्ष विकास छाबड़ा, सचिव पुष्पेंद्र चौधरी, शुभम सिंघल, अमन गुप्ता, बबलू अरोड़ा, मोंटी रस्तोगी, तुषार गर्ग, विकास गोयल, डॉ. आनंद सिंह, कमल सचदेवा, मंशू, प्रियांशु, राहुल गिरी, सौरभ सिंह, शिवम गुप्ता, पंकज शर्मा, अतुल सिंह और राहुल सिंघल सहित सदस्य सपरिवार शामिल हुए।

📰✍️ शहर के मोती बाग क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर में 12 घंटे चला अखंड हरिनाम संकीर्तन, सावन सोमवार पर उमड़े श्रद्धालु;  मंदिर में 17 अगस्त को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संकीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का स्मरण किया। आयोजकों के अनुसार सावन के प्रत्येक सोमवार को अखंड संकीर्तन आयोजित किया जा रहा है, 3, 10 और 17 अगस्त को आयोजन हो चुका है, अगला संकीर्तन 24 अगस्त को प्रस्तावित है।

📰✍️ खुर्जा के नेहरूपुर में घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी; सचिन ने करीब पांच वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी ज्योति से प्रेम विवाह किया था, लगभग 10 दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। परिजनों के अनुसार देर रात वीडियो कॉल पर भी दोनों में विवाद हुआ और सुबह सचिन का शव फंदे पर मिला, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की।


देश विदेश

📰✍️ भाजपा ने उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों के प्रभारी किए नियुक्त, विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 18 अगस्त को नियुक्तियां करते हुए उत्तर प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े और सह-प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को बनाया है। पंजाब का प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया और गुजरात का प्रभारी राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग को नियुक्त किया गया है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: