19 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ उज्जैन महाकाल जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली सीधी ट्रेन सुविधा, डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना,  प्रत्येक बुधवार को बरेली से इंदौर जाते समय दोपहर 2:12 बजे और गुरुवार को वापसी में सुबह 11:23 बजे डिबाई स्टेशन पर ठहरेगी ट्रेन। इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह, पवन कुमार, अनार सिंह, प्रमुख आनंद लोधी, मयंक गुप्ता, परमानंद निषाद, दुर्गेश राजपाल, अजय लोधी, वीरेंद्र कुमार, नंदन पहलवान और भूप्रकाश बजाज रहे मौजूद।

2. 📰✍️ बुलंदशहर की तीन तहसीलों में एसडीएम बदले, रविंद्र प्रताप सिंह को सिकंदराबाद और प्रतीक्षा पांडेय को शिकारपुर की जिम्मेदारी; जिलाधिकारी ने देर शाम जारी आदेश में शिकारपुर के एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह को दिनेश चंद्र के तबादले के बाद भेजा सिकंदराबाद, शिकायतों के बाद डिबाई के एसडीएम मनीष कुमार को हटाकर शिकारपुर में न्यायिक एसडीएम बनाया। रविकांत चौबे को डिबाई और कुछ दिन पहले खुर्जा से हटाई गईं प्रतीक्षा पांडेय को शिकारपुर का एसडीएम किया गया नियुक्त।

3.📰✍️ बीबीनगर क्षेत्र स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में लंच के दौरान कक्षा 11 के छात्र की मौत, अचानक जमीन पर गिरकर हुआ था बेहोश; केशोपुर सठला निवासी सत्यप्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र तुषार को स्कूल कर्मचारी ले गए सरकारी अस्पताल, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया घोषित, प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकने से मौत की लगाई जा रही है आशंका।

4.📰✍️ जहांगीराबाद के नवीनगर में 6 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ट्यूबवेल की होज में डुबोकर की थी हत्या; बीते दिन ट्यूबवेल की कुंडी में संदिग्ध अवस्था में मिला था बच्ची का शव, मामले में पुलिस ने नवीनगर के जंगल से उस्मान को किया गिरफ्तार, बच्ची के पिता आकिल ने 18 अगस्त को दर्ज कराया था मुकदमा, पूछताछ में आरोपी ने आकिल की पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में रंजिश के चलते उसकी बेटी की हत्या करने की कबूली बात।

5.📰✍️ सिकंदराबाद के शेरपुर गांव में ट्यूबवेल के करंट की चपेट में आकर दंपति की मौत, पति को बचाने पहुंची पत्नी भी बनी हादसे का शिकार; ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आ गए 56 वर्षीय भगवानदास, उन्हें बचाने पहुंची 54 वर्षीय पत्नी धर्मवती भी करंट की चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही हो गई मौत। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना से परिवार में मचा कोहराम।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में सीएमओ कार्यालय से जुड़ी शिकायत के आईजीआरएस निस्तारण पर उठे सवाल, पीएमओ स्तर से पुनः जांच के लिए शिकायत दर्ज; स्टेशनरी व साज-सज्जा सामग्री की खरीद और अनुबंधित वाहनों के नियमों को लेकर शिकायत करने वाले चन्द्र भूषण मित्तल ने निस्तारण पर जताई आपत्ति। आरोप लगाते हुए कहा कि जांच उसी विभाग को सौंपकर दी गई गलत आख्या, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

📰✍️ सुनील लोधी बने औरंगाबाद फल-सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन; इस दौरान संगठन का नया नाम नई फल सब्जी मंडी आढ़ती थोक विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन रखने पर बनी सहमति, बैठक में संगठन से जुड़े सभी आढ़ती रहे मौजूद।

📰✍️ औरंगाबाद के शहीदगढ़ी में 10 फीट के रास्ते को 25 फीट करने पर विवाद, सभासद ने नगर पंचायत की करोड़ों की जमीन बचाने की मांग; वार्ड नंबर 13 के भाजपा सभासद गौरव कुमार ने ईओ रोहित सिंह को शिकायत देकर आरोप लगाया कि करीब 150 मीटर लंबे रास्ते के चौड़ीकरण में नगर पंचायत की बेशकीमती भूमि सड़क में जा रही है और प्रॉपर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। सभासद ने निर्माण रुकवाकर पुराने 10 फीट रास्ते को ही बनाए रखने की मांग की, ईओ ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का दिया आश्वासन।

📰✍️ गुलावठी में भांग के ठेके की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार, 4 किलो 630 ग्राम गांजा और 4,070 रुपये बरामद; पुलिस ने राधानगर निवासी प्रदीप कुमार गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे और एक रजिस्टर किया बरामद। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था आरोपी। उसके खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी व शस्त्र अधिनियम के चार मुकदमे पहले से हैं दर्ज, गुलावठी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

📰✍️ ऑनेस्ट क्लब ‘संस्कार’ के तीज समारोह में सोनल गर्ग बनीं तीज क्वीन, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन; 18 अगस्त को आयोजित समारोह में क्लब सदस्यों और उनके परिवारों ने खेल, डांस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य गतिविधियों में लिया भाग। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव क्षितिज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, सह-सचिव समर्थ गुप्ता, प्रतीक गर्ग, अनमोल गर्ग, अभिषेक गर्ग और शोभित कंसल सहित सदस्य मौजूद रहे।

📰✍️ कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती ने अगौता और लखावटी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की कही बात; पीसीसी पर्यवेक्षक सलमान सईद और जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने भी संगठन को मजबूत करने व गांव-गांव जनता के मुद्दे उठाने पर दिया जोर, इस मौके पर राकेश भाटी, नरेंद्र चौधरी, शोएब खान, प्रमोद कौशिक, हुकुम सिंह लोधी, अली मुराद नकवी, सुभाष शर्मा और प्रशांत बाल्मिकी रहे मौजूद।

📰✍️ शिकारपुर में लाभार्थी सूची में नाम के बावजूद किसान की पीएम-किसान की पांच किस्तें रुकीं, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार; तीन बीघा भूमि के मालिक सीमांत किसान अंकुर भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान शर्मा के अनुसार शुरुआती किस्तें मिलने के बाद बिना स्पष्ट कारण  रोक दिया गया भुगतान। जिला कृषि अधिकारी बुलंदशहर, तहसील शिकारपुर और मंडलायुक्त कार्यालय मेरठ में शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने पर पीड़ित ने 19 आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री से की पांचों किस्तों के भुगतान की मांग।

📰✍️ किसान दिवस पर गूंजी समस्याएं, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी; किसान नेताओं ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास व सर्विस रोड, आवारा पशुओं को गोशाला भेजने, नकली कीटनाशक-खाद व ओवररेटिंग पर कार्रवाई, समितियों पर डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने और बृजनाथपुर-सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का करीब 14 करोड़ रुपये बकाया दिलाने की उठाई मांग, अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन। बैठक में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ चोला के सबदलपुर-सुतारी जंगल में गोकशी के मामले में तीन वांछित गोकश गिरफ्तार, फतेहपुर जादौन रेलवे फ्लाईओवर से पुलिस ने दबोचा; 15 अगस्त की रात हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने सुतारी निवासी रहीश उर्फ रहीशुद्दीन, जमशेद और साइमन को किया गिरफ्तार, मामले में पहले ही आरिफ और राशिद को मुठभेड़ के दौरान  किया जा चुका है गिरफ्तार।


देश विदेश

📰✍️ कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल ताइबा में देर रात लगी आग, नौ की मौत और छह घायल, 28 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती; देर रात आग लगने के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, धुआं फैलने से दम घुटने के कारण नौ लोगों की मौत, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों में मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के लोग शामिल हैं, कुछ मृतक बांग्लादेशी नागरिक बताए गए हैं, आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: