16 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बीती रात चोला क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में गोवंशीय पशु बैल के अवशेष मिलने से हड़कंप, चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दरोगा व बीट आरक्षी निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; सूचना पर एसपी सिटी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी व सिकंदराबाद समेत मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल, विभाग संगठन मंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर की दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग। मामले में एसएसपी ने लापरवाही पर हल्का उपनिरीक्षक राहुल कुमार व बीट आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को किया निलंबित, साथ ही प्रभारी निरीक्षक चोला बलराम सिंह को लाइन हाजिर कर कोतवाली देहात में तैनात इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ शाही को चोला थाने का प्रभारी किया नियुक्त, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित।

मामले में एसपी सिटी की बाइट 👇

2.📰✍️ भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा में 14 अगस्त की शाम मकान बंटवारे को लेकर देवर किशोरी ने भाभी मीना की कर दी थी हत्या; मामले में उसके पति अजय की तहरीर पर कोतवाली देहात में दर्ज हुआ था मुकदमा, आज पुलिस ने हत्यारे देवर किशोरी को श्मशान घाट के पास से ‌किया‌ गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल चाकू और रक्तरंजित शर्ट बरामद।

3.📰✍️ डिबाई कोतवाली में देशभक्ति के गीतों पर झूमे पुलिसकर्मी, स्वतंत्रता दिवस के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद वर्दी में देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम मिलाते और एक-दूसरे के साथ जश्न मनाते नजर आए थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी, पुलिसकर्मियों के इस अंदाज का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर लोग उत्साह और देशभक्ति की भावना की कर रहे सराहना।

4.📰✍️ अनूपशहर-डिबाई समेत पांच क्षेत्रों में कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने की संगठन की समीक्षा, बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा;  पर्यवेक्षक डॉ. बिश्वरंजन मोहंती और सलमान सईद ने दानपुर, डिबाई, नरोरा, अनूपशहर व जहांगीराबाद में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने की बैठक की अध्यक्षता, इस दौरान सुभाष गांधी, नरेश भारद्वाज, नईम मंसूरी, रवि वर्मा, योगेश राघव, सिराज अहमद, पवन कुमार, अविनाश भारद्वाज समेत कार्यकर्ता रहे मौजूद।

5.📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र के भटौला जंगल में मिला महिला का शव, कच्चे रास्ते पर गिरने से हादसे की आशंका; मुस्तफाबाद डड्डुआ निवासी बिंदु पत्नी हकीम के रूप में हुई मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित खलसिया फार्म हाउस के सामने जंगल में मिले शव की पहचान, मौके पर पहुंचे पुत्र हमीद ने की शव की शिनाख्त। इन दिनों मोहल्ला लाल दरवाजा में परिचितों के यहां रह रही थीं वह, कच्चे रास्ते पर पैर फिसलकर गिरने के कारण हादसा होने की लगाई जा रही है आशंका।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जेसीबी से लहराया गया तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित सदर तहसील के सामने महाराणा प्रताप चौक पर जेसीबी में लगाकर लहराया गया तिरंगा, वीडियो हो रहा वायरल।

📰✍️ औरंगाबाद के कौड़ा शमशाबाद गोशाला में गोवंश की मौत पर पांच घंटे हंगामा, शव नोंचते कुत्तों का वीडियो वायरल; आज सुबह वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में फैल गया आक्रोश,  पदाधिकारियों के साथ पहुंचे विहिप-बजरंग दल के लखावटी संयोजक नितिन सिंघल,  गोशाला में देखरेख की कमी के लगाए आरोप। करीब दो घंटे तक अधिकारी न पहुंचने पर बढ़ा हंगामा, जिसके बाद पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम का भरोसा और एडीएम प्रशासन से बात कर कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद मामला हुआ शांत।

📰✍️ HLA टाइपिंग कैंप में 52 लोगों ने कराया पंजीकरण, जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क सुविधा; शारदा केयर हेल्थसिटी ग्रेटर नोएडा के सहयोग से राणा हॉस्पिटल द्वारा थैलेसीमिया, सिकल सेल डिजीज, PID व अन्य रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित कैंप का सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने किया शुभारंभ। वाइस चेयरमैन डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा 0 से 18 वर्ष तक के जरूरतमंद बच्चों को HLA टाइपिंग तथा बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दिया जाएगा 90 से 100 प्रतिशत तक निःशुल्क उपचार।

📰✍️ थाना डिबाई के सामने निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से कारीगर की मौत, बिजली बोर्ड में तार लगाते समय हुआ हादसा; रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जनरेटर बंद कर बोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गए पंडावल निवासी कारीगर कैलाश, साथी कारीगर उन्हें ले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित।

📰✍️ सिकन्द्राबाद में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 14 अगस्त को लाइफ केयर हॉस्पिटल से चोरी स्प्लेण्डर प्लस बरामद; पुलिस ने आरके एन्क्लेव गेट के पास मौहल्ला छासियावाड़ा निवासी हिमांशू को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

📰✍️ शहर‌ के अंबर सिनेमा के पास स्थित प्रतिष्ठान रिम रेसर बैटरी के गांगुली परिवार ने स्टाफ संग शिमला टूर पर किया प्रस्थान, कर्मचारियों ने की सराहना; प्रतिष्ठान के मालिक एन.के. गांगुली और उनके पुत्र दीपेन गांगुली पूरी टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिए हुए रवाना, वर्षभर की भागदौड़ और काम के तनाव से राहत देकर कर्मचारियों को मानसिक सुकून व नई ऊर्जा देना है यात्रा का उद्देश्य।

📰✍️ जिला भाजपा कार्यालय में सांसद भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने फहराया तिरंगा, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयघोष से गूंज उठा परिसर; विकास चौहान ने स्वतंत्रता दिवस को वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर बताते हुए राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए दोहराया संकल्प। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, मुंशीलाल गौतम, नीरज चौधरी, अभिनव वर्मा समेत जिला व मंडल पदाधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ शहर के अंसारी रोड स्थित मैक्स फैशन शोरूम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया ध्वजारोहण, 15 व्यापारियों को दिलाई संगठन की सदस्यता; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को किया नमन, व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहने का दोहराया संकल्प, इस दौरान पृथ्वीराज सिंह, गुफरान गाजी, विक्की चौधरी नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, विक्की खेतान, नीरज गोस्वामी, सतबीर सिंह, अंश अग्रवाल, मोहम्मद जावेद, मुकुल गोयल, सतवीर सिंह व मोहम्मद सलीम समेत व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ दी रॉयल टाइगर्स क्लब ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष मनीष मित्तल के निवास पर हुआ आयोजन; कार्यक्रम में सचिव वरुण अग्रवाल, सह-सचिव शिवम गर्ग, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत यादव, प्रोजेक्ट कमेटी हेड सरदार जॉनी पासी समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

📰✍️ उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) ने ध्वजारोहण कर ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ, व्यापारियों की समस्याएं उठाने और एकजुटता का किया आह्वान; काली नदी रोड इकाई के कार्यक्रम की जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने  की अध्यक्षता, नगर महामंत्री मुकेश अरोड़ा ने किया संचालन, इस‌ दौरान सचिन बंसल, धरमराज व अजय अग्रवाल सहित व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ दादरी में भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, आयुषी गर्ग बनीं तीज क्वीन; वंदे मातरम् गायन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, इस दौरान तंबोला, खेल, महिलाओं के मनोरंजक गेम्स, नृत्य और बच्चों की देशभक्ति थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।  गौतमबुद्धनगर की कोऑर्डिनेटर सविता शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की, शाखा अध्यक्ष एनके शर्मा, सचिव रविंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, पूनम गोयल व महिला समिति टीम का रहा सहयोग।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: