30 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सिकंदराबाद एसडीएम कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार मामले में बयान से पलटा शिकायतकर्ता, स्टेनो को रिश्वत देने से किया इनकार, विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा स्टेनो जितेंद्र से वीडियो कॉल पर जवाब तलब का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो; शिकायतकर्ता प्रमोद राज सिंह और उनके बेटे पारस मनी ने नया वीडियो जारी कर कहा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट लगवाने के लिए स्टेनो ने नहीं बल्कि उनके गांव के एक व्यक्ति ने लिए थे 4 हजार रुपये, स्टेनो जितेंद्र का रिश्वत से नहीं है कोई लेना-देना, विधायक बोले एसडीएम ने हटा दिया है स्टेनो, आगे की कार्रवाई नहीं हुई तो पूरी तहसील की भी हो सकती है जांच, आज दिन भर सरकारी कार्यालयों में चर्चा का विषय बना रहा यह मामला।

मामले में एसडीएम की बाइट 👇

मामले में विधायक लक्ष्मीराज की बाइट 👇

2.📰✍️ सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज को लगातार मिल रही थी तहसील में रिश्वतखोरी की शिकायत, जिस पर उन्होंने जनसुनवाई के दौरान स्टेनो से वीडियो कॉल पर मांगा था जवाब, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया था वायरल; वायरल वीडियो में स्टेनो को जमकर फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं विधायक, कहा तुमने तहसील को बना दिया है रिश्वतखोरी का अड्डा, पीड़ित से लिए 4000 के बदले वापस करो 8000, वरना तेरा आज ही कर दूंगा इलाज, आगे से अगर रिश्वतखोरी की शिकायत मिली तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा। 

3.📰✍️बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रीवास्तव का तबादला, सहारनपुर से वीरेंद्र बहादुर की तैनाती; पुलिस मुख्यालय के आदेश पर अजय कुमार श्रीवास्तव का इसी पद पर आगरा कर दिया गया है ट्रांसफर, सहारनपुर में तैनात आरआई वीरेंद्र बहादुर होंगे रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर के नए इंस्पेक्टर, प्रदेश में कुल 17 आरआई का इधर से उधर किया गया है ट्रांसफर।

4.📰✍️ सिकंदराबाद नगर पालिका में चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित और ईओ शिवराज सिंह आमने-सामने, चेयरमैन ने ईओ पर लगाए 18.85 करोड़ की क्षति व भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप; चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने ईओ पर पालिका संपत्तियों की सुरक्षा में लापरवाही और भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए विशेष बोर्ड बैठक का प्रस्ताव शासन को भेजकर की है कार्रवाई की मांग, ईओ शिवराज सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए की है निष्पक्ष जांच की मांग।

5.📰✍️ अनूपशहर तहसील में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में वकीलों की पैदल व बाइक रैली, 21 दिन से जारी है कामकाज का बहिष्कार; बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से शहर के प्रमुख बाजारों तक पैदल मार्च और विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालकर “तहसील प्रशासन मुर्दाबाद” के लगाए नारे, बार एसोसिएशन सचिव अमित शर्मा ने तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर होने का लगाया आरोप, कहा बार कार्यालय में हुई बैठक के बाद सर्वसम्मति से सड़क पर उतरकर थआंदोलन तेज करने का लिया गया निर्णय।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद के अगराई संपर्क मार्ग का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया लोकार्पण, 65.03 लाख की लागत से बनी सड़क ग्रामीणों को समर्पित; सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग से अगराई तक विशेष मरम्मत के बाद तैयार सड़क के उद्घाटन पर विधायक ने कहा अब दूर हो गई है जर्जर मार्ग के कारण वर्षों से हो रही आवागमन की परेशानी, सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं विकास कार्य।

📰✍️ जिला जज संजय सिंह, डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सम्प्रेक्षण गृह व जिला कारागार का औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं; मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी में जिलाधिकारी कुमार हर्ष व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। इसके बाद तीनों अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा।

📰✍️ खुर्जा के जंक्शन क्षेत्र में फॉल्ट ठीक करते समय संविदा विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत; बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट बिजली पोल पर मरम्मत के दौरान हादसे में झुलसे अनूपशहर निवासी वाजिद को ले जाया गया अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित, मृतक नगला हरभजन बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में था तैनात।

📰✍️ खुर्जा के श्री मनीषी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब ‘शक्ति’ ने लगवाया 4 किलोवाट सोलर सिस्टम, इन्वर्टर और बैटरी; विद्यालय में बिजली कनेक्शन न होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को हो रही थी परेशानी, दूर करने के लिए सोलर पैनल, प्राचार्य पं. वेदप्रकाश भारद्वाज ने क्लब के इस जनहितकारी कार्य के लिए जताया आभार।

📰✍️ सिकंदराबाद के गांगरोल बाईपास पर कथित अतिक्रमण से आवागमन बाधित, कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी; प्रधान पति सुनील सोलंकी ने आरोप लगाया कि बुग्गी और कुररी रखकर नवनिर्मित सड़क पर कर लिया गया है कब्जा, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई। मामले ग्राम पंचायत सचिव ने जल्द अतिक्रमण हटवाने का  दिया है आश्वासन।

📰✍️ सिकंदराबाद के एनएच-34 पर ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, तीन घायल; सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शबीर और मोहल्ला कुत्ते की कब्र निवासी बिन्नामी की मौके पर ही हो गई मौत,‌पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

📰✍️ बुलंदशहर में ई-पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने दिया समर्थन; बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन व स्टाम्प विक्रेताओं के अनिश्चितकालीन धरने में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वीराज सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह सहित पहुंचे अन्य पदाधिकारी। ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि निर्णय न होने पर पूरे प्रदेश में किया जाएगा महाआंदोलन।

📰✍️ लखावटी के अमर सिंह पीजी कॉलेज में प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआ ने 45वें प्राचार्य का कार्यभार संभाला, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार को दी भावभीनी विदाई; कॉलेज प्रशासक व डीएम कुमार हर्ष के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति हुई, प्रो. ओमवीर सिंह ठैनुआ 3 मार्च 1997 से सस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान कर चुके हैं प्राप्त।


देश विदेश

📰✍️लखनऊ में अधिवक्ताओं के विरोध के बाद ई-पंजीकरण व्यवस्था वापस, विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली समाप्त; 4 जून 2026 का शासनादेश कर दिया गया निरस्त, स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि व्यवस्था ऑनलाइन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए की गई थी लागू, लेकिन विरोध और उठी आपत्तियों के बाद वापस लेने का हुआ निर्णय, महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को अनुपालन के दिए निर्देश।

📰✍️ मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी वोल्वो बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 24 घायल; तड़के करीब 3:30 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही 65 यात्रियों से भरी बस माइलस्टोन 112-113 के बीच ट्रेलर से टकरा गई। पुलिस ने खिड़कियां व गेट तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व ओवरटेक हादसे की मानी जा रही है वजह, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: