28 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ खरगोश की चाल से होते हैं शुरू लेकिन फिर कछुआ चाल पर आकर जाते हैं रुक, शुरुआती सख्ती के बाद ठंडे पड़े जिले में स्कूल जांच से लेकर अतिक्रमण और अग्नि सुरक्षा अभियान; ज्यादातर अभियान कुछ दिनों के बाद खो देते हैं रफ्तार, शहर में जस की तस बनी हुई है जर्जर सड़कें, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और अतिक्रमण की समस्या, लोगों का आरोप है कि अभियानों के दौरान प्रभावशाली लोगों पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से जमीन पर पूरी तरह दिखाई नहीं देता शासन निर्देशों का प्रभाव।

2.📰✍️ भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बुलंदशहर पहुंचे अंकुर शर्मा का भव्य स्वागत, जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन; स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का किया गया सामूहिक श्रवण। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, दीपक दूल्हेरा, गौरव मित्तल, हितेश गर्ग, भीष्म शिशौदिया, भवतोष गूजर, अभिनव वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद।‌

3.📰✍️ शादी के सात माह बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या, घटना के बाद आरोपी पति फरार, स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर की घटना; आज सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था गंभीर विवाद, जिसके चलते आरोपी पति मोनू ने पत्नी गीता की कर दी हत्या। मृतका की मां ने कहा, शराबी था मेरी बेटी का पति, कुछ दिनों पहले ही मांगकर ले गया था 15000 रुपए, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का किया गया है गठन।

4.📰✍️ नेशनल हाईवे 34 पर खुर्जा बाईपास के पास खड़ी ईको कार में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में टायर चेक कर रहे चालक की मौके पर मौत, कई यात्री घायल; क्रियावली गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार अलीगढ़ से 10-12 सवारियां लेकर आ रहे थे बुलंदशहर, खुर्जा बाईपास पार करने के बाद टायर से आवाज आने पर कार हाईवे किनारे खड़ी कर चेक कर रहे थे टायर, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मार दी टक्कर, जिससे उनकी मौके पर ही हो गई मौत, कई यात्री हो गए घायल, पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में कराया भर्ती, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार।

5.📰✍️ जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम से मिले जिले के कांग्रेसी, जनपद के संगठनात्मक कार्यों की दी जानकारी, बुलंदशहर दौरे का भी किया आग्रह; राजेंद्रपाल गौतम ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का किया‌ आह्वान। इस दौरान सुभाष गांधी, राकेश भाटी, राजकुमार पंडित, प्रज्ञा गौड़, नईम मंसूरी, भजनलाल जाटव, चंद्रपाल सिंह, किशन चौधरी, गौरव जयराम, अजय छौंकर, डॉ. इरफान, इशू शर्मा, ऋषि गौतम, धर्मेंद्र महावर, नवाब खान, राहुल शर्मा, अमित जाटव, ऋतिक जाटव, सुरेंद्र उपाध्याय, इसराइल गहलोत, विपुल कौशिक, मिंटू चौधरी, मुन्नीलाल दिवाकर, दानिश कुरैशी, अजय कुमार, रवि वर्मा, सोहेल खान आदि रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, चाकू बरामदगी के दौरान भागकर की फायरिंग; अमरगढ़ निवासी इरफान पुत्र नफीस खां को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद।

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में कार-बाइक की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, अमरगढ़ के चामुंडा मंदिर के पास हुआ हादसा; प्याना कलां निवासी देवेंद्र और पप्पू देर रात बाइक से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से हो गई टक्कर। स्थानीय लोग दोनों को ले गए सीएचसी जहांगीराबाद, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित।

📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र में शटडाउन न मिलने से कंबाइन मशीन जली, किसान ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप; गांव भैंसरोली नसीरपुर निवासी अनुज कुमार धान की फसल काटने मशीन लेकर जा रहे थे कैलावन गांव, जाते समय नीची विद्युत लाइन के कारण मांगा शटडाउन, लेकिन नहीं मिला, लौटते समय लाइन की चपेट में आकर जल गई मशीन। पीड़ित ने एसडीओ, एक्सईएन व चीफ इंजीनियर से संपर्क का किया प्रयास,‌ लेकिन नहीं हो सकी बात, थाना सलेमपुर में दी‌ शिकायत।

📰✍️ निहारिका अग्रवाल के बिहार लोक सेवा आयोग में चयन पर मंडी फतेहगंज स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मानित; इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना, जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, सचिन गोयल, अरुण गोयल, विजय गुप्ता और नवीन गोयल आदि रहे मौजूद।

📰✍️ औरंगाबाद में 36 घंटे में सिर्फ पांच घंटे मिली बिजली, भीषण गर्मी और पानी संकट से लोग परेशान, गर्मी के चलते कई लोगों ने सड़क पर बिताई रात; सदर बाजार, अजीजाबाद, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर मार्ग और पवसरा मार्ग पर रात में एबीसी केबल में आग लगने की हुईं घटनाएं, पूरी रात फॉल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल करने में जुटे रहे बिजली कर्मचारी।

📰✍️ बुलंदशहर में युवा पत्रकार जेपी गुप्ता की पुत्री दीप्ति गुप्ता का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न, छह माह पूरे होने पर परिजनों ने खीर चटाकर दी शुभकामनाएं; पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम में नन्हीं दीप्ति को पहला अन्न कराया गया ग्रहण। परिजनों ने उसके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दिया आशीर्वाद।

📰✍️ शहर के शनि देव मंदिर में हलुआ-चना प्रसाद का हुआ वितरण, 27 जून को मंदिर में भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद; नीतीश अग्रवाल रहे कार्यक्रम संयोजक, आयोजन में अमित जैन, विनोद गुप्ता, उमेश शुक्ला, विनीश अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, इशू मित्तल, नितिन सचदेवा और ऋषि अग्रवाल का रहा सहयोग।

📰✍️ रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का गैर-सरकारी सदस्य नामित होने पर राहुल कौशल को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दी बधाई; पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए विधायक ने इसे जनपद का बताया गौरव, कहा राहुल कौशल हिंदी के प्रचार-प्रसार व राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका।


देश विदेश

📰✍️ पीलीभीत में कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का 1.75 लाख का इनामी आरोपी शिवम उर्फ सर्वजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो हत्याओं समेत 12 मुकदमे थे दर्ज; एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा के अनुसार शीतलपुर गांव के पास घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हो गई मौत, जबकि उसका एक साथी हो गया फरार।

News Editor: Dharmendra Mittal



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: