चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ यूपी में 53 पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड पे पदोन्नति की सौगात, विशेष सचिव आईएएस अवनीश सक्सेना ने जारी किए आदेश; नियुक्ति विभाग ने 2020 बैच के प्रोन्नत उपजिलाधिकारियों को 6600 ग्रेड पे देने का लिया है फैसला, सूची में बुलंदशहर जिले में तैनात एसडीएम राकेश कुमार मौर्य समेत विभिन्न जिलों व प्राधिकरणों में तैनात 53 पीसीएस अधिकारी हैं शामिल।

2.📰✍️ शहर में मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच करबला के शहीदों को किया याद; मोहल्ला काजीबाड़ा से निकला जुलूस बजरिया, नरसलघाट, शेखान, सादात, चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड व काला आम होते हुए पहुंचा करबला, जहां गमगीन माहौल में ताजियों को किया गया सुपुर्द-ए-खाक। जुलूस में इमामबाड़ा कलां के अध्यक्ष जावेद जाफरी, उपाध्यक्ष शाहनशाह रिजवी, सचिव अली शरार, जीशान जैदी, कोषाध्यक्ष शहरोज हैदर सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

3.📰✍️ शिकारपुर के नौगंज स्थित चामड़ मंदिर में पुजारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को कमरे का दरवाजा मिला बंद, खिड़की से झांकने पर पुजारी बिट्टू का फंदे पर लटका मिला शव; सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा शव, पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा मामला।


4.📰✍️ “बुलंदशहर पुलिस तुम्हारे साथ है” – औरंगाबाद में इंस्पेक्टर असलम के करीब एक घंटे तक समझाने के बाद नीचे उतरा मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ब्रेकअप से आहत युवक; गांव निवासी अतुल ठाकुर दूसरे गांव की अन्य जाति की युवती से प्रेम प्रसंग टूटने के बाद बीती शाम करीब 7 बजे टॉवर पर चढ़ गया और कूदने की देने लगा धमकी, इंस्पेक्टर के समझाने के बाद सुरक्षित उतरा नीचे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।


5.📰✍️नेशनल हाईवे-34 पर शिकारपुर तिराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, दो घायल; आचरच कला निवासी रहीशउद्दीन दवा लेने जा रहे थे खुर्जा, तभी बुलंदशहर की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने की हो गई टक्कर। हादसे में रहीशउद्दीन व दूसरी बाइक पर सवार दिल्ली निवासी तहसीन सहित दो लोग हो गए घायल। पुलिस ने सभी को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रहीशउद्दीन को मृत कर दिया घोषित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के पंचशील कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में निर्जला एकादशी पर भव्य भजन संध्या, देर रात तक भक्ति में झूमे श्रद्धालु; भजन गायकों ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति ने प्रसाद किया वितरित, आयोजन में समिति पदाधिकारियों का रहा सहयोग।

📰✍️कर्णवास गंगा घाट पर स्नान के दौरान 12 वर्षीय जितेश की डूबने से मौत; आज सुबह देवत्रय घाट पर स्नान करने गया था गंगापुर निवासी जितेंद्र सिंह का परिवार, गहरे पानी में जाने से तेज बहाव में डूब गया जितेंद्र सिंह का बेटा जितेश। गोताखोरों ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित।


📰✍️ सिकंद्राबाद के किशनपुर गांव में गाड़ी निकालने के विवाद में फायरिंग, दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर हुई गोलीबारी में एक युवक घायल; सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भिजवाया अस्पताल, घटना में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू।

📰✍️ स्याना में अपना दल (एस) ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती, पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प; जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा शाहूजी महाराज ने शोषित, वंचित व पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए ऐतिहासिक कार्य, अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में उनके बताए मार्ग पर चल रही है पार्टी।


📰✍️ बुलंदशहर के राज दरबार होटल में अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन की बोर्ड बैठक, आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के लिए निःशुल्क सिलाई केंद्र खोलने का निर्णय; बैठक में जुलाई से पंचायती गौशाला देवीपुरा-2 में सिलाई केंद्र शुरू करने और प्रवेश प्रक्रिया जल्द आरंभ करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीमा मित्तल ने की, जबकि सरला मित्तल एवं ममता गुप्ता ने मार्गदर्शन दिया।


📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव चचोई में स्वच्छता अभियान के दावे फेल, गलियों और नालियों में कचरे के लगे ढेर; 21 जून से घोषित अभियान के बावजूद कई सप्ताह से गांव में सफाईकर्मी न आने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। जिससे सड़कों पर फैल गई है गंदगी और दुर्गंध, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और बरसात से पहले नालियां साफ न होने से डेंगू, मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों का बढ़ गया है खतरा।

📰✍️ औरंगाबाद में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये, मोहर्रम की दसवीं पर कार्यक्रम संयोजक सिप्ते अहमद व अली हुजूर की अगुवाई में इमामबाड़े से निकला ताजियों का जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंचा गढ़-स्याना हाईवे स्थित करबला; जुलूस में सैयद हिमायत अली, हुसैन अली, गौहर अली, हसनैन अब्बास नकवी, शाहिद नकवी, जर्रार हुसैन पोलू, महराज हुसैन, सुजात अली, इमरान अब्बास, सैयद मोहम्मद हुजूर, असद अब्बास, जहीर अब्बास व नसीर पहलवान सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग।


📰✍️ अरनिया में मुठभेड़ के बाद भैंस व कॉपर तार चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5.5 किलो चोरी का कॉपर तार, तमंचा, बाइक व मोटर तोड़ने के औजार बरामद; पुलिस और स्वाट टीम देहात की जवाबी फायरिंग में अनूपशहर निवासी तालिब के पैर में गोली लगी, साथी जबरशेर भी पकड़ा गया। दोनों अरनिया में चार भैंस चोरी और जहांगीराबाद में मोटरों से कॉपर तार चोरी की घटनाओं में थे वांछित, उनके खिलाफ कई मुकदमे हैं दर्ज।

देश विदेश

📰✍️ कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा से टकराया बेकाबू एलपीजी टैंकर, जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला टैंकर चालक; सुबह करीब 7 बजे कोखराज थाना क्षेत्र की घटना, हादसे में 5 टोल कर्मचारी भी बुरी तरह गए झुलस, जिनका चल रहा है इलाज। टोल स्टाफ की एक दर्जन से अधिक बाइक और दो कार भी जलकर रख, करीब 2 किलोमीटर दूर तक धुआं और लपटें दिखाई दीं, हाईवे पर लग गया लंबा जाम, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू।

📰✍️ शामली के कांधला क्षेत्र में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन पुलिस मुठभेड़ में ढेर; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किसान से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश का 12 किलोमीटर तक किया गया पीछा, घिरने पर उसने कार्बाइन से पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने कहा कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था मेहताब, उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी समेत 34 से अधिक मुकदमे थे दर्ज।
News Editor: Dharmendra Mittal


