16 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले में तीन सीओ‌ के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल; संभल से ट्रांसफर होकर आए सीओ दीपक कुमार को सिकंदराबाद सर्किल की मिली कमान, ट्रैफिक और साइबर क्राइम देख रहे शशांक श्रीवास्तव को बनाया सीओ अनूपशहर। सिकंदराबाद से सीओ भास्कर मिश्रा और अनूपशहर से विकास प्रताप सिंह चौहान का गैर जनपद तबादला होने पर उन्हें किया रिलीव। साथ ही सीओ सिटी प्रखर पांडे को सिटी सर्किल के साथ-साथ सीओ क्राइम/साइबर क्राइम का सौंपा अतिरिक्त प्रभार।

2.📰✍️ कल 17 जून को बुलंदशहर पहुंचेंगे मंत्री भूपेंद्र चौधरी, मलका पार्क में चित्र प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन; सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी चित्र प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन, इस दौरान प्रेस वार्ता कर मीडिया से भी होंगे रूबरू।‌

3.📰✍️बुलंदशहर की 14 सड़कों के चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं जल्द होंगी दूर, समीक्षा बैठक में डीएम कुमार हर्ष ने निर्देश; बैठक में लोक निर्माण विभाग ने बताया कि विद्युत पोलों तथा वृक्षों के कारण प्रभावित है जनपद की 14 महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, डीएम ने वन एवं विद्युत विभाग को यूटिलिटी शिफ्टिंग और वृक्ष पातन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश, 15 दिन बाद पुनः प्रगति की होगी समीक्षा।

4.📰✍️खुर्जा क्षेत्र में कबूतर पेंठ के निकट मुरारी नगर स्थित मोमबत्ती कारखाने में लगी भीषण आग, घंटो की मशक्कत के बाद पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू; आज दोपहर करीब 12:30 बजे की घटना, अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप कर लिया धारण, आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के क्षेत्र में मच गई अफरा तफरी, आग की चपेट में आने से आसपास के मकानों में भी हुआ नुकसान, लाखों के नुकसान की आशंका।

5.📰✍️सिकंदराबाद के मोहसिन अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग में जीता रजत पदक, 400 विदेशी प्रतिभागियों के बीच बने प्रथम उपविजेता, जीत से पूरे बुलंदशहर जिले में खुशी की लहर; नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 जून तक आयोजित आईएचएफएफ शेरू क्लासिक में कजाकिस्तान, ईरान, इराक, सऊदी अरब और कनाडा समेत 400 विदेशी बॉडी बिल्डरों को कड़ी टक्कर देते हुए प्रथम उपविजेता का स्थान किया हासिल, नगर आगमन पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाई के साथ हुआ भव्य स्वागत।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर अहमदगढ़ के OYO होटलों पर पुलिस-प्रशासन की ताबड़तोड़ छापामारी, संचालकों में मचा हड़कंप; नायब तहसीलदार शिकारपुर और थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ की संयुक्त छापेमार कार्रवाई, जांच के दौरान टीम ने खंगाले होटलों के रजिस्टर, आने जाने वाले लोगों की एंट्री और एग्जिट की चेक, नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।‌

📰✍️’मेरो वृंदावन’ में सोनी वाधवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ की महिला विंग की बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर लगी मोहर; इस दौरान 21 जून को फादर्स डे व योग दिवस, 22 जून को फैमिली पूल पार्टी, 1 जुलाई को चिकित्सक सम्मान तथा 12 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का लिया गया निर्णय। इस अवसर पर मेघा जालान, सुमन शर्मा, यशेष तोमर, निधि गर्ग, शालू ग्रोवर, निशा अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, चित्र मित्तल व तेजस्वी मित्तल रहीं उपस्थित।

📰✍️बीबीनगर के चित्सोना अल्लीपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, प्रेमिका समेत 5 पर हत्या का मुकदमा दर्ज; छतारी क्षेत्र के गांव रिशालू का निवासी है मृतक अवधेश, मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि प्रेमिका मंजू के बुलाने पर पहुंचे अवधेश को उसके पति व दो देवर समेत अन्य लोगों ने बंधक बनाकर की मारपीट, लगाया करंट और खिला दिया जहरीला पदार्थ, जिससे उसकी हो गई मौत, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार।

📰✍️खुर्जा के जटिया अस्पताल के बाहर भट्टा मजदूरों में मारपीट, चले लात-घूंसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की कर रहे हैं टिप्पणियां, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है मामला।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के मूढीबकापुर मार्ग स्थित कृपाल आश्रम में 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; प्रातः 6 से 7 बजे तक योग गुरु जयप्रकाश गुप्ता कराएंगे योग, लोगों से समय पर पहुंचकर योग करने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील।

📰✍️नरौरा पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे, चोरी के आभूषण, नकदी और सब्बल बरामद; पुलिस ने कसेर तिराहा स्थित एवन होटल के पास से सोनू कुमार, विजय उर्फ कालिया और दीपक को किया गिरफ्तार,आरोपियों ने 6 जून को नरौरा क्षेत्र के एक मकान में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, जिसके संबंध में दर्ज था मुकदमा।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की सिर कुचलकर हत्या; मेजा थाना क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में देर रात श्यामलाल उर्फ कल्लू, इंद्रावती देवी और अमरावती देवी की सिर पर वार कर कर दी गई निर्मम हत्या। घर से करीब 20 मीटर दूर मिले तीनों शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: