चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जनपद में ठंडा पड़ा फायर एनओसी जांच अभियान, सिकंदराबाद में बिना एनओसी मिले थे तीन होटल, नियमों की अनदेखी पर प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार; शासन के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान शुरुआती कार्रवाई के बाद पड़ गया है धीमा, तीन होटल बिना फायर एनओसी के मिलने के बावजूद नहीं हुई व्यापक कार्रवाई, वहीं शहर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलावट का वीडियो वायरल होने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल।

2.📰✍️छतारी में दबंगो की दबंगई, बीच सड़क पर लेखपाल से की मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़, वीडियो वायरल; क्षेत्र में सरकारी कार्य से जा रहे लेखपाल अनिल कुमार को पंजाब नेशनल बैंक के पास कुछ दबंगों ने लिया रोक, रोककर कथित रूप से अभद्रता, मारपीट और गाड़ी में की तोड़फोड़, सरकारी दस्तावेज भी छीन ले गए हमलावर। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, प्रशासन ने शुरू की जांच।

3.📰✍️सिकंदराबाद में युवक का फंदे पर लटका मिला शव, 6 माह पहले की थी कोर्ट मैरिज, पत्नी समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप; क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में अभिषेक राणा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से मच गई सनसनी, खुर्जा रोड स्थित गाजर प्रोसेसिंग प्लांट में कार्यरत था अभिषेक, छह माह पूर्व रोशनी नामक युवती से कोर्ट मैरिज कर किराये के मकान में रहा था रह। मृतक के पिता राजेंद्र राणा ने पत्नी रोशनी, उसके भतीजे धीरज व अन्य परिजनों पर लगाया है हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

4.📰✍️खुर्जा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए आधा दर्जन जानवरों की दर्दनाक मौत, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन; क्षेत्र में आंधी के दौरान टूटी हाईटेंशन लाइन ज्वार के खेत में गिरने से दो नन्दी समेत आधा दर्जन जानवरों की हो गई मौत, खेत में एक साथ कई जानवरों के शव मिलने से मच गया हड़कंप, हिंदू संगठनों ने पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया विरोध प्रदर्शन।

5.📰 शहर के मोती बाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य बारात और झांकियों से भक्तिमय हुआ माहौल; श्री श्याम सखा सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का हुआ भव्य आयोजन, डॉ. संगीता मित्तल के आवास से निकली बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल। कथा व्यास कार्ष्णि विजय कृष्ण जी महाराज ने विवाह प्रसंग को भक्त और भगवान के दिव्य मिलन का बताया प्रतीक।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा; परीक्षा के दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह एवं एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, परीक्षा संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा।


📰✍️ गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, आहार क्षेत्र के सिकोई गांव में पिता समेत दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे; गैस सिलेंडर में लीकेज के दौरान जांच करते समय भड़क उठी आग, जिसकी चपेट में आ गए रिंकू, उसका 14 वर्षीय बेटा हर्ष और 10 वर्षीय बेटी पलक। पड़ोसियों ने आग बुझाकर तीनों को कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका जारी है उपचार।

📰✍️गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा की विशेष प्रेस वार्ता कल, केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर होगा मंथन; कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी अभियान की देंगे जानकारी, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी जानकारी।

📰✍️नाली निर्माण न होने से अम्बा एन्क्लेव-2 के लोग परेशान, 5 साल से अधूरा पड़ा विकास कार्य; ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास 5 साल पहले सड़क बनने के बावजूद आज तक नालियों और शेष मार्ग का नहीं हो सका है निर्माण, जल निकासी व्यवस्था न होने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित, सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. चौधरी ने नगर पालिका से की जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग।

📰✍️खुर्जा के मोहल्ला शेख साहिबान में बिजली तारों का मकड़जाल, छज्जों से छूकर गुजर रहीं केबलें, लोगों का प्रदर्शन; मोहल्ले में मकानों के छज्जों से सटी और जमीन से महज 4-5 फीट ऊंचाई पर लटक रही विद्युत केबलों के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन, क्षेत्रवासियों का कहना शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं का बना रहता है खतरा, एसडीओ अविनाश चौधरी ने मौके का निरीक्षण कर समाधान कराने का दिया आश्वासन।

📰✍️ औरंगाबाद में थाना परिसर में आगामी मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने रूट मार्च कर की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील; थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने लोगों से की आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की अपील, बैठक के बाद पुलिस ने नगर में रूट मार्च भी किया।


📰✍️ ककोड़ के वैर में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर नशे में धुत दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा; मामूली कहासुनी के बाद चार युवकों ने जीशान पुत्र वाहिद के साथ कर दी मारपीट, पीड़ित का कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उपचार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

📰✍️सिकंदराबाद पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ-रक्षा और धर्म जागरण का दिया संदेश; गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म के संरक्षण और उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने के संकल्प की कही बात, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️फिरोजाबाद में दो मौतों से सनसनी, पूर्व विधायक के पुत्र ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया; पूर्व कांग्रेस विधायक जगदीश यादव के पुत्र राकेश यादव ने कथित रूप से अपनी पत्नी राममूर्ति देवी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी मार ली गोली, परिजनों के अनुसार कोर्ट में पेशी के बाद तनाव में थे वह, मामले की जांच कर रही पुलिस।

News Editor: Dharmendra Mittal


