चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ इस बार कल शनिवार 4 जुलाई को नहीं बल्कि सोमवार 6 जुलाई को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस, यूपी टीईटी परीक्षा के चलते लिया गया निर्णय, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने दी जानकारी; जारी आदेश के अनुसार सदर तहसील में डीएम कुमार हर्ष, स्याना में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, शिकारपुर में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह व अनूपशहर में मुख्य विकास अधिकारी फरियादियों की सुनेंगे शिकायतें, अन्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रहेंगे यथावत।

2.📰✍️ सावन और शिवरात्रि की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, आज डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा; अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सावन और शिवरात्रि पर किया जाता है जलाभिषेक, डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, इस दौरान उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पुजारी से भी व्यवस्थाओं पर की चर्चा। वहीं, सिकंदराबाद में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह व सीओ ने कांवड़ यात्रा मार्गों का किया पैदल निरीक्षण।


3.📰✍️ बुलंदशहर में कोचिंग सेंटरों का जांच अभियान पड़ा ठंडा, नियमों के पालन और सुविधाओं पर उठे सवाल; शासन के निर्देश पर कोचिंग सेंटरों व बेसमेंट में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की शुरू हुई थी जांच, लेकिन अब सुस्त पड़ गया है अभियान। शिक्षा विभाग कार्यालय के आसपास संचालित कई कोचिंग व कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में भीषण गर्मी के बावजूद पंखे-कूलर, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव की हैं शिकायतें, जिम्मेदार अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग।

4.📰✍️ ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में व्यापारिक समस्याओं पर हुआ मंथन, जिलाध्यक्ष सुधांशु वर्मा ने नई जिला कार्यकारिणी भी की घोषित; शहर के अंसारी रोड स्थित एक होटल में वह आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश अग्रवाल व महिला विंग की राष्ट्रीय संरक्षक अंजू अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि। इस दौरान जीएसटी समस्याओं, बीएनएस की धारा 411-412 में संशोधन, गिरवी व शस्त्र लाइसेंस तथा स्वर्णकार कला बोर्ड की मांग उठाने पर हुई चर्चा, कृष्ण कुमार वर्मा और अजय वर्मा ने किया संचालन, इस दौरान बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी रहे उपस्थित।


5.📰✍️ औरंगाबाद के गांव परवाना में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा स्मृति गौरव द्वार का छह साल बाद भूमि पूजन, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 मई 2020 को हुए थे शहीद; उनकी स्मृति में जिला पंचायत बुलंदशहर द्वारा बनाया जाएगा गौरव द्वार, जिसकी आज उनके जन्मदिवस पर रखी गई आधारशिला, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने शहीद की मां सुधा शर्मा व पत्नी पल्लवी शर्मा को भी किया सम्मानित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के आजाद पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक मुक्त बैग दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जागरूकता कार्यक्रम में दिया सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का संदेश; प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों को खेल, कहानी और गतिविधियों के माध्यम से प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभाव व पर्यावरण संरक्षण का समझाया गया महत्व। शिक्षकों ने कपड़े व पुनः उपयोग योग्य बैग अपनाने तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए किया प्रेरित।


📰✍️ चोला क्षेत्र में फर्जी बैनामा कर 9.40 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल; गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी प्रतीक चौधरी से आरोपियों ने ग्राम नंगलावंशी की जमीन का 21 मई 2026 को 9.40 लाख रुपये में कराया बैनामा, वही भूमि वर्ष 2021 में पहले ही जा चुकी थी बेची, रुपये वापस मांगने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की दी धमकी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राहुल, सत्यप्रकाश और शिवकुमार को किया गिरफ्तार, जबकि सौरभ, बॉबी और सोहनवीर हैं फरार, तलाश जारी।

📰✍️ पहासू में सड़क किनारे अचेत मिला तीन दिन से लापता युवक, इलाज के दौरान मौत; मोहल्ला छपेटी निवासी गोपाल घर में अनबन के बाद तीन दिन पहले चला गया था। देर रात गुल्लक बाजार के पास गश्त कर रही पुलिस ने अचेत अवस्था में मिलने पर उसे पहुंचाया सीएचसी, जहां से हायर सेंटर रेफर किए जाने पर अलीगढ़ ले जाते समय उसकी हो गई मौत।


📰✍️ सिकंदराबाद जीटी रोड चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद; देर रात संदिग्ध स्कॉर्पियो रोककर तलाशी में मिले अवैध हथियार, दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की शुरू।

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम देहात ने मुठभेड़ में शातिर चोर पिंकल को लंगड़ा कर किया गिरफ्तार, फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली; आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक, दो जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी बिछुआ बरामद। 29 जून को क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई चोरी में था वांछित। उस पर दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर में गैंगस्टर, लूट व चोरी समेत करीब एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज।


📰✍️ सिकंदराबाद के हिरनौटी पुल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रेटर नोएडा से गांव लौटते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त; चचुरा, गौतमबुद्धनगर निवासी सतन ठाकुर उर्फ डेनी के रूप में हुई मृतक की पहचान।

📰✍️ एटा के बागवाला क्षेत्र में खराब रोडवेज बस के बाहर खड़े यात्रियों को बेकाबू कंटेनर ने रौंदा, बुलंदशहर निवासी समेत 5 की मौत, दर्जनभर घायल; रात करीब 11:30 बजे एटा से दिल्ली जा रही बस खराब होने पर बाहर खड़े यात्रियों को पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचलते हुए बस में मार दी टक्कर। हादसे में बुलंदशहर निवासी सतेंद्र, फर्रुखाबाद निवासी राजेश, सुखराम, शैलेश समेत 5 लोगों की मौत, जबकि एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान। पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती।

देश विदेश

📰✍️ औरैया में बाल श्रम से मुक्त बच्चे को स्कूल किट देकर स्कूल भेजा, स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में शिक्षा से जोड़ा गया; जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जूते-मोजे, ड्रेस, बैग व स्टेशनरी वितरित कर विकासखंड भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय गपकापुर में कराया नामांकन। डीएम ने बाल श्रम को सामाजिक अभिशाप बताते हुए कहा हर बच्चा ईंट-भट्ठों, होटलों और दुकानों की जगह पहुंचे स्कूल, इसके लिए प्रशासन व समाज मिलकर करेंगे काम।

News Editor: Dharmendra Mittal


