2 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ अनूपशहर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने दुकान के अंदर कनपटी पर गोली मारकर दी जान, मचा हड़कंप; रोज की तरह आज सुबह करीब 9 बजे मोरीगेट मुख्य बाजार स्थित अपनी दुकान में पहुंचे थे 45 वर्षीय नदीम मलिक, दुकान खोलने के बाद उन्होंने अंदर से गिरा दिया शटर, बंद करने के कुछ देर बाद गोली चलने की आई आवाज, आसपास के लोगों ने आवाज सुन उठाया शूटर, तब तक दम तोड़ चुका था व्यापारी, शुरुआती जांच में व्यापार में घाटे की बात आई है सामने, जांच में जुटी पुलिस।

2.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का भव्य स्वागत, सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह और बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत; इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, कहा – राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास चौहान समेत अंतुल तेवतिया, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, लक्ष्मीराज सिंह, अनीता लोधी दीपक दुल्हेरा, उषा बंसल, शशि शर्मा, कुलदीप चौधरी, संतोष वाल्मीकि, कल्पना वर्मा, अभिनव वर्मा सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता रहे मौजूद।

3.📰✍️ बुलंदशहर पुलिस की रिपोर्ट पर शातिर गैंगस्टर राहुल शर्मा भू-माफिया घोषित, 88.28 लाख की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई जारी; दनकौर निवासी राहुल शर्मा पर फर्जी दस्तावेजों से भूमि खरीद-फरोख्त, अवैध कब्जा, धमकी, गैंगस्टर एक्ट व धोखाधड़ी समेत हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में 25 मुकदमे हैं दर्ज, जिला कारागार में निरुद्ध है आरोपी, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की जा रही है संपत्ति जब्ती की कार्रवाई।

4.📰✍️ सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडा ने कांग्रेस का थामा दामन, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की मौजूदगी में लखनऊ में ग्रहण की सदस्यता; प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सहप्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अर्चना पांडा को  ग्रहण कराई सदस्यता, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने इसे बुलंदशहर में संगठन के लिए बताया मजबूती। इस दौरान सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल और ऋषि गौतम आदि रहे मौजूद।

5.📰✍️ शहर के मलका पार्क के पास दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी, वारदात CCTV में कैद; पीड़ित के अनुसार महज 15 मिनट में चोरी हो गई बाइक, फुटेज में एक युवक और एक महिला संदिग्ध रूप से ले जाते दिखाई दिए बाइक, CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जनपद में एक बिजलीघर के कमरे में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन लोग कमरे में शराब पीते दे रहे हैं दिखाई, वायरल वीडियो बिजलीघर कर्मचारियों से जुड़े होने का किया जा रहा है दावा, वीडियो की नहीं हुई है स्वतंत्र पुष्टि, जेई ज्ञान प्रकाश ने कहा मामले की जांच कर की जाएगी दोषियों पर कार्रवाई।

📰✍️ ऊंचागांव ब्लॉक के गांव महुआखेड़ा की मेन रोड छह माह से जलभराव का शिकार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा; नालियां चोक होने से मुख्य मार्ग पर भरा है गंदा पानी, जिससे महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है परेशानी। ग्रामीणों का आरोप है कि छह माह से नहीं आया सफाईकर्मी, अधिकतर बंद रहता है ग्राम पंचायत सचिवालय, निजी भवन में संचालित हो रहा है आयुष्मान आरोग्य केंद्र, शिकायत करने पर नहीं होती कार्रवाई।

📰✍️ सांसद डॉ. भोला सिंह की अध्यक्षता व डीएम कुमार हर्ष की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक में बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर, सांसद ने लंबित कार्य समयबद्ध पूरे करने के दिए निर्देश; बैठक में गुलावठी में लंबी कटौती, अवैध वसूली, आपदा के बाद शीघ्र बिजली बहाली, कैमरों की निगरानी में चेकिंग और चोला क्षेत्र में दो नए उपकेंद्र स्थापित करने के दिए गए निर्देश।

📰✍️ औरंगाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी के आगे लेटे व्यापारी, पक्षपात व बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप किया लगाकर हंगामा; नगर पंचायत ने पुलिस बल के साथ कार्यालय से बालका मोड़, जहांगीराबाद चौराहे तक चलाया अभियान, सदर बाजार में दुकानों के आगे तोड़फोड़ पर विरोध में उतरे व्यापारी सुरक्षा फोरम नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता समेत अन्य व्यापारी, ईओ रोहित सिंह का घेराव कर शाम तक की मांगी मोहलत, ईओ ने व्यापारियों को शाम तक का दिया समय।

📰✍️ कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का बुलंदशहर और हापुड़ के पुलिस कप्तानों ने किया संयुक्त रूट निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा; बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ मार्गों व गंगा एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ सिकंदराबाद के साप्ताहिक बाजार के दौरान माधोदास बाजार से अंसारियां क्षेत्र तक लगा भीषण जाम, एम्बुलेंस फंसने का वीडियो वायरल; दोनों ओर दुकानों और वाहनों की कतार से घंटों यातायात रहा बाधित, इसी दौरान जाम में फंस गई एक एंबुलेंस, सायरन बजाने के बावजूद आगे नहीं बढ़ सकी एम्बुलेंस, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, हालांकि अभी तक वीडियो की नहीं हुई है स्वतंत्र पुष्टि।


देश विदेश

📰✍️ बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में मारा गया डकैती का वांछित आरोपी जितेंद्र उर्फ ढालू; मुठभेड़ में शेखपुर चौकी प्रभारी नीरज कुमार और सिपाही अविनाश के बाएं हाथ में छूकर निकल गई गोली, 19 मई की डकैती में वांछित था आरोपी, मामले में पहले ही सात बदमाश हो चुके हैं गिरफ्तार।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: