15 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️कांवड़ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता का विषय, सड़कों पर गड्ढे और फैली बजरी से बढ़ा हादसों का खतरा; 2 हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी कावड़ यात्रा, लेकिन अभी तक प्रमुख मार्गो की मरम्मत है अधूरी, हाल ही में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग व निकायों को दिए थे निर्देश, लेकिन सड़कों की स्थिति में नहीं हुआ अपेक्षित सुधार,‌ शहर की जनता की सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने की मांग।

1.📰✍️ शनिवार 18 जुलाई को बुलंदशहर पहुंचेंगे सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिकारपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलते ही डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का‌ लिया जायजा, इस दौरान सुरक्षा, मंच, बैठक व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट आदि व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश।

2.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे नवनिर्मित भाजपा पश्चिम यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह और जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं संघ की बैठक में नवाब सिंह नागर ने पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत। इस दौरान सांसद भोला सिंह‌, जिला पंचायत प्रशासक अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, देवेन्द्र सिंह लोधी, मीनाक्षी सिंह,जिला प्रभारी बसंत त्यागी,  दीपक दुल्हेरा, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

3.📰✍️सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और फायरिंग के बाद दो युवकों की मौत, तीन घायल; मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया पैसों के लेन-देन को लेकर उत्तम शर्मा और निमित के बीच फोन पर शुरू हुआ विवाद, जिसमें गोली लगने से अजब सिंह और कार की चपेट में आए सोनू पुत्र सुनील की उपचार के दौरान मौत, जबकि रतन, अरविंद और सत्यपाल उर्फ सत्ते हैं घायल। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी व एसएसपी ने मौके का किया निरीक्षण।

4.📰✍️ सिकंदराबाद में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 8 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर निखिल, सत्यपाल, प्रशांत और विशु तथा दूसरे पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर प्रियांशु, अरविंद, रतनवीर और सचिन को  किया है गिरफ्तार, पूछताछ जारी। आरोपियों के कब्जे से एक फॉर्च्यूनर, एक थार, पांच मोटरसाइकिल, दो पिस्टल और 13 खोखा कारतूस बरामद।

5.📰✍️ खुर्जा देहात क्षेत्र के जान मोहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्याकांड के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार; 12 जुलाई को गांव गवां में हुई हत्या के मामले में वांछित लोकेश को खुर्जा देहात पुलिस व स्वाट टीम देहात ने आज सुबह तड़के मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर जान मोहम्मद का ऑटो हड़पने की साजिश में हत्या करना किया स्वीकार, उसके कब्जे से तमंचा, मृतक का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा क्षेत्र के पहासू अड्डे पर पैसों के विवाद में मारपीट, 1.70 लाख की लूट की खबर निकली भ्रामक; मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दो परिचित पक्षों के बीच पुराने लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, जिसमें राजकुमार पक्ष के तीन लोग हुए घायल। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। जांच में लूट की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का  किया खंडन।

📰✍️ किसान समाधान दिवस पर डीएम कुमार हर्ष ने सुनीं किसानों की समस्याएं, राजकीय कृषि विद्यालय के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित हुई बैठक; इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने रखीं अपनी समस्याएं और सुझाव। कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती और किसान हितैषी योजनाओं की  दी जानकारी, बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ सिकंदराबाद के दाउदपुर में शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, 20 से अधिक गांवों के लोगों में रोष; भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने 5 जून 2026 को जिला पंचायत अध्यक्ष को सड़क मरम्मत के लिए दी थी शिकायत, लेकिन मुख्तयार सिंह के मकान से किसान इंटर कॉलेज तक करीब 400 मीटर सड़क अब भी गड्ढों और जलभराव से है बदहाल,‌ग्रामीणों की अतिक्रमण हटाकर नाली निर्माण और पानी निकासी की भी मांग। जिला पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया ‌आश्वासन।

📰✍️ सिकंदराबाद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का हुआ स्वागत, विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन; कार्यक्रम में मोहित सिंघल, ललित भाटी, त्रिवेश गुप्ता, राजीव सैनी, धर्मेंद्र तेवतिया, सुनील यादव, शैलेश तेवतिया, टीनी भाटी, हरिओम डगर व पुष्पेंद्र भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव औरंगाबाद चांदौक में तालाब में डूबे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव; बीती शाम गांव के पोखर में नहाने गया था राजेंद्र, ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद गहरे पानी में जाने से वह गया डूब,‌ देर रात तक तलाश के बाद सुबह पीएसी फ्लड प्लाटून ने बरामद किया शव।

📰✍️ औरंगाबाद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों की बाइक रैली, कलेक्ट्रेट जाने से रोकने पर सड़क पर दिया धरना; जिलाध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में मोहल्ला अजीजाबाद से रैली निकालकर जहांगीराबाद मोड़ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुलंदशहर जाने से रोक दिया, पुलिस से नोकझोंक के बाद पिंक बूथ के सामने सड़क पर बैठ गए किसान।

📰✍️ औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल में सांसद डॉ. भोला सिंह ने छात्र परिषद को दिलाई जिम्मेदारी, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ; इस दौरान हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन व छात्र परिषद पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर किया गया सम्मानित, सांसद ने छात्रों से राष्ट्र के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ दायित्व निभाने का किया आह्वान।


देश विदेश

📰✍️ रायबरेली के बछरावां में पुलिया से टकराई पुलिस लिखी क्रेटा गाड़ी, सिपाही समेत तीन की मौत, दो घायल; लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार की टक्कर में रायबरेली दीवानी न्यायालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सिपाही महाराज सिंह निवासी जालौन सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय वह लखनऊ से ड्यूटी पर जा रहे थे, रास्ते से चार सवारियों को दी थी लिफ्ट।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: