चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

⛈️मौसम हुआ सुहाना! सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, काफी दिनों के बाद ठंडी हवाओं का लोगों ने लिया आनंद, तापमान में करीब 8-9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।
💸महंगाई की मार! शहर में फल-सब्जियों के दाम में बड़ा उछाल, पिछले 15 दिनों से लगातार बढ़ रहीं कीमतें। मंडी में केला 90 रुपये दर्जन, आम 100, पपीता 120, सेब 240, बाबोसा 250, जामुन 200 व लीची 350 रुपये प्रति किलो रही है बिक, अन्य सब्जियां भी हुई हैं महंगी।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर जिले में भीषण गर्मी के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों का बदला समय, अब सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी कक्षाएं; डीएम कुमार हर्ष की स्वीकृति पर बीएसए वीरेन्द्र कुमार सिंह ने जारी किए आदेश। अग्रिम आदेश तक जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड के विद्यालयों के लिए नया समय रहेगा लागू, आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के दिए गए हैं निर्देश।

2.📰✍️ अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, “सरकार की सद्बुद्धि” यात्रा निकालकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई तीखी झड़प और धक्का मुक्की; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय से हनुमान मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे कांग्रेसी, रास्ते में डीएवी कॉलेज के पास ही पुलिस ने दिया रोक, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर की मामले में सीबीआई जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग। इस दौरान अर्चना पांडा, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, शिवकुमार शर्मा, गौरव जयराम, डॉ. इरफान, सचिन पंडित सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।


3.📰✍️खुर्जा में सीकरी रोड पर चल रहे तीन अवैध होटलों को विकास प्राधिकरण ने किया सील, कार्रवाई से मचा हड़कंप; इस दौरान राहुल कुमार व किशन कुमार के ओयो डिमांड होटल, राजेन्द्र सैनी के रॉयल क्लासिक होटल तथा लाखन सिंह के ओयो होटल को किया गया सील। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन सक्षम प्राधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, नामित मजिस्ट्रेट तथा पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।


4.📰✍️अनूपशहर में पिकअप में पीछे से जा टकराई बाइक, दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत; आज दोपहर करीब 1:30 बजे की घटना, क्षेत्र के आरडीपीडी स्कूल से अपने 14 वर्षीय ममेरे भाई गोलू के साथ बाइक से गांव बिरौली लौट रहा थाना अहार के गांव हसनपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम, रास्ते में करनपुर पेट्रोल पंप के पिकअप से टकरा गई उसकी बाइक, हादसे में सत्यम की मौत, जबकि गोलू मामूली घायल, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद।


5.📰✍️ सूने चेहरों पर लौटी मुस्कान, करीब 45 लाख रुपए की कीमत के 176 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर बुलंदशहर पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाए; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी क्राइम के पर्यवेक्षण में जून माह में सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभियान चलाकर बरामद किए गए फोन।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अनूपशहर चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा, डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की सुविधाएं बढ़ाने के दिए गए निर्देश; इस दौरान आय-व्यय, गन्ना क्षेत्रफल वृद्धि, भुगतान प्रगति व तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने, गन्ना रोगों पर जागरूकता अभियान, गन्ना विकास परिषद भवन मिल परिसर के पास बनाने तथा कर्मचारियों को आईडी कार्ड व वेतन स्लिप उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। बैठक में एडीएम (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह व सामान्य प्रबंधक हिमांशु गुप्ता समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर में जिम और डिजिटल लाइब्रेरी की सीलिंग के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल का प्रदर्शन, सदर विधायक को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; व्यापारियों ने की कार्रवाई पर रोक, नियमों के सरलीकरण और फायर सेफ्टी मानक पूरे करने के लिए 3 से 6 माह का समय देने की मांग, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा सुरक्षा के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं है उचित। इस दौरान अमित सिंघल, धर्मराज, तेजवीर लोधी, मोहसिन कुरैशी, आदित्य गिरी, फरमान, गौरव, रवि लोधी, मुकेश अरोड़ा, सचिन बबलू सहित कई संचालक रहे मौजूद।


📰✍️ अगौता में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रेडीमेड कारोबारी निखिल गोस्वामी की मौत, एक युवक गंभीर घायल; अगौता निवासी निखिल की पेट्रोल पंप के पास गढ़िया चौराहे से लौटते समय हुई दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई, जबकि रैना निवासी लीलू हो गया घायल, जिसका हायर सेंटर में चल रहा है इलाज।

देश विदेश

📰✍️ अंबेडकरनगर में एक लाख का इनामी बदमाश आसिफ अली एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, छह हत्याओं के मामलों में था वांटेड; जगदीशपुर गांव के पास घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़, छैमार गैंग का सरगना था वह, उसपर जौनपुर डकैती व दो महिलाओं की हत्या समेत कई मामले थे दर्ज।
News Editor: Dharmendra Mittal


