चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर सहित पूरे देश में धूमधाम से मना दीपावली का त्यौहार, आतिशबाजी से नहाया पूरा आसमान।
➡️ ज्यादातर लोगों ने 31 को ही किया पूजन, आतिशबाजी पर बैन होने के बावजूद नहीं दिखा कोई असर, लोगों ने पूरी रात जमकर की आतिशबाजी।



📰✍️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर फौजियों के साथ मनाई दीपावली, यह उनकी फौजियों के साथ 11वींं दीपावली है।

➡️ प्रधानमंत्री हर साल दीपावली पर अनिवार्य तौर पर देश के उन रक्षकों के बीच ही होते हैं, जो दीपावली पर घर नहीं जा पाते। यह क्रम अभी तक लगातार चल रहा है।

📰✍️ दिवाली पर शादी के मंडप की तरह सजाई गई जिला कारागार, बंदियों के बच्चों ने फुलझड़ी और अनार छोड़कर मनाई दिवाली।
➡️ महिला बंदियों ने जिला कारागार में दीप जलाकर किया भगवान राम का स्वागत। जिला कारागार में रातभर चला दिवाली मनाने का सिलसिला।



📰✍️युवक ने कार में मासूम बेटे के साथ किया सुसाइड, पहले बेटे को जहर दिया, फिर खुद खाया।
➡️ युवक दिवाली पर पत्नी को लेने ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। जिस पर गुस्से में युवक दोनों पुत्रों को कार में बैठाकर भाग गया। थोड़ी दूर जाकर कार रोकी। पहले बच्चे को जहर खिलाया फिर खुद खा लिया। दोनों की मौत हो गई। हालांकि 3 साल के बेटे ने जहर नहीं खाया। युवक सुसाइड से पहले फेसबुक पर लाइव आया। इसमें उसने अपना दर्द बयां किया।
➡️मृतक पुनीत कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी 4 साल पहले अनूपशहर के तेलियांनगला निवासी अंशु से शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे थे विराट (3) और युवराज (डेढ़ साल)। सात महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। पति ने मनाने की हर कोशिश की। 2-3 बार ससुराल गया। रिश्तेदारों से पत्नी की बात करवाई। लेकिन वह मानी नहीं। वह कहती रही कि मुझे इसके साथ नहीं रहना।



📰✍️अनूपशहर में गंगा घाटों पर कार्तिक अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी।
➡️ अनूपशहर एवं अहार में अमावस्या पर गंगा घाटो में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर भोग लगाया।



📰✍️ स्याना विधानसभा क्षेत्र के ऊंचागांव ब्लॉक के गांव भोलिया में दीपावली के शुभ अवसर पर लड़कियों ने दिखाया अपना हुनर, शानदार रंगोली बनाकर दीपावली का मनाया त्योहार।



📰✍️यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का बयान, 4 नवंबर को प्रदेश भर के वकील हड़ताल पर रहेंगे।
➡️ ग़ाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज का विरोध करेंगे-शिव किशोर, यूपी बार काउंसिल ने बैठक कर लिया निर्णय, मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन, समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई। जिला जज का तबादला और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर में दिवाली पर घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट, पति-पत्नी की मौत, बगल के मकानों में दरारें आई।
➡️पड़ोस के 6 मकानों में दरारें आ गईं, खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। हादसा सीसामऊ इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र दिवाली पर सिलेंडर लेकर घर पहुंचे थे। उनके पास लूना बाइक थी। सिलेंडर उसी पर रखा हुआ था। धमाके के बाद लूना बाइक पूरी तरह से जल गई है। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए। जांच में पता चला है कि हादसा सिलेंडर में धमाके की वजह से हुआ है।

📰✍️बदायूं में तेज रफ्तार मैक्स ने आटो में मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाएं और दो बच्चों सहित छह लोगों की गई जान।
➡️ सभी दीपावली मनाने के लिए नोएडा से बरेली जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा बदायूं में मुजरिया गांव के पास हाइवे पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आटो को पीछे से आ रही मैक्स ने ओवरटेक करने में साइड से टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा, पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

📰✍️ यूपी के जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र के खतौली में दिवाली पर पति, सास से झगड़कर ट्रेन से कटने पहुंच गई मीरा, हेड कांस्टेबल ने बचाई जान।
➡️ प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात GRP हेड कांस्टेबल पंकज यादव को महिला दिख गई। वो महिला को पुलिस चौकी पर लाए। यहां पति–सास को बुलाकर हिदायत दी। फिर तीनों को घर भेजा। उन्होंने दिवाली पर घर उजड़ने से बचा लिया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जम्मू के नगरोटा से भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह का निधन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई थे देवेंद्र सिंह।