5 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


📰✍️ दैनिक पीड़ित मानव समाचार पत्र ने पूरे किए 35 वर्ष: सत्य, जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ 36वें वर्ष में किया प्रवेश; समाज के पीड़ित, वंचित और उपेक्षित लोगों की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से 5 अगस्त 1991 को स्वर्गीय सुनील चन्द्र मित्तल ने की थी समाचार पत्र की शुरुआत। हमारे पाठक, सहयोगी और शुभचिंतक हैं इस उपलब्धि के वास्तविक भागीदार, पीड़ित मानव की पूरी टीम की तरफ से आपके स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद।


1.📰✍️ रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी बुलंदशहर की पांच बेटियां, देश के 20 चयनित विद्यालयों में शामिल हुआ जनपद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय; चयनित छात्राओं में तमन्ना (अनूपशहर), प्रियांशी (लखावटी), प्राची व सोनी (बुलंदशहर) तथा चेतना (गुलावठी) हैं शामिल। खेल शिक्षिका मिली अस्थाना टीम लीडर के रूप में जाएंगी साथ, सभी 27 अगस्त को पहुंचेंगी दिल्ली, 28 अगस्त को राष्ट्रपति से करेंगी भेंट, डीएम कुमार हर्ष और बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को दीं शुभकामनाएं।

2.📰✍️ हाईकोर्ट के आदेश पर औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, पांच पक्के मकान, दुकानें और ईंट भट्टे की चिमनी को किया गया ध्वस्त; अधिवक्ता प्रदीप कुमार लोधी की रिट याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसडीएम सदर अंगद यादव के नेतृत्व में गाटा संख्या 1758 की एलएमसी भूमि पर की गई कार्रवाई। मौके पर ईओ रोहित सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार गौरव, नेहा गुप्ता, कानूनगो सुंदर भाटी, सुरेशचंद, लेखपाल तथा सिकंदराबाद, खानपुर, अगौता की पुलिस व पीएसी बल रहा मौजूद।

3.📰✍️ बुलंदशहर से गुलावठी तक डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा; इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कांवड़ियों से बातचीत कर हेल्पलाइन 112 की  दी जानकारी। साथ ही कांवड़ शिविरों में सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, चिकित्सा, शौचालय, विश्राम स्थल और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं लगातार सुचारु रखने के दिए निर्देश।

4.📰✍️ “जय श्रीराम बोलो, पर “चंदे का हिसाब पूरा खोलो” नारे के साथ जनपद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन; महिला कांग्रेस ने ठेले पर हनुमान जी की प्रतिमा रखकर राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों पर की कार्रवाई की मांग, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पंडा के कहा चंदा चोरी में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर चलाया जाए बुलडोजर।

5. 📰✍️ आहार क्षेत्र के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग से सर्च अभियान की मांग; ग्रामीणों ने नलकूप की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का किया है दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गांव में भय का माहौल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने जुलाई माह में 146 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 37 लाख रुपये के मोबाइल हुए सुपुर्द; CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए मोबाइल, खोए हुए मोबाइल वापस पकड़ मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे। कोतवाली नगर से 26, खुर्जा नगर से 23, अनूपशहर से 8 तथा ककोड़ और जहांगीराबाद से 7-7 मोबाइल हुए बरामद।

📰✍️ कालाआम स्थित कलश होटल पर भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा का छठा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; चंद्रभूषण मित्तल के संयोजन में हुआ आयोजन, सावन माह में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, खीर और पुलाव का प्रसाद किया गया वितरित। इस दौरान अनिल बंसल, सुमन शर्मा, विकास ग्रोवर, नमन गर्ग, नितिन सचदेवा, राजपाल सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, अंकित मित्तल, गौरव मित्तल, सतेन्द्र अग्रवाल, आकाश गर्ग, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, नीरज तायल व प्रशांत अग्रवाल आदि रहे मौजूद।

📰✍️ चोला क्षेत्र में हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली; 3 अगस्त को हुई हत्या के मामले में वांछित थे दोनों आरोपी अनिल सोलंकी और जितेश, गिरफ्तारी के बाद घटना में प्रयुक्त तमंचों की बरामदगी के दौरान आरोपियों ने भागकर झाड़ियों में छिपाए तमंचों से फायरिंग करने का किया प्रयास, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पैर पर गोली मारकर किया लंगड़ा, कब्जे से दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद।

📰✍️ बुलंदशहर नगर के खुले नालों पर जल्द डाले जाएंगे स्लैब, नगर पालिका ने सौंदर्यीकरण कार्य तेज करने का‌ दिया आश्वासन; अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के साथ बैठक में बताया कि खुले नालों को स्लैब से ढकने का शुरू हो चुका है कार्य, पूरे शहर में जल्द पूरा कराया जाएगा काम, बैठक में प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त व जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ बागपत के हिसावदा गांव में पूर्व राज्यपाल एवं किसान नेता सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर बुलंदशहर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पांजलि अर्पित की; कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने उन्हें बताया निर्भीक, स्पष्टवादी और जनहित के प्रति समर्पित नेता, कहा उन्होंने किसानों और आम जनता के मुद्दों को हमेशा मजबूती से उठाया। इस दौरान राजकुमार पंडित, भजनलाल विमल, हिमाचल गुर्जर, प्रज्ञा गौड़, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ, डॉ. इरफान सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।


देश विदेश

📰✍️ शामली में दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद फुरकान ढेर, जवाबी कार्रवाई में सिपाही भी हुआ घायल; बुधवार दोपहर पुलिस को देखकर फुरकान ने कार्बाइन और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक सिपाही के पेट में गोली लगी, जवाबी कार्यवाही में ढेर हुआ मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य फुरकान, घायल सिपाही को मेरठ रेफर किया गया। फुरकान पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज थे।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: