8 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ जलाभिषेक से पहले कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वागत तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा जिला प्रशासन, आज स्याना और अनूपशहर पहुंचकर आयुक्त मेरठ मंडल अम्बरीश बिंद और एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; इस दौरान अधिकारियों ने कावड़ मार्गों और मंदिरों का किया निरीक्षण, साथ ही कांवड़ियों से सीधे संवाद कर जाना हाल-चाल, सुविधाओं का लिया फीडबैक। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अरुण वर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे मौजूद। 10 अगस्त को शासन द्वारा जिले में गंगेरूवा, आहार और अनूपशहर क्षेत्र में कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होने का कार्यक्रम भी है प्रस्तावित।

2.📰✍️ खुर्जा के गांव बहानपुर में राशन डीलर की जांच करने पहुंची सप्लाई इंस्पेक्टर का रास्ता रोका, राशन डीलर पति और समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप; आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर एक यूनिट पर तीन किलो राशन देने और ग्राहकों से अभद्रता करने के लगाए थे आरोप, जिसकी जांच करने पहुंचीं सप्लाई इंस्पेक्टर प्रीति सिंह की गाड़ी को राशन डीलर के पति और समर्थकों ने रास्ते में ही दिया रोक, नहीं होने दी जांच, सप्लाई इंस्पेक्टर ने एसडीएम को दी घटना की सूचना, अब पुलिस बल के साथ दोबारा जांच कर दोषी मिलने पर की जाएगी कार्रवाई।

3.📰✍️ 12 बीघा पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर 10 साल पुरानी पारिवारिक रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, दोस्त संग मिलकर सीने, पीठ और गले पर किए ताबड़तोड़ वार; छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दीवार फांदकर आनंदस्वरूप के घर में घुसे चचेरा भाई अभिषेक शर्मा और उसका दोस्त, बरामदे में सो रहे आनंदस्वरूप (64) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने तीन टीमों की मदद से तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

4.📰✍️ कालाआम स्थित होटल कलश में सजा हरियाली तीज मेला, कपड़े-ज्वेलरी समेत हैंडमेड उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र; बीना अल्हांस के नेतृत्व में आज सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक हुआ आयोजन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूनम रावत ‘भम्मू की दुनिया’ रहीं मुख्य अतिथि, इस दौरान खरीदारी के साथ स्थानीय महिला उद्यमियों और विक्रेताओं को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मिला मंच, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता।

5.📰✍️ शिकारपुर में प्रॉपर्टी डीलर सुधीर गोयल पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का मुकदमा, मकान की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप; विमला देवी के अनुसार वर्ष 2017 में पति ने 14.50 लाख रुपये में मकान का किया था सौदा, 10 लाख रुपये एडवांस और किस्तों में मिलाकर करीब 13.20 लाख रुपये देने के बावजूद नहीं की गई रजिस्ट्री, रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप, 50 वर्गगज के दूसरे प्लॉट के नाम पर भी दो लाख रुपये लेकर कब्जा नहीं देने की शिकायत। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र में चोरी के आरोप में मां-बेटी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पिटाई में मां का टूटा हाथ और बेटी हुई बेहोश; क्षेत्र के तोमड़ी गांव में एक युवक के यहां काम करती थीं अगौता क्षेत्र निवासी मां-बेटी, 6 अगस्त की रात युवक ने घर में चोरी होने की बात कहकर दोनों को बुलाया और बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर दोनों बना लिया बंधक। शुक्रवार दोपहर मौका पाकर भाग निकली मां जबकि बेटी शनिवार तड़के करीब 4 बजे होश में आने के बाद खनोदा स्थित ननिहाल पहुंची, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती, मामले की जांच जारी।

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को HPV संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी, स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के ‘आनंदी माँ-एक जीवन बचाओ एवं कैंसर मुक्त भारत’ अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष नीतू शर्मा और वाणिज्य विभागाध्यक्ष मोनिका चौधरी ने किया कार्यक्रम का आयोजन, इस दौरान प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने HPV संक्रमण, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, खान-पान, सुरक्षित जीवनशैली और HPV वैक्सीन के महत्व की दी जानकारी, छात्राओं से परिवार और समाज तक जागरूकता पहुंचाने का किया आह्वान।

📰✍️ ममफोर्ड सिविल कोर्ट क्लब के 14 अप्रैल 2025 के चुनाव अवैध घोषित, दो वरिष्ठ सदस्यों की सदस्यता बहाल; एसडीएम सदर कोर्ट ने अजय कुमार अग्रवाल बनाम सचिव ममफोर्ड क्लब मामले की सुनवाई में चुनाव को क्लब के संविधान एवं नियमावली के विपरीत माना, साथ ही वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार अग्रवाल और मुनेश कुमार की सदस्यता बहाल करने के दिए आदेश, दोबारा चुनाव कराने के दिए गए निर्देश।


देश विदेश

📰✍️ मेरठ पुलिस ऑफिस में ही पुलिसकर्मी से घूस मांगने का आरोप, एसएसपी ने सीआरके को हटाया, साथी सिपाही फलावदा भेजा; त्यागपत्र स्वीकार करने के नाम पर रकम मांगने की शिकायत पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने जांच कराई, आरोप सही पाए जाने पर सीआरके अवधेश कुमार को पद से हटा दिया गया और सिपाही पंकज कुमार का फलावदा स्थानांतरण किया गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: