7 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

🏫 स्कूलों की छुट्टी: बुलंदशहर में भारी बारिश के चलते कल शनिवार 8 अगस्त को जिले में नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्डों के सभी स्कूल रहेंगे बंद; डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर डीआईओएस विनय कुमार ने जारी किए आदेश, आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए गए हैं निर्देश।


⛈️ मौसम का हाल: बुलंदशहर में लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन जलभराव, कीचड़ और बदहाल सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की परेशानी; पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव, वहीं नगर पालिका में अधिकारियों की कमी के चलते भी चरमराई हुई है सफाई व्यवस्था।


1.📰✍️ चारु हादसे के 10 दिन बाद भी शहर के साठा में खुला पड़ा नाला, एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका अफसरों को तत्काल पटिया रखकर ढकने के दिए निर्देश; नाला सफाई के बाद खुले छोड़े गए हिस्से से लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी, हादसे का बना हुआ है खतरा। शिकायत मिलने पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने नगर पालिका अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना देरी कार्य पूरा करने के दिए हैं निर्देश।

2.📰✍️ अगौता क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे शिक्षक पर छह नकाबपोश बदमाशों का हमला, तमंचे की बट से सिर फोड़कर हुए फरार; आज दोपहर करीब 1:30 बजे की घटना, खेड़ी स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल से घर लौट रहे थे गांव अकबरपुर रेना निवासी शिक्षक अमित राठी, तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने रास्ते में रोककर कर दिया हमला, इसके बाद हमलावर खेड़ी गांव की ओर फरार हो गए, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश।

3.📰✍️ अगौता क्षेत्र में प्रधानी चुनाव की रंजिश में कई राउंड फायरिंग, सेगा जगतपुर गांव में पूर्व प्रधान और प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थकों के बीच चली गोलियां; गुरुवार देर रात पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह और दूसरे पक्ष के नवनीत चौधरी के समर्थकों के बीच हुई ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग से गांव में दहशत, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए, पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शुरू की तलाश, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात।

4.📰✍️ शिकारपुर में कांवड़ मार्ग पर अचेत मिले कांवड़िया की पुलिस ने बचाई जान, भोजन, फल और प्राथमिक उपचार देकर साथियों तक पहुंचाया; प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा शिकारपुर-अनूपशहर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का कर रहे थे निरीक्षण, तभी अनूपशहर से टप्पल (अलीगढ़) जा रहा एक कांवड़िया अत्यधिक थकान और गर्मी के कारण सड़क किनारे मिला अचेत। शिकारपुर पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोजन और फल कराए उपलब्ध, उसके साथियों से संपर्क कर उसे और उसकी कांवड़ को सुरक्षित कांवड़ शिविर तक पहुंचाया।

5.📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के चरौरा मुस्तफाबाद में बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर मासूम बच्ची घायल, मौके पर पहुंचे एसडीएम; सुखपाल सिंह का मिट्टी का मकान अचानक गिरने से घरेलू सामान भी मलबे में दबकर हो गया खराब, परिजनों ने घायल बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां कराया है भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अंगद कुमार यादव, शासन स्तर से की गई चार हजार रुपए की अनौपचारिक आर्थिक सहायता।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संत गुरु रविदास जयंती वर्ष पर खुर्जा से भाजपा की कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ, विधायक मीनाक्षी सिंह ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा को किया रवाना; भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली यात्रा का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, अभियान संयोजक संतोष वाल्मीकि ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में पहुंचकर संत गुरु रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश का प्रसार करेगी यह यात्रा।

📰✍️ बुलंदशहर में 13 अगस्त को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रमों की समीक्षा, जनसुनवाई सहित पांच प्रमुख कार्यक्रम होंगे आयोजित; ‘कैंपस कॉलिंग’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति किया जाएगा जागरूक। इसके अलावा जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई, कलक्ट्रेट में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सहित अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित।

📰✍️ जनपद में सावन और कांवड़ यात्रा के बीच मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान शुरू न होने से लोगों में नाराजगी; सावन में दूध, दही, घी, पनीर, मिठाई समेत खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से मिलावट की बढ़ जाती है आशंका, मुनाफे के लालच में मिलावट खोर जनता की सेहत से करते हैं खिलवाड़, संबंधित विभाग द्वारा नियमित जांच न होने से लोगों में नाराजगी।

📰✍️ नित्या वूमेन्स क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव: शिखा को ‘मिस कॉन्फिडेंट’, रश्मि को ‘बेस्ट अटायर’ और  शशी शर्मा को ‘मिस नित्या दिव्या बीएसआर’ का मिला खिताब; शहर के अलका मोटल में हुए आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन। इस दौरान अध्यक्ष पारूल बंसल, सचिव डॉली अग्रवाल, सविता कंसल, पूजा गुप्ता, नूपुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद।

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में दबंगों की कथित प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, गांव फरीदपुर में परिवार में मचा कोहराम; अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया मृतक रवि, भाई ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लगातार मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली, मामले की जांच कर रही पुलिस।


देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश में RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर परिवारवाद और मूल सिद्धांतों से भटकने के लगाए आरोप;  कहा संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार से खतरे में है लोकतंत्र। राजनीति में धनबल, परिवारवाद, सामाजिक विभाजन, किसानों की बदहाली और युवाओं की बेरोजगारी पर भी उठाए सवाल। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत पकड़ रखने वाली RLD के लिए इसे माना जा रहा है बड़ा राजनीतिक झटका।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: