6 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में शिवभक्त कांवड़ियों पर आसमान से बरसेंगे फूल, 10 अगस्त को गंगेरुवा, आहार और अनूपशहर घाट क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी, कहा कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार रखी जा रही है निगरानी। साथ ही कांवड़ियों के आगमन और शिवरात्रि के मद्देनजर 10 और 11 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के आदेश कर दिए गए हैं जारी, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं रहेंगी यथावत।

2.📰✍️ बुलंदशहर में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन, बीते 24 घंटे में 2 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित।

➡️ बीती रात एसएसपी ने अनुशासनहीनता एवं कदाचार के आरोपों में गुलावठी थाने में तैनात कांस्टेबल अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व जितेन्द्र कसाना और  सिकन्द्राबाद के निजामपुर क्षेत्र में घटित फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निजामपुर  सुबोध प्रताप सिंह एवं बीट आरक्षी राहुल वशिष्ठ को किया सस्पेंड।

➡️साथ ही, आज चोला क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में श्मशान घाट भूमि विवाद में हुई हत्या के मामले में लापरवाही पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह तथा बीट प्रभारी आरक्षी मधुसूदन निलंबित।

3.📰✍️ बुलंदशहर में भारी बारिश के बीच स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग अलर्ट, बीएसए ने बच्चों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश; जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि भारी बारिश के बीच छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को सुरक्षित अभिभावकों तक पहुंचाया जाए। साथ ही विद्यालय भवनों, छतों व परिसर की साफ-सफाई, दीवारों पर उगे पौधों को हटाने के भी दिए गए हैं निर्देश।

4.📰✍️ डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डॉ. भोला सिंह को भेजा स्वीकृति पत्र; जनता के अनुरोध पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने इसी साल मार्च में रेल मंत्रालय को गाड़ी संख्या 14320/14319 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव के लिए भेजा था प्रस्ताव, जिस पर रेल मंत्रालय ने दे दी है स्वीकृति।

5.📰✍️ शहर के चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर इलाके में बंद मकान में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; दोपहर करीब तीन बजे बंद मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने गृहस्वामी, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचे आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण, घटना में किसी के हताहत होने की नहीं है सूचना।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, कई निचले इलाकों और सड़कों पर हुआ जलभराव; सुबह हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट की गई है दर्ज, वहीं शहर के कई निचले इलाकों व प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी भारी परेशानी, एक बार फिर शहर में जल निकासी व्यवस्था फेल।

📰✍️ बुलंदशहर के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने गोंडा में एडीएम वित्त का संभाला कार्यभार, जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट; बुलंदशहर में वह करीब सवा वर्ष तक सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रहे कार्यरत, गोंडा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से जनपद की व्यवस्थाओं की ली जानकारी, अपनी प्राथमिकताओं से कराया अवगत।

📰✍️ आज़ाद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, वंश राठी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह; देहरादून में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 12 के वंश राठी ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई। साथ ही मयंक तेवतिया, मोहम्मद रिहान, दिवाकर चौधरी, लक्ष्य प्रताप सिंह और आराध्या सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन।

📰✍️ खुर्जा के राजकीय महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बैठा मिला कुत्ता, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का वीडियो वायरल; एस.एल. राजकीय महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में कुत्ते के आराम करते हुए वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल, वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की उजागर कर दी लापरवाही, हालांकि पीड़ित मानव वीडियो की नहीं करता पुष्टि।

📰✍️ चोला क्षेत्र में हत्याकांड के दो और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; 3 अगस्त को हुई हत्या के मामले में फरार दाऊदपुर निवासी कपिल और हिस्ट्रीशीटर मनीष को चोला पुलिस व स्वाट टीम देहात ने मुठभेड़ के बाद  किया गिरफ्तार, कब्जे से 32 बोर पिस्टल व बिना नंबर की कार बरामद। दोनों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे हैं दर्ज। इससे पहले इसी मामले में अनिल और जितेश भेजे जा चुके हैं जेल।

📰✍️ शिवसेना का सदस्यता अभियान तेज, जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने संगठन में कई पदों पर किए गए मनोनयन; आयोजित कार्यक्रम में आकाश कुमार, विशाल राणा, तुषार मेहरा, धर्मवीर कुमार, सत्येंद्र कुमार, भूरा, अरुण कुमार, सोनी, दीपक चौहान, विक्की महरौलिया, सुनील कुमार, सुमित पाची, ललित पाची और अजय कुमार को सौंपे गए विभिन्न संगठनात्मक दायित्व।

📰✍️ खुर्जा की साहित्यकार रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ इंडोनेशिया में बनने वाले विश्व रिकॉर्ड में करेंगी संचालन और काव्य पाठ, 9 अगस्त को 12 घंटे चलेगा आयोजन; ‘प्रकृति’ विषय पर आयोजित इंटरनेशनल बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स कार्यक्रम में भारत सहित कई देशों के 99 साहित्यकार लेंगे भाग। रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ का यह छठा विश्व रिकॉर्ड होगा, उनके संचालन में खुर्जा के नौ साहित्यकार करेंगे काव्य पाठ, डॉ. साधना अग्रवाल रहेंगी सह-संचालक।

📰✍️ सिकन्द्राबाद के शेरपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; समापन पर आचार्य बलदेव कृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का कराया रसपान। इस दौरान वेदराम भाटी, प्रवीण भारतीय, सुरेश चंद शर्मा, सुंदरपाल सिंह तेवतिया, अरविंद दीक्षित, बीना भाटी, नवीन शर्मा, गजराज सिंह नागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

📰✍️मां के दूध का कर्ज चुकाने के लिए एक तरफ मां को कंधे पर और दूसरी ओर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे सतेंद्र, भक्ति देख राहगीर हुए भावुक; अलीगढ़ के जट्टारी निवासी सतेंद्र गढ़ गंगा से कांवड़ उठाकर परिवार और भांजों के साथ कर रहे हैं यात्रा, देखने के लिए रास्ते में उमड़ रही भीड़।


देश विदेश

📰✍️ माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे 21 वर्षीय अबान समेत दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर घायल, झांसी में डिवाइडर से टकराई उनकी तेज रफ्तार कार; जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी जाते समय हुआ हादसा, हादसे में कार सवार अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत, तीन घायल। अबान के पिता अतीक अहमद की तीन वर्ष पहले पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, अतीक के बेटे असद की पुलिस मुठभेड़ में हो चुकी है मौत।

📰✍️ उत्तर प्रदेश में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का बीमारी से निधन, कैंसर से लंबे समय से थे पीड़ित; बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे, उनके निधन से बसपा और समर्थकों में शोक की लहर।

📰✍️ प्रतापगढ़ के महुली मोहल्ले में 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; लगातार बारिश के बीच रात करीब दो बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में मकान की छत गिरने से प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता, बेटे नितिन, बहू माधुरी तथा पौत्र माधव और अद्विक की मौत हो गई। बड़ा बेटा अमन घायल हो गया। पुलिस और दमकल टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: