चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
🇮🇳दैनिक पीड़ित मानव समाचार पत्र की पूरी टीम की तरफ से सभी जनपद वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳
बुलंदशहर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

📰✍️ जनपद में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व, शान के साथ फहराया गया तिरंगा, रोशनी की चकाचौंध में डूबे शहर के मुख्य चौराहे अंसारी रोड और काला आम शहिद पार्क, बाजारों में भी हर तरफ लहराता दिखा राष्ट्रध्वज तिरंगा, राष्ट्रभक्ति गीतों से जागृत हुआ वीर रस, सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस।

➡️ जेल, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम, साथ ही जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने भी तिरंगा फहराकर मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस।
➡️सड़कों पर भारी भीड़ होने की वजह से जगह जगह लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत।

📰✍️कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने किया ध्वजारोहण, छोड़े कबूतर, आजादी के महत्व पर विस्तार से डाला प्रकाश।

➡️ कलेक्ट्रेट परिसर से निकली तिरंगा रैली, प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, इस अवसर पर एडीएम डाक्टर प्रशांत कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी, डिप्टी कलेक्टर और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रैली की एक झलक 👇


📰✍️पुलिस लाइन में SSP श्लोक कुमार ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

➡️ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की सत्य व निष्ठापूर्वक अपने-अपने दायित्वों व कर्तव्य के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी।

📰✍️ जिला कारागार पहुंचे कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, कारागार के मुख्य द्वार पर राष्ट्र धुन के साथ लहराया तिरंगा।

➡️ बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का जगाया माहौल, इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, एडीएम डॉ प्रशांत कुमार, जेल अधीक्षक आदि रहे मौजूद।
जेल में आयोजित कार्यक्रम की एक मनमोहक प्रस्तुति की झलक 👇


📰✍️सब रजिस्ट्रार सदर कार्यालय में उप निबंधक द्वितीय वंदना सिंह व उप निबंधक रामपुर कौशल कुमार दीक्षित और उपनिबंधक सदर प्रथम दीपक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

➡️इस अवसर पर दस्तावेज लेखक महेंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा अध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ, धर्मेंद्र कौशिक कोषाध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ, लाखन सिंह, मोहम्मद हारून, सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।

📰✍️भारत विकास परिषद् बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा सचिव विकास ग्रोवर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष व मातृशक्ति ने फहराया तिरंगा।

➡️कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मेघा जालान, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, संगठन सचिव सुमन शर्मा, महिला संयोजिका राधा सिंह, सीमा गुप्ता, भारत, सतेन्द्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राजेश गुप्ता, शालू ग्रोवर, वीना वर्मा, राजपाल सिंह वर्मा, चित्रा गोपाल मित्तल, अंकित बंसल, सोनू बृजवासी, अंकुर अग्रवाल, नीरज तायल, नीरज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विशन कुमार, राजेश गुप्ता, कमल किशोर गोयल, शिखा गोयल, प्रफुल्ल चंद्रा, विशाल जालान, कामना मित्तल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

📰✍️ जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल जी के निवास स्थान पर तिरंगा फहराकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

➡️ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल एवं जिला अध्यक्ष नरेश गोयल नए संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण। इस दौरान गल्ला मंडी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, अरुण गोयल, सचिन गोयल, सुमित महेश्वरी, बलराम चोकरात, CA आयुष बंसल, अजय गोयल, सुमित मित्तल, विश्वास सिंघल, अशोक बंसल, जितेंद्र गोयल, हिमांशु गोयल, राहुल गोयल, ललित सिंघल, नवीन बंसल, रोबिन, विजय अग्रवाल, गौरव बंसल, अभय चंद्र, शिवेन गोयल, संचित एलाइंस, दर्पण अरोड़ा, संदीप भूटानी, महेश शर्मा, अमित बहल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित।


📰✍️ क्लब अध्यक्ष जिग्नेश बंसल के आवास विकास स्थित निवास स्थान पर राष्ट्रध्वज फहराकर रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

➡️संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं अध्यक्ष जिग्नेश बंसल ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण। इस दौरान सचिव लवकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, दीपक बंसल, अजय मित्तल, अजय कंसल, मनोज गोयल, अरविंद गर्ग, विनय गुप्ता, शिखर अग्रवाल, डॉक्टर सचिन अग्रवाल, विभु बंसल आदि रहे मौजूद।


📰✍️क्लब अध्यक्ष वंदना अग्रवाल के निवास पर मनाया इनर व्हील क्लब ऑफ बुलंदशहर शाइन का स्वतंत्रता दिवस, साथ ही महिला अस्पताल स्थित मजदूर बस्ती मे गरीब बच्चों को टी शर्ट, चप्पल और बिस्किट किए वितरित।

➡️ अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, सचिव भारती गोविल, सुषमा छाबड़ा, अंशु बंसल एवं मोनिका मित्तल ने किया संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण, गाए देशभक्ति के गीत। समारोह में सोनम मित्तल, अरुणा गर्ग, नेहा अग्रवाल, गरिमा चड्ढा, रीना अग्रवाल, राशि मेहरोत्रा, लीना रामा, योगिता गर्ग, सोनी गोविल आदि मौजूद रहे।


📰✍️जय गोपाल कंपाउंड में तिरंगा फहराकर कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस।

➡️ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, प्रभारी तरुणदीप एवं उपाध्यक्ष दलबीर सिंह छाबड़ा ने सभी व्यापारियों और पदाधिकारी को दी शुभकामनाएं। इस दौरान अनुराग अग्रवाल, हरिओम शर्मा, नरेश बंसल, आशीष गुप्ता, आशीष गर्ग, हेमंत शर्मा, मोहित गोयल, मयंक ध्रुव, चिराग, बाबू , मुकेश, रामू, कुशल आदि व्यापारी रहे उपस्थित।


📰✍️सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भूतेश्वर साठा में डाक्टर राजीव अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण।

➡️बच्चों द्वारा देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर प्रबंध समिति से सुनील शर्मा, योगेश गुप्ता, अतुलेश गोयल, पंकज अग्रवाल, दिवाकर पालीवाल, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल, कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, प्रधानाचार्य रामू कुमार जी, आचार्य आदि उपस्थित रहे।


📰✍️ भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने फहराया तिरंगा।

➡️इस अवसर पर सांसद डाक्टर भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता डी के शर्मा, संजय महेश्वरी, हिमांशु मित्तल, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

📰✍️ सिटी क्षेत्र में राजे बाबू रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, निर्भय कुमार ने किया संचालन।

➡️इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति दीपाली शर्मा जी , बबीता, कपिल, मनोज, अनुज सिंह, प्रतिभा, प्रधानाचार्या अनीता सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस दौरान समस्त स्टाफ एवम कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


📰✍️ बुगरासी के जनता इंटर कॉलेज में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत, जिसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों, नाटकों और कविताओं की प्रस्तुति दी।

➡️ कई स्कूलों में विशेष भाषण प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष आयोजन ने पूरे माहौल को देशभक्ति और उमंग से भर दिया, और यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।

📰✍️मिलन मार्केट और मालवीय मार्ग पर हुआ व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बुलंदशहर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जिला, नगर, युवा पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण।

➡️स्थानीय संगठन का कबाड़ी बाजार तथा चौक बाजार में ध्वजारोहण किया गया, प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने दी जानकारी।


📰✍️ खुर्जा में जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले निर्धन बच्चो के बीच पहुंचकर अग्रवाल सोशल क्लब ने मनाया से 78वां स्वतंत्रता दिवस।

➡️संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने किया संचालन, इस दौरान बच्चों को लगाया गया तिरंगे का बैज, साथ ही बच्चों को स्टेशनरी और खाने-पीने का सामान भी किया गया वितरित। इस दौरान पीयूष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, भावुक बंसल, योगेश मोहन अग्रवाल, शिवम तायल, राहुल अग्रवाल, श्याम सुन्दर, अमित अग्रवाल, निमिष गर्ग और व्योम अग्रवाल आदि रहे मौजूद।


📰✍️अकाउंटेंट हितेश गर्ग ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर अपने साथियों संग खाई वतन पर मर मिटने की कसम।


📰✍️प्रतिष्ठित आई हॉस्पिटल ओजस आई केयर में शाहरुख ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी।

स्पेशल वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की एक झलक।
आज का अखबार यहीं समाप्त होता है, अगर आप पढ़ते-पढ़ते यहां पहुंच गए हैं तो हमारी मेहनत सफल हो गई। धन्यवाद।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।