3 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ सावन के पहले सोमवार पर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजे जिले के मंदिर, शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें; शहर के राजराजेश्वर सहित सभी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा व पुष्प किए अर्पित।

राजेश्वर महादेव

2.📰✍️ शहर के काला आम स्थित मलका पार्क में अंधेरा और बदहाल प्रकाश व्यवस्था से लोगों में नाराजगी, सुरक्षा पर भी उठे सवाल; शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है पार्क का अधिकांश हिस्सा, जिससे टहलने वालों को होती है परेशानी, स्थानीय लोगों ने असामाजिक गतिविधियों की भी जताई है आशंका, नगर निकाय से प्रकाश व्यवस्था और नियमित निगरानी दुरुस्त कराने की जनता कर‌ रही मांग।

3.📰✍️ स्याना क्षेत्र निवासी युवक व युवती की दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत, प्रेम प्रसंग में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका; पट्टी डहर निवासी सागर, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था, रविवार रात घर से बिना बताए निकल गया था, इसी दौरान एक दूसरे मोहल्ले की युवती भी घर से चली गई, आज दिल्ली पुलिस ने स्याना पुलिस को दी सूचना, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की कर रही है जांच।

4.📰✍️ चोला के दाऊदपुर गांव में खेत पर टहल रहे किसान मुकेश सोलंकी की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर उतारा मौत के घाट; आज शाम अज्ञात हमलावर कार से पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम देने के बाद हो गए फरार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू, घटना से इलाके में मचा हड़कंप।

5.📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव गंगाबास के पास दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; बुलंदशहर की ओर जाते समय पेड़ से टकरा गई क्रेटा कार, हादसे में डिबाई‌ निवासी हिमांशु अग्रवाल और मन्नू की हो गई मौत, टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिस व बचाव दल को गैस कटर से कार के दरवाजे काटकर दोनों को निकालना पड़ा बाहर, लेकिन तब तक उनकी हो चुकी थी मौत।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद के स्याना सिकंदरा मोहल्ले में करंट लगने से मेडिकल छात्र आदित्य की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम;अगौता क्षेत्र के पवसरा गांव निवासी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार का 25 वर्षीय पुत्र आदित्य मेडिकल की पढ़ाई के साथ बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सक के यहां  करता था प्रैक्टिस, रविवार रात फैन का स्विच ऑन रहने के कारण वह करंट की चपेट में आने से उसकी हो गई मौत, आज सुबह गमगीन माहौल में उसका किया गया अंतिम संस्कार।

📰✍️ सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने लखनऊ में सरकार के समक्ष उठाईं हैंडपंप उद्योग की समस्याएं, ओडीओपी में शामिल करने व औद्योगिक सुविधाओं की मांग; विधायक ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से मुलाकात कर पृथक औद्योगिक सेक्टर, भूमि आवंटन, यमुनापुरम मार्ग निर्माण और विद्युत व्यवस्था समेत रखीं विभिन्न मांगें, हैंडपंप व्यापार मंडल ने इस पहल पर जताया आभार।

📰✍️ भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने सावन के पहले सोमवार पर शहर के महाकाली मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनपद की सुख-शांति की कामना; पंडित शिव शंकर शर्मा व हरेंद्र शर्मा ने विधि-विधान से कराया पूजन। इस दौरान विकास ग्रोवर, शालू ग्रोवर, अंकित मित्तल, तेजस्वी मित्तल, नमन गर्ग, अनिल बंसल, मधु बंसल, राजेश गुप्ता, चंद्र भूषण मित्तल, सोनू बृजवासी, मीनू राठौर आदि सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️4 अगस्त को भारत माता मंदिर का प्रथम वार्षिक समारोह होगा आयोजित, गायत्री महायज्ञ से लेकर भजन-प्रवचन तक होंगे कार्यक्रम; सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, आरती और अन्नपूर्णा माता के प्रसाद का वितरण भी होगा, श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील।

📰✍️ युवा उद्योगपति एवं हैंडपंप व्यवसायी विशाल बंसल बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष, लखनऊ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सौंपा मनोनयन पत्र; कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल, देवेंद्र सिंह कपासिया और शेखर गुप्ता आदि  रहे मौजूद।

📰✍️ जिले के सहपानी व नेथला हसनपुर के दो युवक दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर हमले के आरोप में गिरफ्तार, हत्या की नीयत से चाकू लेकर पहुंचने का आरोप; दिल्ली पुलिस ने सहपानी निवासी सुमित प्रधान उर्फ सुमित गिरि गोस्वामी व नेथला हसनपुर निवासी हैप्पी शर्मा को किया है गिरफ्तार। सुमित भाजपा नगर मंत्री और हैप्पी मंडल महामंत्री बताए जा रहे हैं।

📰✍️ बुलंदशहर के तुषार कंसल को मिली रोटरैक्ट इंडिया एमडीआईओ में ट्रेजरर की जिम्मेदारी, रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी में खुशी की लहर; तुषार कंसल को यह दायित्व मिलने पर संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष सीए नितिन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।

📰✍️ अहमदगढ़ के नौरंगाबाद जगदीशपुर गांव में मारपीट में घायल धर्मवीर उर्फ डीपी की इलाज के दौरान मौत, मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ीं; 31 जुलाई को गांव में शराब पी रहे युवकों का विरोध करने पर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे धर्मवीर के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।


देश विदेश

📰✍️ पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा का गढ़ तोड़ा, 19,324 वोटों से दर्ज की जीत; जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 63,946 और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 44,700 वोट मिले। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से रिक्त हुई उनकी पारंपरिक सीट पर हुए इस उपचुनाव में भाजपा को हार का करना पड़ा सामना। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत, गुजरात की मंजलपुर सीट भाजपा ने रखी बरकरार।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: