3 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’, कल चार सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, कान्हा के स्वागत के लिए मंदिरों से बाजारों तक तैयारियां तेज; पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, लड्डू गोपाल के लिए रेशमी पोशाक, रत्न जड़ित मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले, सिंहासन, फूल और सजावटी सामान खरीद रहे हैं लोग, मंदिरों में की जा रही है भव्य सजावट, कल रात 12 बजे मंदिरों में शंख और घंटियों की आवाज के बीच कान्हा का पंचामृत से किया जाएगा जन्माभिषेक, इसके बाद 56 भोग चढ़ाकर होगी महाआरती।

advertisement

2.📰✍️ शिकारपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा पंचतत्व में विलीन, शिकारपुर के सुरजावली में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र कुश शर्मा ने दी मुखाग्नि;‌ कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अनिल शर्मा का कल बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में हुआ था निधन, देर रात पैतृक गांव सुरजावली पहुंचा था तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर, आज सुबह हुए अंतिम संस्कार में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर सहित डीएम, एसएसपी, सांसद, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित हजारों लोग रहे मौजूद। अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देने कल शिकारपुर पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी।

3.📰✍️ शिकारपुर के सुरजावली में मात्र 26 वर्ष की उम्र में निर्विरोध ग्राम प्रधान बने थे अनिल शर्मा, चार बार विधायक और राज्यमंत्री तक पहुंचा राजनीतिक सफर; 26 जून 1963 को पंडित लक्ष्मीचंद शर्मा नंबरदार के किसान परिवार में जन्मे अनिल शर्मा के पिता विजय कुमार शर्मा समाजसेवी व किसान थे। वह 1989 से लगातार दो बार प्रधान, 2002 व 2007 में बसपा से खुर्जा विधायक बने, 2012 में शिकारपुर से चुनाव हारे और भाजपा में शामिल होकर 2017 व 2022 में शिकारपुर विधायक चुने गए तथा योगी सरकार के पहले कार्यकाल में रहे राज्यमंत्री।

4.📰✍️ भाजपा की पश्चिमी यूपी की नई टीम हुई गठित, बुलंदशहर से दीपक ऋषि बने क्षेत्रीय मंत्री; भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नई टीम की घोषणा में बुलंदशहर के दीपक ऋषि को बनाया गया है क्षेत्रीय मंत्री, उनके चयन पर भाजपाइयों में खुशी की लहर।

5.📰✍️ जहांगीराबाद में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल, 80 किमी की रफ्तार में बिगड़ा संतुलन; कार के सामने अचानक कुत्ता आने पर चालक ने उसे बचाने के लिए मोड़ दिया स्टीयरिंग, जिससे बिजली के पोल से जा टकराई कार, टक्कर के बाद बिजली के तारों में होने लगी स्पार्किंग, स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल, जहां उनकी हालत खतरे से है बाहर, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ रैनेसा स्कूल में जन्माष्टमी पर गीता सार की लघु नाटिका, विद्यार्थियों को गीता के संदेश जीवन में अपनाने की दी गई प्रेरणा; विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया श्रीकृष्ण का संदेश, प्रार्थना सभा के बाद छात्रों ने अर्जुन को दिए उपदेश और नश्वर संसार के प्रति अनासक्ति को किया प्रस्तुत, ‘गोविंद बोलो, गोपाल बोलो’ पर किया नृत्य। इस दौरान मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और अध्यापिका दीपशिखा रहे मौजूद।

📰✍️ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के निधन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जताया शोक, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह सहित दीपक दुल्हेरा, कुलदीप चौधरी व गौरव मित्तल सहित भाजपा नेताओं तथा रालोद, सपा, बसपा, आप और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने शोक संवेदना की व्यक्त। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह सिनसिनवार, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह समेत अधिकारियों ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति।

📰✍️ऋण आवेदनों में देरी के खिलाफ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों का पीएनबी सर्किल हाउस के पास प्रदर्शन, 10 से 15 कार्य दिवस में निस्तारण की मांग; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों में अनावश्यक देरी और बिना कारण अस्वीकृति का आरोप लगाते हुए बैंक के आरएम को सौंपा ज्ञापन, समय पर ऋण न मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी। इस दौरान आनंद गुप्ता, साजिद गाजी, सतवीर सिंह व पप्पन खान आदि रहे मौजूद।

📰✍️ अनूपशहर में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मां की करता था देखभाल; गांव दुगरऊ निवासी अविवाहित दुष्यंत ने कल शाम घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या। घटना के समय उसकी बुजुर्ग मां दूसरे कमरे में सो रही थीं, बाद में कमरे में जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारकर पहुंचाया अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित।

📰✍️ शहर के किड्स कैसल एकेडमी में ‘कान्हा के रंग’ जन्माष्टमी उत्सव, नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण समेत विभिन्न स्वरूपों से मोहा मन; प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, विद्यालय में जन्माष्टमी झांकियां व फोटो बूथ भी बनाए गए। प्रतियोगिता में प्रियाम कुमार, गौरीश, जानवी, अरुणिका, राध्या, सुबल, काव्यांश, यश, आध्या, एकता, माही, त्रिशिका, नायतिक, लक्ष्य, भाव्या, सोमिया, आरवी और अक्षिता ने विभिन्न वर्गों में प्राप्त किया स्थान।

📰✍️ शहर के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां; मुख्य अतिथि पूजा गुप्ता के साथ राजीव, श्वेता, लक्ष्मी, मीरा, अरुण और प्रतिभा रहे उपस्थित। इस दौरान प्रधानाचार्या अनीता सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुए कार्यक्रम, विद्यालय का समस्त स्टाफ और कर्मचारी हुए शामिल।

📰✍️ शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कला उत्सव-2026, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी; प्रधानाचार्या सविता प्रजापति ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ, दिनेश यादव रहे मुख्य अतिथि। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और कहानी वाचन प्रतियोगिताओं में लिया भाग, निर्णायक मंडल में नरेश कुमार, दीपा और रेखा रहे शामिल।

📰✍️ खुर्जा के मुरारी लाल पेच के पास गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, मुकरबा मोहल्ला निवासी जय प्रकाश के रूप में हुई मृतक की पहचान; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना के खुलासे के लिए आसपास के लोगो से चल रही पूछताछ।

📰✍️ अपहरण कर हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 27 हजार रुपये जुर्माना; वर्ष 2023 में केशव गोयल के अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपी दक्ष चौधरी निवासी सराय घासी के खिलाफ सिटी कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा। मामले में एडीजे-02 मनोज कुमार सिंह की अदालत ने दोष सिद्ध होने पर दक्ष चौधरी को आजीवन कारावास और 27 हजार रुपये अर्थदंड की सुनाई सजा‌।


देश विदेश

📰✍️ मथुरा में ट्रैफिक दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान, गोकुल बैराज पर मिला शव; एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात दारोगा पंकज कुमार ने सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज पर सिर से सरकारी पिस्टल सटाकर मार ली गोली, जिससे मौके पर ही उनकी हो गई मौत, मूल रूप से एटा के रहने वाले थे पंकज कुमार, उनकी पत्नी सदर थाने में सिपाही के पद पर हैं तैनात।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: