1 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में जन्माष्टमी से पहले लड्डू गोपाल के छप्पन भोग की तैयारियों के बीच ड्राई फ्रूट्स और मसालों के बढ़े दाम, बिगड़ा आम आदमी का बजट; पिछले एक महीने में कुछ वस्तुएं करीब 50 प्रतिशत तक हो गई हैं महंगी, छोटी इलायची 3200 से 4800 रुपये, बादाम 900 से 1100 रुपये और 2000 से 2800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है पिस्ता, मखाने के दामों में है कुछ राहत।

2.📰✍️ चोला के निठारी गांव में चोरी के आरोप में दो नाबालिग दलित बच्चों को पीटकर बांधने का आरोप, तस्वीरें वायरल; रक्षाबंधन पर मामा के गांव आए दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर टीन शेड के नीचे बंधक बनाकर रखने का मामला आया है सामने, वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आदित्य चौधरी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

3.📰✍️शिकारपुर थाने में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा सहित 12 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 9 लाइन हाजिर और 3 निलंबित, बृजेश कुमार बने नए प्रभारी निरीक्षक; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कर्तव्य एवं दायित्वों में लापरवाही पर कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा सहित उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, नीरज त्यागी, पुनीत कुमार व सुलभ कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार व हेमवीर तथा कांस्टेबल गोविन्द सिंह व हेमन्त को किया है लाइन हाजिर, जबकि उपनिरीक्षक सिद्धार्थ कुमार, हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल पवन कुमार को किया सस्पेंड।

4.📰✍️ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण पर मानचित्र स्वीकृति में मनमानी का आरोप; आर्किटेक्ट और इंजीनियरों ने उपाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में मेगा एवं भवन निर्माण उपविधि-2025 के विपरीत अनावश्यक आपत्तियां और विभिन्न विभागों की अनापत्तियां मांगकर नागरिकों, उद्यमियों, निवेशकों व व्यापारियों को परेशान करने का लगाया है आरोप, एक इंजीनियर के मानचित्रों पर बार-बार आपत्तियां लगाने की भी की गई है शिकायत, सचिव वान्या सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा निर्धारित समय से लंबित नहीं है कोई नक्शा।

5.📰✍️ स्याना के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय का नामांकन 42 से बढ़कर पहुंचा 1355, प्रधानाध्यापक जूली मलिक को सीएम योगी से मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार; वर्ष 2013 में विद्यालय में थे केवल 42 विद्यार्थी, अब करीब 700 छात्राओं सहित संख्या पहुंच गई है 1355। विद्यालय को डिजिटल बनाने, एलईडी कक्ष स्थापित करने, दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए जूली मलिक को पांच सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के हरी एंक्लेव में भाजपाईयों ने धूमधाम मनाया जिलाध्यक्ष विकास चौहान का जन्मदिन, जिला अध्यक्ष के निवास स्थान पर आयोजित हुआ कार्यक्रम; इस दौरान जिले भर के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विकास चौहान को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, पत्रकारों को भी कार्यक्रम में किया गया आमंत्रित।

📰✍️ शिकारपुर कोतवाली का बिना अनुमति घेराव करने पर भाकियू टिकैत के तीन कार्यकर्ता नामजद, करीब 150 अज्ञात पर एफआईआर; युवा प्रदेश अध्यक्ष मंटू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 30 अगस्त को छेड़छाड़ के मुकदमे में दबाव बनाने के आरोपों के बीच धरना देकर पुलिस के खिलाफ की थी नारेबाजी, इस दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार और नोकझोंक का भी है आरोप, एसएसपी के निर्देश पर सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा।

📰✍️ बुलंदशहर चैप्टर को मंथन मीटिंग के लिए प्रथम पुरस्कार, ग्रेटर नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित; इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 35वीं वार्षिक आम बैठक में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बुलंदशहर चैप्टर को मंथन मीटिंग के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में चेयरमैन अनिल अग्रवाल, सेक्रेटरी वरुण अग्रवाल, ट्रेजरर रोहित सिंघल सहित विकास, प्रदीप, बृजेश, हिमांशु, राहुल और गोपाल मौजूद रहे।

📰✍️ छतारी में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या, महिला और उसके पति समेत पांच के खिलाफ तहरीर; तड़के करीब चार बजे शिवाजी और उसके एक साथी पर पुष्पेंद्र को पकड़कर पीटने का है आरोप, पिता उदयवीर ने शिवाजी, उसकी पत्नी रिंकू समेत पांच लोगों पर कार्रवाई की मांग की, सीओ अनूपशहर भरत सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

📰✍️ बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद स्थल के शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर मुकदमे का किया विरोध, कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक विरोध के कारण आपराधिक कार्रवाई किए जाने का लगाया आरोप।

📰✍️ बुलंदशहर में विद्युत पोल और वृक्षों से 13 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण बाधित, डीएम ने काम तेज कराने के दिए निर्देश; जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक निर्माण विभाग ने महत्वपूर्ण मार्गों के सुदृढ़ीकरण की बताई प्रगति, डीएम ने वन एवं विद्युत विभाग को प्राथमिकता से वृक्षों की छंटाई और पोल शिफ्टिंग कराने के दिए निर्देश, बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ जिला भाजपा कार्यालय पर बूथ सत्यापन और संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला कार्यशाला; जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता और जिला महामंत्री नीरज चौधरी के संचालन में हुए आयोजन में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन सक्रिय करने का किया गया आह्वान। जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, दीपक दूल्हेरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, भवतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, अभिनव वर्मा, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक रहे मौजूद।


देश विदेश

📰✍️ पलवल के केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, तीन महिलाओं समेत छह की मौत, 14 घायल; मैनपुरी से धार्मिक यात्रा पर निकला जत्था खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद वृंदावन जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी पिकअप, हादसे की सूचना से किशनी क्षेत्र के संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: