31 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर नगर पालिका में सभासद और कर विभाग के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, अभद्रता के आरोपों पर जांच टीम गठित, सभासदों ने भी सौंपा ज्ञापन; महिला अधिकारी व कर्मचारियों से अभद्रता की शिकायत डीएम से किए जाने के बाद मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की गठित की गई है टीम। सोमवार को नगर पालिका के सभासदों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कर विभाग की टीम पर लगाए आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन, चर्चा का विषय बना हुआ है मामला।

2.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र में वलीपुरा नहर किनारे दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, ओयो होटल में ले जाकर छह युवकों पर हमला करने का आरोप, आरोपी फरार; राधा नगर निवासी प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन पुत्र योगराज गुप्ता ढाबे पर खाना खाने जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रोककर पास के ओयो होटल में बात करने के बहाने ले गए, जहां पहले से मौजूद चार अन्य युवकों ने उस पर चला दी गोली, घायल युवक का चल रहा इलाज, सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की शुरू।

3.📰✍️ पहासू के पीतमपुर तिराहे पर प्रतिमा स्थापना की तारीख पूछने पर भड़के विधायक पुत्र, नाराज होने का वीडियो वायरल; वीडियो में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के पुत्र कुश शर्मा एक युवक पर नाराज होते और थाना प्रभारी से उसे हिरासत में लेने को कहते दे रहे हैं दिखाई। 24 अगस्त को प्रतिमा खंडित होने पर मीणा समाज ने दिया था धरना, पुलिस-प्रशासन ने 30 अगस्त तक कार्रवाई का दिया था भरोसा, तय समय तक कार्रवाई न होने पर दोबारा जुटे लोगों को कुश शर्मा ने नई प्रतिमा लगवाने का दिया आश्वासन। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

4.📰✍️ लापरवाही पर शिकारपुर कोतवाल लाइन हाजिर, खुर्जा की बगराई चौकी प्रभारी निलंबित; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सरकारी कार्य में लापरवाही और शिथिलता पर प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर। वहीं खुर्जा नगर क्षेत्र की घटना में तत्काल कार्रवाई न करने पर खुर्जा देहात की बगराई चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह को किया निलंबित।

5.📰✍️ साइबर ठगी के 1.70 लाख रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस, फोन-पे से हुई थी धोखाधड़ी; शहर के डीएम रोड निवासी ब्रजेश कुमार ने 28 अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत। एसएसपी के निर्देशन और एएसपी क्राइम के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर की साइबर हेल्प डेस्क ने पूरी धनराशि कराई वापस, पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के काला आम क्षेत्र में डॉग की संदिग्ध मौत, शव घसीटकर अल्पना हॉल के सामने छोड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज; भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पंकज अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। पंकज अग्रवाल ने 28 अगस्त की रात एक व्यक्ति द्वारा मृत डॉग का शव घसीटकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए वीडियो पुलिस को सौंपा और मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की, पुलिस ने जांच की शुरू।

📰✍️ दनकौर में 3 से 15 सितंबर तक सजेगा 103वां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला, 1.51 लाख रुपये की होगी प्रमुख कुश्ती; गुरु द्रोणाचार्य की कर्मभूमि में श्री द्रोण गौशाला समिति के मेले में धार्मिक आयोजन, इनामी दंगल, कवि सम्मेलन, रागिनी, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित। समिति के राकेश गर्ग व रजनीकांत के अनुसार 4 सितंबर को भजन-कीर्तन व छप्पन भोग, 6 से 8 सितंबर तक देशभर के पहलवानों का दंगल और प्रतिदिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 8 सितंबर की प्रमुख कुश्ती में मनोज त्यागी व उनके साथी रहेंगे रेफरी।

📰✍️ खुर्जा के कमालपुर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी चेतन घायल, तमंचा और बिना नंबर की बुलेट बरामद; पुलिस के अनुसार बगरई खुर्द निवासी चेतन पुत्र नरेश को चेकिंग के दौरान रोकने पर वह झाझर रोड से जंगल की ओर भागा, बाइक फिसलने के बाद घिरने पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से पकड़ा गया। चेतन पर 20 अगस्त को अंकुर चौधरी से मारपीट का आरोप है, जिनकी 29 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

📰✍️ अफसरों ने सम्प्रेक्षण गृह और जिला कारागार का किया निरीक्षण, बाल बंदियों व कैदियों की सुविधाओं का लिया जायजा; जिला जज संजय सिंह, डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बाल बंदियों को मिल रही सुविधाएं देखीं और निर्माणाधीन चारदीवारी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

📰✍️ सिकन्द्राबाद के कोन्दू में 1621 गौवंशों वाली गौशाला का निरीक्षण, चारा-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था परखी, चोला में 1.27 करोड़ के डिटेंशन यार्ड के अधूरे निर्माण पर नोटिस के निर्देश; डीएम कुमार हर्ष ने गौशाला में ईयर टैगिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा, जबकि चोला स्थित परिवहन विभाग के डिटेंशन/डम्पिंग यार्ड का निर्धारित समय में निर्माण पूरा न मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस और ईंटों की लैब व निर्माण की थर्ड पार्टी जांच कराने के दिए निर्देश। इस दौरान एसडीएम रविन्द्र कुमार, डीपीआरओ, सीवीओ और बीडीओ मौजूद रहे।

📰✍️ यमुनापुरम स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता, दोहली विद्यालय के बच्चों ने पाया प्रथम स्थान; मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल मुख्य अतिथि रहीं, खिलाड़ियों का जिला व्यायाम शिक्षिका चिन्तन चौधरी और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सतीश कुमार ने  किया उत्साहवर्धन।

📰✍️ पुलिस लाइन में छह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित; उपनिरीक्षक कंवर पाल सिंह व जयवीर सिंह, मुख्य आरक्षी आशाराम त्यागी, एफएसएसओ अवधेश सिंह, फायरमैन गजेन्द्र कुमार शर्मा और फॉलोवर राजकुमार हुए हैं सेवानिवृत्त, सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय और प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव रहे मौजूद।

📰✍️ दादरी के 32 विद्यालयों में 3600 विद्यार्थियों ने दी ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, अगला चरण 20 सितंबर को; भारत विकास परिषद दादरी शाखा की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के 1830 और वरिष्ठ वर्ग के 1770 विद्यार्थी हुए शामिल। शाखा अध्यक्ष एनके शर्मा के बताया अंतरविद्यालय चरण के बाद प्रांत, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं, आयोजन में डॉ. अजय गर्ग, बॉबी गर्ग और मोहित गोयल का रहा विशेष सहयोग।


देश विदेश

📰✍️ शामली के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो इनामी शूटरों की मौत; बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक की हत्या में शामिल सोनीपत निवासी गोगी गैंग के शूटर सुमित और मोहित पर 50-50 हजार रुपये का था इनाम, दोनों हत्या के बाद बागपत के रास्ते लोनी भागे थे। सोमवार तड़के सोनीपत जाते समय घेराबंदी कर पुलिस ने किया ढेर।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: