चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ शिकारपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का 63 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर के इलाज के दौरान दिल्ली के बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल में आज दोपहर करीब 12 बजे ली अंतिम सांस; देर शाम उनके पैतृक गांव सुरजावली पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग, कल गुरुवार सुबह 10 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के बेटे कुश शर्मा से फोन पर बात कर जताया शोक। वह दो बार खुर्जा और दो बार शिकारपुर से रहे विधायक, योगी सरकार के पहले कार्यकाल में रहे थे राज्य मंत्री।


2.📰✍️ बुलंदशहर में तीन तहसीलदारों के बदले कार्यक्षेत्र, अखिल गोयल बने तहसीलदार सदर; डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर अजय कुमार को तहसीलदार सदर से तहसीलदार न्यायिक शिकारपुर, मैनपुरी से आए अखिल गोयल को तहसीलदार सदर और बागपत से आईं वंशिका सिंह को तहसीलदार न्यायिक अनूपशहर के साथ तहसीलदार न्यायिक स्याना का दिया गया है अतिरिक्त प्रभार।


3.📰✍️ पहासू के नगला खेड़ा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट, दबंग और परिजनों पर घर में घुसकर पीटने का आरोप; महिला के अनुसार खेत पर छेड़छाड़ का विरोध कर वह किसी तरह पहुंची थी घर, जिसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने घर में घुसकर उसके, नाबालिग बच्ची और सास के साथ की मारपीट। पीड़िता ने पहासू पुलिस पर शिकायत नहीं सुनने और धमकाकर थाने से भगाने का लगाया आरोप, एसएसपी व मुख्यमंत्री से कार्रवाई की लगाई गुहार।

4.📰✍️होटल पर युवक को गोली मारने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में; 31 अगस्त को राधा नगर निवासी प्रिन्स राज गुप्ता अपने साथी के साथ नहर स्थित होटल पर खाना खाने गया था, जहां गाली-गलौज के बाद उसे गोली मारकर किया गया था घायल। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रशांत चौधरी, निखिल उर्फ निक्कू, विशाल कुमार शर्मा, दक्ष शर्मा उर्फ लकी, राम उर्फ सुभ्रांत शर्मा और मुकुल जूडो को किया गिरफ्तार, निशानदेही से एक देसी पिस्टल व दो अवैध तमंचे बरामद।


5.📰✍️ खुर्जा के जीटी रोड पर ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत, चचेरा भाई घायल; अरनिया के मंसूरपुर निवासी हीरालाल अपने भाई दिनेश और ताऊ के बेटे जयपाल के साथ दस्तावेज बनवाने जा रहे थे तहसील, तभी दादू पटरी स्थित नवीन फल-सब्जी मंडी के निकट पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक में मार दी टक्कर। हादसे में हीरालाल की मौके पर और उसके भाई दिनेश की अस्पताल में हुई मौत, चचेरे भाई जयपाल का कैलाश अस्पताल में चल रहा है उपचार, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर वाहन छोड़कर भागे चालक को हिरासत में ले लिया है।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खेतलपुर भांसोली के सुमित हत्याकांड का खुलासा, प्रेम संबंध और संपत्ति के लिए देवर-भाभी ने गला दबाकर की हत्या; मृतक सुमित कुमार की पत्नी काजल के अपने देवर उमेश से प्रेम संबंध थे और दोनों ने पूरी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए 31 अगस्त को सुमित की गला दबाकर हत्या कर शव रस्सी से कुंदे में लटका दिया। पिता किशनपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

📰✍️ शहर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में 500 आउटसोर्स कर्मियों ने देखा सेवा निगम का शुभारंभ, बीओसीडब्ल्यू लाभार्थियों को चेक और सफाई कर्मियों को पीपीई किट की गईं वितरित; इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ कर ईपीएफ, ईएसआईसी, पारदर्शी भर्ती, सेवा संरक्षण व प्रशिक्षण की दी जानकारी। कार्यक्रम में अंतुल तेवतिया, लक्ष्मीराज सिंह, दीप्ति मित्तल, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और पीओ डूडा डॉ. अश्विनी कुमार रहे मौजूद।


📰✍️ मानचित्र स्वीकृति की बाधाओं पर 30 आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स की बैठक, पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार का निर्णय; बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण पर अनावश्यक आपत्तियां लगाने, स्वीकृत मानचित्र निरस्त करने और अवैध निर्माण को बढ़ावा मिलने का आरोप लगाते हुए कुछ अधिकारियों व अभियंताओं के उदासीन रवैये से वैध विकास कार्य प्रभावित होने की कही गई बात, बैठक में आयुक्त व शासन को पत्र भेजने और मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराने का लिया गया निर्णय।

📰✍️ ईवीएम वेयरहाउस में विधानसभा चुनाव 2027 की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू, रोज सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगी जांच; तहसील सदर स्थित वेयरहाउस में ईसीआईएल अभियंता ईवीएम की करेंगे जांच, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव को एफएलसी सुपरवाइजर किया गया है नियुक्त। एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने निरीक्षण कर समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।


📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में 31वां स्थापना दिवस, मेधावी छात्राओं और तीन कर्मियों का सम्मान; अध्यक्ष सुभाष चंद अग्रवाल, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विशिष्ट अतिथि दीप्ति मित्तल, ऊषा खेतान, सुशील कुमार कंसल, राकेश कंसल, अजय कुमार, हेमन्त, डॉ. अंशु बंसल और कार्यकारिणी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया कार्यक्रम। प्रतियोगिता विजेता व सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल, प्राध्यापिका डॉ. मीना सक्सेना और सेविका कुसुम को 30 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया सम्मानित।


📰✍️ डिबाई के बुढ़ानपुर खुर्द गांव में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस; परिजनों के अनुसार मुनेश कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। सूचना पर पहुंची डिबाई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
देश विदेश

📰✍️ अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा; मूल रूप सेउत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं जितेंद्र मिश्रा, पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना की पश्चिमी कमान का किया था नेतृत्व।
News Editor: Dharmendra Mittal
