30 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ 2013 बैच की चर्चित और तेजतर्रार आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, अभी स्वीकार होना बाकी; वर्तमान में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर दी जानकारी, सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव एसपी गोयल को सौंपा गया है इस्तीफा, मिर्जापुर और देवरिया की रह चुकीं हैं डीएम, आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई कर लंदन में की थी नौकरी, उसके बाद नौकरी छोड़ यूपीएससी क्लियर कर बनी आईएएस‌।

1.📰✍️ खुर्जा में मारपीट से घायल 22 वर्षीय लॉ छात्र अंकुर चौधरी ने नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, एसएसपी और एसपी देहात समेत भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खुर्जा देहात के गांव बगराई में हुआ अंतिम संस्कार; क्षेत्र के चार नंबर बिजलीघर के पास 20 अगस्त को आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की रोड और फरसे से मार-मार कर कर दिया था अधमरा, पिछले 8 दिन से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता अशोक चौधरी के इकलौते पुत्र अंकुर ने कल देर शाम तोड़ दिया दम। मामले में लखन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस, अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर।

2.📰✍️ शिकारपुर कोतवाली में दर्ज एक छेड़छाड़ के मुकदमे को लेकर लड़का और लड़की पक्ष आमने-सामने, नारेबाजी से तनाव; भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने लड़के पक्ष के समर्थन में कोतवाली का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे, वहीं लड़की पक्ष ने परिसर में पहुंचकर ‘बेटी को न्याय दो’ के नारे लगाते हुए किसान कार्यकर्ताओं का किया विरोध,  दोनों पक्षों के बीच हुई नारेबाजी से थाना परिसर में तनाव की स्थिति हो गई उत्पन्न, किसान नेताओं की पुलिस से भी हुई नोंक झोंक।

3.📰✍️ चोला में चोरी के 70 किलो पिघले पीतल के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस व वाहन बरामद; सिखेड़ा रोड पर हुई  मुठभेड़ में शाहरून पैर में गोली लगने से हो गया घायल, उसके चार अन्य साथी आमिर, आसिफ, फारुक और आसिफ भी किए गए गिरफ्तार, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हो गया फरार, सिटी क्षेत्र के सरायधारी और रुकनसराय के रहने वाले हैं सभी बदमाश, आरोपियों ने 13 अगस्त को विवकाल कंपनी से मूर्ति चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

4.📰✍️ गुलावठी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से व्यापारी की गर्दन पर लगे गहरे कट, धीमी रफ्तार से बची जान; देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे व्यापारी राहुल कुमार, तभी मांझा गर्दन से टकराने पर तेज झटका लगा और कई जगह लग गए कट। राहुल के अनुसार बाइक की गति तेज होती तो हो सकता था गंभीर हादसा, घटना के बाद क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर उठे सवाल।

5.📰✍️ औरंगाबाद के नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल पूर्व सभासद की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर; मोहल्ला गुलावठी निवासी 65 वर्षीय पूर्व सभासद पंडित कृष्ण कुमार उर्फ केके शर्मा अपने बड़े पुत्र गौरव शर्मा की हाईवे पर खराब हुई बाइक के पास दूसरी बाइक लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी अज्ञात वाहन से टक्कर होने से हो गए थे घायल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह का स्वागत, रतनपुर में सांसद निधि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण; पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम के बाद सांसद ने मुल्लानी में राजू प्रधान के आवास पर बूथ संख्या 319 के कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम। इस दौरान नेमपाल सिंह, किशनपाल लोधी, ओमदत्त लोधी, संजीव कुमार, कुशल प्रधान, लोकेश प्रधान, उधम सिंह लोधी और योगेंद्र लोधी रहे मौजूद।

📰✍️ खुर्जा के सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस का नगर एकत्रीकरण, स्वतंत्रता, इतिहास और सामाजिक समरसता पर हुआ मार्गदर्शन; जंक्शन रोड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मेरठ प्रान्त प्रचारक अनिल ने शाखाओं से अनुशासन, संस्कार, सेवा व राष्ट्रभक्ति, शिक्षा-योग-अध्यात्म सहित क्षेत्रों में चल रहे कार्य, तिरंगा प्रसंग, सांस्कृतिक आत्मविश्वास, हिन्दू संगठन, सामाजिक एकता तथा महात्मा बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत सभी महापुरुषों को पूरे समाज की धरोहर मानते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान।

📰✍️ खुर्जा में गैंगस्टर का 25 हजार का इनामी शातिर अय्यूब गिरफ्तार, अवैध असलहा-कारतूस बरामद; पुलिस व स्वाट टीम ने मदनपुर गेट के पास से शेख साहिबान निवासी अय्यूब पुत्र बाबू खां को पकड़ा, आरोपी के खिलाफ शस्त्र, गौवध, पशु क्रूरता समेत छह मुकदमे हैं दर्ज, पुलिस ने नए मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।


देश विदेश

📰✍️ लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, दुबग्गा की छोटी नहर से शव बरामद; धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव सराय प्रेमराज नगर स्थित छोटी नहर से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में उन्नाव की जमीन के विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है, पत्नी ने ड्राइवर पर विरोधियों के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: