चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ जनपद में 72 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, मिलीं कई खामियां, अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई; पीड़ित मानव समाचार पत्र में सरकारी स्कूलों के निरीक्षण का मुद्दा प्रकाशित होने के बाद डीएम ने तीनों एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम सहित कई अधिकारियों को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण की सौंपी थी जिम्मेदारी, आज अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए जा रहे हैं कारण बताओ नोटिस, निरीक्षण के दौरान मिलीं छतों की मरम्मत, शौचालय, स्वच्छता, खेल मैदान, रंगाई पुताई आदि कमियों को समयबद्ध दूर करने के भी दिए गए हैं निर्देश।


2.📰✍️ शहर के कालाआम-दिल्ली रोड स्थित एक नर्सिंग होम में डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष से मारपीट और रुपये निकालने का आरोप, सिटी कोतवाली में महिला डॉक्टर समेत अज्ञात कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज; 20 अगस्त को वृद्ध मां के साथ मरीज से मिलने पहुंचे थे अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, इस दौरान वह लिफ्ट में गए थे फंस, आरोप है कि लिफ्ट बंद होने की शिकायत पर डॉक्टर और कर्मचारियों ने की अभद्रता, मारपीट कर फाड़े कपड़े, जेब से निकाल लिए रुपये, शोर सुनकर पहुंचे सुरक्षाकर्मी और भाई ने उन्हें बचाया।

3.📰✍️ खुर्जा के मुरारी नगर बिजलीघर नंबर-4 के पास लॉ छात्र पर लाठी-डंडों से हमला; कार सवार लोगों के हमले में अंकुर चौधरी हो गया गंभीर घायल, साथी अनिल के अनुसार हमलावरों ने गोली भी चलाई और मौके से फरार हो गए। युवक का कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस।

4.📰✍️ जिले की सातों विधानसभा सीटें दो बार जीत चुकी भाजपा के सामने 2027 में हैट्रिक की चुनौती, तीन से चार टिकट बदलने की राजनीतिक चर्चा; वर्ष 2017 और 2022 में भाजपा ने सभी सातों सीटें जीतकर किया था क्लीन स्वीप, 2022 के चुनाव में चार नए चेहरों को दिया गया था मौका, जिनमें लक्ष्मी राज सिंह, प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह और मीनाक्षी सिंह थे शामिल। अब 2027 में कुछ नाम बदलने की चर्चाएं तेज, पार्टी सर्वे व स्थानीय समीकरणों के आधार पर होगा अंतिम निर्णय।

5.📰✍️ जहांगीराबाद के चांदोक दोराहे के पास सात बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, प्राधिकरण ने कराया ध्वस्तीकरण; शिकारपुर रोड स्थित बिजलीघर के सामने कॉलोनाइजर प्रहलाद द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के की जा रही थी प्लॉटिंग, प्राधिकरण अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कराया ध्वस्तीकरण।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे से 39 गांव प्रभावित, किसानों को 672.44 करोड़ रुपये का भुगतान; परियोजना के लिए अब तक 70.0965 हेक्टेयर सरकारी जमीन का किया गया है अधिग्रहण और अदला-बदली, साथ ही 20 अगस्त 2026 तक खरीदी जा चुकी है 440.7147 हेक्टेयर भूमि, परियोजना से प्रभावित किसानों को अब तक 672.44 करोड़ रुपये की धनराशि का किया जा चुका है भुगतान, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी।

📰✍️ आसमान पर पहुंचे चीनी के दाम, 65 रुपये किलो हुई चीनी, त्योहारों से पहले रसोई का बिगड़ा बजट; एक हफ्ते में में 23 रुपये की बढ़ोतरी से 42 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गए चीनी के दाम, रिफाइंड और सरसों का तेल भी पहुंचा करीब 200 रुपये किलो।

📰✍️ रैनेसा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को मिली 50 से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित; सीबीएसई कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम रहीं अविशी को 100 प्रतिशत, परिधि, आव्या, टिया व आयुष को 75 प्रतिशत तथा आराध्या, अहमद, मान्या व हिमांग को 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी गई। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित।


📰✍️ बुलंदशहर की साहित्यकार सुधा गोयल को मिलेगा ‘चंद्रशेखर दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान’, चयनित रचना वार्षिकी में होगी प्रकाशित; क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर की वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता-2026 में चयन पर बाद उन्हें इस साल नवंबर में इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में किया जाएगा सम्मानित। हिंदी साहित्य में लंबे समय से सक्रिय हैं सुधा गोयल, अब तक लिख चुकी हैं 37 पुस्तकें।


📰✍️ अरनिया के कैंची पुल पर बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, 7 बंडल विद्युत तार, तांबे का तार, तमंचे और पिकअप बरामद; अरनिया पुलिस और स्वाट टीम देहात ने नरसेना निवासी इकराम, मेरठ निवासी चुन्नु और गाजियाबाद निवासी आकिल पुत्र को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने 15, 20 और 21 जुलाई को पहासू व अरनिया क्षेत्र में बिजली के खंभों से तार तथा 2 अगस्त को एमएस गार्डन के पास निर्माणाधीन फार्महाउस से जनरेटर का तांबे का तार किया था चोरी।


📰✍️ कोतवाली देहात पुलिस ने CCTV से तलाश कर युवक का बैग लौटाया; 20 अगस्त को रास्ते में कहीं गिर गया था बिहार निवासी एक युवक का बैग, बैग में आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान था, पुलिस ने बैग बरामद कर युवक के भाई को सकुशल सौंपा।
देश विदेश

📰✍️ यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ के एसएसपी बने बीबीजीटीएस मूर्ति, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले; मेरठ कप्तान अविनाश पांडेय पुलिस मुख्यालय से किया गया अटैच, झांसी से बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का बनाया गया कप्तान।


📰✍️ देर रात हुआ ट्रांसफर, आज चार्ज लेने मेरठ पहुंचे नवागत एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति, पारंपरिक सफेद धोती-कुर्ते में सीधे पहुंचे सर्किट हाउस; जहां एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार और सभी सीओ ने किया उनका स्वागत, अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था पर की चर्चा, कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को बताईं प्राथमिकताएं।

News Editor: Dharmendra Mittal
