चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ झाझर रोड क्षेत्र में 28 बीघा अवैध प्लाटिंग पर गरजा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, एक अवैध निर्माण भी किया गया सील, सक्षम अधिकारी वान्या सिंह के निर्देशन में टीम ने की कार्रवाई; इस दौरान प्रमोद की 3 बीघा, अनिल की 5 बीघा और लोकेश नर्सरीवाला की 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर की गई बुलडोजर कार्यवाही, इसी के साथ दिल्ली रोड पर मोहम्मद अहराज पुत्र के 200 वर्गमीटर अवैध निर्माण को पुलिस की मौजूदगी में किया गया सील।

2.📰✍️ जहांगीराबाद में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, कई दिनों से हो रही कटौती के विरोध में आज दोपहर पूर्व सपा विधायक होशियार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने टाउन बिजलीघर का घेराव कर किया हंगामा; एक्सईएन सौरभ मिश्रा और एसडीओ को कक्ष से बाहर निकालकर जमीन पर बैठाया, महिलाओं ने अधिकारियों को चूड़ियां भेंट कर जताया विरोध, रिटायर्ड जेई नेत्रपाल शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल होकर कपड़े उतारकर धरने पर गए बैठ, कई घंटे तक चला प्रदर्शन, पुलिस के पहुंचने और अधिकारियों के जल्द व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन।


3.📰✍️सलेमपुर क्षेत्र के गांव पारोली के पूर्व प्रधान का शिकारपुर क्षेत्र के गांव फरीदपुर के जंगल के पास काली नदी में मिला शव; 4 दिन से लापता चल रहे थे दो बार ग्राम प्रधान रहे सुनील कुमार राघव, सूचना पर मौके पर पहुंची सलेमपुर व शिकारपुर पुलिस, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का चल पाएगा पता।


4.📰✍️जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड बैठक का हुआ आयोजन, विकास योजनाओं पर लगी मुहर, सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी व लक्ष्मीराज सिंह रहे मौजूद; इस दौरान वर्ष 2026-27 की केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग की संशोधित कार्ययोजनाएं, जिला निधि से ग्रामीण विकास कार्य, जिला पंचायत परिसंपत्तियों को लीज पर देने तथा शहीद द्वार व गौरव द्वार निर्माण के प्रस्ताव सर्वसम्मति से किए गए स्वीकृत। बैठक में कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने पर अंतुल तेवतिया ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।


5.📰✍️ पहासू के मुकर्रम इंटर कॉलेज के पास सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत, 25 दिन बाद होनी थी शादी; मौसी की शादी से रात करीब 2:30 बजे लौट रहे था शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा निवासी दीपांशु, रास्ते में हुए हादसे में गंभीर घायल युवक को ले जाया गया अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित। 22 जुलाई को दीपांशु की होनी थी शादी, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में मैक्स हॉस्पिटल नोएडा की ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी शुरू, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी; शहर के आचार्य हॉस्पिटल एंड न्यूरो ट्रॉमा सेंटर में प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. बी.एस. मूर्ति प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को देंगे परामर्श। उन्होंने कहा कि जोड़ों के दर्द, अकड़न व चोट संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार है जरुरी,आधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक से मरीजों को बेहतर और तेजी से मिल रही है रिकवरी।


📰✍️शहर के फतेहगंज मंडी में लोक सेवा आयोग में चयनित निहारिका अग्रवाल का सम्मान, वैश्य समाज सेवा समिति ने आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया; उनकी सफलता को जनपद व समाज के लिए गौरव बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं। इस दौरान विजय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, अनिल गोयल, अध्यक्ष राजीव सिंघल, अमित मित्तल, मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, बृजेश गर्ग, उमेश गोयल, शिवन गोयल, गौरव गोयल सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️गुलावठी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में पांच माह की बच्ची को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता; अलीगढ़ निवासी पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खुर्जा निवासी समीर के साथ एक लाख रुपये नकद व लाखों के जेवर लेकर चली गई। दो वर्ष पूर्व निकाह के बाद भी दोनों संपर्क में थे, एसएसपी के निर्देश पर समीर समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़।

📰✍️ खुर्जा के तेलियाघाट बिजलीघर नंबर-1 में 10 मेगावाट ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, गनीमत रही घटना में नहीं हुई कोई जनहानि; सुबह करीब 10:30 बजे ओवरलोड व तकनीकी खराबी से लगी आग पर विद्युतकर्मियों और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

📰✍️ खुर्जा की सभी शाखाओं पर श्रद्धा व उत्साह से मना हिन्दू साम्राज्य दिवस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में ध्वजारोहण, संघ प्रार्थना, देशभक्ति गीत, बौद्धिक व प्रेरक प्रसंग हुए आयोजित; नगर संघचालक सुनील ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्रसेवा, समाज संगठन व सांस्कृतिक गौरव के लिए कार्य करने का किया आह्वान।

देश विदेश

📰✍️ औरैया के बूढ़ादाना पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आस्क में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम बृजेश कुमार, बच्चों संग बैठकर खाया मिड-डे मील, परखी भोजन की गुणवत्ता; निरीक्षण के दौरान डीएम ने शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का लिया, बच्चों से सवाल-जवाब कर शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित जायजा। साथ ही विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति, अधिक नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश।


📰✍️ लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का एक लाख का इनामी मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर; 27 मई को संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या करने वाला संजय उर्फ संजीव शनिवार तड़के इंदिरा कैनाल रोड पर एसटीएफ से मुठभेड़ में कार्बाइन से फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में मारा गया।
News Editor: Dharmendra Mittal


