चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर में चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, पीड़ित मानव सहित अन्य मीडिया चैनलों में खबर प्रकाशित होने पर आज एसडीएम सदर अंगद यादव ने थोक विक्रेताओं के यहां की छापेमारी, मचा हड़कंप; एक हफ्ते में 42 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो हो गए चीनी के दाम, छापेमारी के दौरान उपलब्ध चीनी का भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड से कराया गया मिलान, प्रारंभिक जांच में अधिकांश स्थानों पर सही मिला स्टॉक, जांच अभी जारी है। कार्रवाई के दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर और मंडी इंस्पेक्टर भी साथ रहे मौजूद।


2.📰✍️ यूपी में प्रमोशन पाकर तहसीलदार बने 332 नायब तहसीलदार, बुलंदशहर में सात पदोन्नत तहसीलदारों की होगी तैनाती; शासन की सूची में नायब तहसीलदार से पदोन्नत मैनपुरी से अखिल गोयल, गाजियाबाद से आलोक कुमार व पल्लवी बानिया, बागपत से वंशिका सिंह, मेरठ से जतिन गोस्वामी, बुलंदशहर से दुष्यंत कुमार और आगरा से शिवा यादव की बुलंदशहर जिले में की गई है तैनाती। तैनाती के बाद तहसीलों में कार्यक्षेत्र बदलने और कुछ अधिकारियों को न्यायिक कार्य सौंपे जाने की है संभावना।


3.📰✍️ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद कल पहली बार बुलंदशहर पहुंचेंगे सांसद डॉ. भोला सिंह, स्वागत और रोड शो की तैयारियां तेज; सबसे पहले वाटर पार्क पर नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री का होगा स्वागत, इसके बाद भूड़ चौराहा से कालाआम होते हुए डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल तक निकाला जाएगा रोड शो, इसके बाद होटल में अभिनंदन समारोह और प्रेस वार्ता का होगा आयोजन, आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता और जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा के संचालन में हुई बैठक में लिया गया निर्णय।

4.📰✍️ सदर तहसील में एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का एक दिवसीय धरना, कामकाज रहा प्रभावित; लेखपाल संघ अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व और सचिव अमित लोधी के संचालन में दिया गया धरना, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लेखपालों को दुर्भावनापूर्ण तरीके से निशाना बनाकर किया जा रहा है गिरफ्तार। इस दौरान सुशील कुमार, रमेश कुमार, हंसराज सहित अन्य लेखपाल रहे मौजूद।

5.📰✍️ खुर्जा के डाबर स्थित श्रीराम डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, पनीर, दूध और घी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे; आगामी त्योहारों के मद्देनजर टीम ने की कार्रवाई, साफ सफाई के लिए भी फर्म को जारी किया जा रहा है नोटिस, विभाग के अनुसार डेयरी के नमूने पूर्व में जांच में मिले थे फेल, मौजूदा नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की होगी कार्रवाई। कार्यवाही में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ममता चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय और विभागीय टीम रही शामिल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जरूरी सूचना: कल 23 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति; 33 केवी लाइन के पास पेड़ों की होगी कटाई-छंटाई, जिसके चलते पुरानी जेल स्थित अंसारी रोड बिजलीघर से पोषित सभी क्षेत्रों की सप्लाई चार घंटे रहेगी बंद।

📰✍️ जनपद में शुरुआती कार्रवाई के बाद फायर एनओसी जांच अभियान पड़ा धीमा, अग्नि सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल; शासन के निर्देश पर होटलों, अस्पतालों, शोरूमों और बड़े प्रतिष्ठानों की जांच शुरू हुई थी, लेकिन उल्लंघन मिलने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में फायर एनओसी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की निष्पक्ष सघन जांच की मांग की है।

📰✍️ जहांगीराबाद के गुरावली गांव में रास्ते में भरा तालाब का पानी, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन हुआ मुश्किल; ग्रामीणों के अनुसार जलभराव से रास्ते पर जमा हो गई है कीचड़, जिससे फिसलन बनी हुई है, बच्चों को इसी रास्ते से जाना पड़ रहा है स्कूल, जिससे उनके कपड़े व जूते हो जाते हैं गंदे, हादसों का बना रहता है डर।


📰✍️ सिकंदराबाद के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र की आरएस फैक्ट्री में गिरने से 25 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों ने देर से सूचना देने का लगाया आरोप; टावर बनाने वाली फैक्ट्री में काम के दौरान मोहित के गिरने की पुष्टि वहां कार्यरत एक कर्मचारी ने की, हादसे की परिस्थितियां और संभावित लापरवाही जांच के बाद स्पष्ट होगी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच।

📰✍️ औरंगाबाद के नगलाकरन में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों ने निकाली जनजागरण रैली, निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल के गन्ना डेवलपमेंट हेड नीरज उज्जवल ने रैली को दिखाई हरी झंडी; इस दौरान कम बीज वाली ट्रेंच विधि तथा सरसों, आलू, राजमा, धनिया व सौंफ की सहफसली खेती से अतिरिक्त आय की दी गई जानकारी। सहायक प्रबंधक गन्ना अमित हुड्डा, गन्ना विकास अधिकारी गौरव मलिक और उपदेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में किस रहे मौजूद।


📰✍️ शहर के शीतलगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा का समापन; समापन पर वैश्य सेवा समिति ने व्यास पीठ पर विराजमान महाराज का किया स्वागत, इस दौरान समिति के विजय अग्रवाल, अनिल गोयल, अरविंद अग्रवाल, हैंडपंप अध्यक्ष राजीव सिंघल और मनोज गोयल आदि रहे मौजूद।


📰✍️ ऊंचागांव के गिरौरा भोलिया में डेढ़ साल से रास्ता नहीं बना, ग्रामीण ने खड़ंजा निर्माण की शिकायत की; ग्राम पंचायत गिरौरा भोलिया के ग्रामीण सचिन कुमार ने गुड्डू के घर से समय सिंह के घर तक खड़ंजा बनवाने की मांग को लेकर 22 जून 2026 को की थी शिकायत, जिसके अनुसार प्रधान खुर्शीद के गांव में रास्ते का निर्माण करीब डेढ़ साल से है लंबित, नहीं हो रही कोई कार्यवाही।

📰✍️ स्याना के हनीफ गढ़ी पुलिया पर 1 किलो 120 ग्राम गांजा के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने हापुड़ निवासी इकरार को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर स्याना थाने में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, इकरार के खिलाफ हापुड़ के विभिन्न थानों में गोकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एंटी पावर थेफ्ट समेत कई मुकदमे पहले से हैं दर्ज।

📰✍️ खुर्जा देहात के अगौरा गांव के पास दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार; पुलिस ने अहमदगढ़ निवासी अरशद और समीर को बीती रात चोरी की बाइक व अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार, बरामद स्प्लेंडर प्लस बाइक को आरोपियों ने 16 अगस्त को शिकारपुर के मोहल्ला नौगंज से किया था चोरी।
देश विदेश

📰✍️ लखनऊ में Gen-Z और Gen-Alpha को साधने की कवायद तेज, अफसर स्कूलों में बच्चों से संवाद कर सुनेंगे समस्याएं; विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने नई पीढ़ी के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर दिया है। बुलंदशहर की पूर्व मुख्य विकास अधिकारी और वर्तमान बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने Gen-Alpha के बच्चों के साथ भोजन कर बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं, जिसे प्रशासन और नई पीढ़ी के बीच संवाद बढ़ाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
News Editor: Dharmendra Mittal
