चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ यूपी टॉप हेडलाइन: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा; 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक रोडवेज बसों में महिलाओं को एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान।


1.📰✍️ बुलंदशहर में राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे सांसद डॉ. भोला सिंह का दो घंटे चला रोड शो, विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत; वाटर पार्क से भूड़ चौराहा, काला आम और डीएम रोड स्थित होटल तक निकले रोड शो के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर और पुष्पवर्षा से किया स्वागत, रोड शो में जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मी राज सिंह व मीनाक्षी सिंह, डीके शर्मा, दीपक दुल्हेरा, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, धर्मेंद्र काली और संतोष वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।


2.📰✍️ खुर्जा में लॉ छात्र अंकुर चौधरी से मारपीट के मामले में छह वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित; 20 अगस्त को कार से आए बदमाशों ने छात्र के साथ की थी मारपीट, घटना को अंजाम देकर हो गए थे फरार, मामले में खुर्जा थाने में दर्ज है मुकदमा, अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने बगराई निवासी निशान्त चौधरी, सौरभ, कृष्णा व भूपेन्द्र चौधरी तथा झमका निवासी लखन और करन की गिरफ्तारी पर पुरस्कार किया घोषित।

3.📰✍️ बुलंदशहर में परिषदीय स्कूलों के रसोइयों का मानदेय दो से बढ़ाकर तीन हजार रुपये, पांच लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज और बीमा कवर; सितंबर 2026 से लागू बढ़े मानदेय का अक्टूबर में होगा भुगतान, साथ ही परिधान राशि 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये की गई है। जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान आज चयनित रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक व मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड किए गए वितरित, इस दौरान विधायक मीनाक्षी सिंह व लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, डीएम कुमार हर्ष और सीडीओ निशा ग्रेवाल रहे मौजूद।


4.📰✍️ खुर्जा के मामन फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच बाइक सवार कांवड़िए घायल, तीन हायर सेंटर रेफर; हरिद्वार से आगरा डाक कांवड़ ले जा रहे पिंटू, अजय, दिव्यांश, सौरभ और अंकित को सूरजमल जटिया अस्पताल में कराया गया भर्ती, हादसे के बाद कांवड़ियों की पुलिस से हुई नोकझोंक, अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए कांवड़िए, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस।

5.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में सिकंदराबाद टोल व कार्यालय पर हुआ स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं संग की बैठक; इस दौरान संजीव आर्य ने भाजपा सरकार पर लगाए महंगाई और बेरोजगारी के आरोप। जिला, ब्लॉक व नगर पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता की समस्याएं उठाने का किया आवाह्न। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, सुभाष शर्मा, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, अर्चना पंडा, नितिन भटनागर, किशन चौधरी, प्रज्ञा गौड़ और मनीष चतुर्वेदी मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ वैर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, टिकट और पहचान संबंधी जानकारी से हुई शिनाख्त; रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया चोला क्षेत्र के आलियाबाद निवासी अमन, जिससे उसकी मौके पर हो गई मौत।


📰✍️ राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद बुलंदशहर प्रथम आगमन पर सांसद डॉ. भोला सिंह का हैंडपंप व्यापार संगठन ने आतिशबाजी कर किया स्वागत; इस दौरान अध्यक्ष राजीव सिंघल, संस्थापक मूलचंद गुप्ता, चौ. देवेंद्र सिंह कपासिया, विशाल बंसल, शेखर गुप्ता, नितिन अग्रवाल, तुषार सिंघल, रोशन लाल मित्तल, शिवम अग्रवाल, अंकित सिंघल, मनीष कपासिया, सुभाष शर्मा, सरदार जॉनी पासी, सुशील मित्तल, हर्षित मित्तल, भानु सिंघल, ऋषि अग्रवाल, अनिल शर्मा आदि रहे मौजूद।


📰✍️ शहर में रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों से घरेलू बजट प्रभावित, खाद्य पदार्थों में मिलावट ने बढ़ाई चिंता; पेट्रोल, खाद्य तेल, रिफाइंड, घी, दूध, पनीर, दाल, मसाले, दवाएं, फल-सब्जियों और चीनी की कीमतों में वृद्धि से मध्यम एवं गरीब वर्ग को हो रही है परेशानी, उपभोक्ताओं ने महंगे दाम के बावजूद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और शुद्धता पर सवाल उठाते हुए मिलावट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

📰✍️ औरंगाबाद के अजीजाबाद मार्ग पर भाकियू टिकैत के नगर कैंप कार्यालय का शुभारंभ, प्रदेश मुख्य महासचिव गुड्डू प्रधान ने पूजा के बाद फीता काटा; इस दौरान नगराध्यक्ष मुकेश कुमार लोधी के संयोजन में भंडारे का भी किया गया आयोजन। कार्यक्रम में राकेश लोधी, गैदल तेवतिया, दीपक चौधरी, नरेंद्र सिंह प्रजापति, सरजीत माहुर, अंकित लोधी, सुरेंद्र सक्सेना, अनिल कुमार, आकाश लोधी, जितेंद्र लोधी, आदित्य लोधी, नसीर कुरैशी, राजेश सक्सेना और लवकुश लोधी मौजूद रहे।


📰✍️ खुर्जा के सरस्वती विद्या मंदिर में युवा खेल संगम का आयोजन, युवाओं ने कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी में लिया भाग; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक अनिल, नगर सह संघचालक सामर्थ्य और विभाग सेवा प्रमुख सरवचन ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ। इस दौरान युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर दिया गया जोर।


📰✍️ पुलिस के हत्थे चढ़े बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्र में रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर; दानगढ़ निवासी वीरेंद्र उर्फ वीपी सिंह और महाराजपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ सुरेंद्र को अहमदगढ़ के खैलिया गेट से किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से दो बैट्री, एक इन्वर्टर, एक मॉनिटर, 3 किलो 500 ग्राम कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद, दोनों ने पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को दिया था अंजाम।

📰✍️ चोला के सबदलपुर-सुतारी जंगल में गोकशी के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, 250 नशीली अल्प्राजोलम गोलियां भी बरामद; 15 अगस्त की रात हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने बिरौड़ी ताजपुर निवासी सोनू उर्फ वकील को नवादा गेट के सामने से किया गिरफ्तार। मामले में आरिफ और राशिद सहित कुल पांच आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार।

📰✍️ चोला के दाऊदपुर में मुकेश हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार; 3 अगस्त को गांव दाऊदपुर में मुकेश की गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी बंटी निवासी दाऊदपुर को रबूपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस बरामद।
देश विदेश

📰✍️ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश; जिलाधिकारियों को स्कूलों की नियमित जांच करने और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों पर एफआईआर कराने के दिए गए हैं निर्देश। साथ ही चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी रोक लगाने के दिए गए हैं निर्देश।

📰✍️ औरैया के पीएम श्री नवोदय विद्यालय का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ बैठकर परखी भोजन की गुणवत्ता; जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, छात्रावास, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर विद्यार्थियों की सुनीं समस्याएं, विद्यालय प्रबंधन को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

News Editor: Dharmendra Mittal
