19 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर के गांधी पार्क में मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी में स्टॉलों से अधिकारी गायब, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चार दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का दो दिन पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया था शुभारंभ; शुभारंभ के बाद अधिकांश विभागीय स्टॉलों से गायब हैं अधिकारी व कर्मचारी, जानकारी लेने पहुंच रहे लोगों को कई स्टॉल मिल रहे हैं खाली, बिना जानकारी लौटना पड़ रहा है वापस, अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर चल रही है चर्चा।

2.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र में खूनी संघर्ष में बदला कार हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग में गुलजार को लगी गोली, कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एडीजी मेरठ रेंज भानु भास्कर व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; गांव रजवाना निवासी निसार अहमद के पाली बेगपुर मोड़ स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस पर दोपहर ग्रे रंग की ओरा कार से पहुंचे चार-पांच हथियारबंद बदमाश, ऑफिस में बैठे 23 वर्षीय गुलजार पुत्र निसार, रिहान और पिंटू के साथ की मारपीट, उसके बाद कर दी फायरिंग, गुलजार के पेट में लगी गोली जिसका हायर सेंटर में चल रहा है इलाज, घटना के बाद आरोपी फरार। बीती रात गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद, घटना में ऋतिक, संदीप और प्रिंस का नाम आया है सामने, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही हैं पांच टीमें।

3.📰✍️केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल होने बुलंदशहर पहुंचे प्रभारी व राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर, कहा प्राकृतिक खेती से किसानों की बढ़ेगी आय और पर्यावरण रहेगा सुरक्षित; इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी किया गया था आयोजन, पत्रकार वार्ता के दौरान अव्यवस्था का रहा माहौल, पत्रकारों के सवालों पर मंत्री ने दिए संक्षिप्त और गोलमोल जवाब। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चौधरी व लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा जिला महामंत्री दीपक दूल्हेरा व मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा रहे मौजूद।

4.📰✍️ शहर में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज पर बैंड-बाजे के साथ काटा गया केक; इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना कर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प, साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय पर 11 पौधों का किया रोपण। कार्यक्रम में सुभाष गांधी, राकेश भाटी, रवि लोधी, नरेंद्र चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, मनोज शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

5.📰✍️ आग का गोला बना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कबाड़ गोदाम, लाखों का सामान जलकर राख; आज दोपहर की घटना, समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए कर्मचारी जिससे नहीं हुई कोई जनहानि, सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, मालिक ने लाखों रुपये का सामान जलने की जताई आशंका, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा क्षेत्र की एक युवती और उसके परिजनों पर एक नाबालिक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर ढाई लाख ऐंठने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, युवक के पिता ने एसएसपी से की शिकायत; समसपुर निवासी संतोष कुमार ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से की है मामले की शिकायत, कहा आरोपियों ने उनके  बेटे अभिषेक कुमार का पीछा छोड़ने के नाम पर ले लिए रुपये, फिर भी मिल रही हैं धमकियां, पीड़ित ने युवती पर अन्य लोगों से भी इसी तरह रुपये ऐंठने का लगाया है आरोप।

📰✍️ जिला अस्पताल बना महिलाओं का अखाड़ा, जमकर चले लात घूंसे; दो महिलाओं ने एक दूसरे के बाल पड़कर जमकर की मारपीट, अस्पताल में तैनात गार्ड ने दोनों महिलाओं का किया बीच बचाव, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोग दे रहे तरह तरह की प्रतिक्रियाएं।

📰✍️ खुर्जा देहात में चलती लिच्छवी एक्सप्रेस में चढ़ते समय बिहार के यात्री की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा; ट्रेन सिग्नल न मिलने के कारण रुकी थी इस दौरान 45 वर्षीय नारायण राम नीचे उतर गए थे, ट्रेन चलने पर चढ़ने की कोशिश में पैर फिसल गया और घायल हो गए, सूचना पर जीआरपी और खुर्जा देहात पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही नारायण राम की हो चुकी थी मौत।

📰✍️ बुलंदशहर में बिना वारंट महिला को ले गई पुलिस, हंगामे के बाद छोड़ा, पुलिस और परिजनों की नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल; सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हेरा के पास ककोड़ रोड की‌ घटना, परिजनों के अनुसार मांगने पर पुलिसकर्मी नहीं दिखा सके अरेस्ट वारंट, परिजनों ने चोला थाने के दारोगा पर 21 अप्रैल को चोला गांव निवासी बाइक सवार हिमांशु के दुर्घटना में घायल होने के मामले में तीन लाख लेकर निपटारा कराने का लगाया है आरोप।


यूपी और देश-विदेश

📰✍️ हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम मुठभेड़ में ढेर, फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी हुआ घायल; बुलंदशहर रोड पर देर रात पुलिस और सूरजपुर निवासी श्याम के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश, जिसे अस्पताल में मृत किया गया घोषित, एसपी के.जी. सिंह ने बताया 1 जून को हापुड़ देहात क्षेत्र में कारोबारी के घर हुई लूट में वांछित था मृतक बदमाश, उस पर 50 हजार का इनाम था घोषित।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: