चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣हाय रे महंगाई! भीषण गर्मी ने बढ़ाए नारियल पानी के दाम, बुलंदशहर में 80 रुपये तक पहुंची कीमत; स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते नारियल पानी की मांग में भारी उछाल, जिलेभर के बाजारों में एक माह पहले 60 रुपये में बिकने वाला नारियल अब 80 रुपये तक गया है पहुंच, डॉक्टर भी इसे शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए बता रहे हैं लाभकारी।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️थाना समाधान दिवस पर सिटी कोतवाली में सुनी डीएम कुमार हर्ष व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं; अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही कराया निस्तारण, शेष शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। इस दौरान शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह राठौर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित।


2.📰✍️ शहर के मामन चुंगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का वीडियो वायरल, जांच शुरू; पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आने के बाद मच गया हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बोतल में भरे पेट्रोल में पानी मिला दिखाई देने पर उपभोक्ताओं में फैल गई नाराजगी, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।

3.📰✍️खुर्जा जंक्शन पर रेलवे वेंडर सुसाइड मामले में GRP इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, CCTV फुटेज वायरल होने के बाद कार्रवाई; जंक्शन पर दो वेंडरों के विवाद के बाद अमरदीप नामक वेंडर द्वारा गोरखनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या करने के मामले में एसपी GRP आगरा ने थाना प्रभारी अरविंद चौधरी तथा कांस्टेबल सुनील और सचिन को कर दिया है निलंबित। अधिकारियों ने GRP कर्मियों की मौजूदगी में हुई घटना को माना है गंभीर लापरवाही।

4.📰✍️करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फरार संतोष आढ़ती गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से संपत्ति सौदों में हेराफेरी का आरोप; सिकंदराबाद पुलिस ने सराय झांझन निवासी संतोष कुमार यादव को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन व कंपनी से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन में हेराफेरी के आरोप में लंबे समय से चल रहा था फरार। कंपनी निदेशक ओमवीर सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश की जा रही थी, पुलिस अब उसके नेटवर्क और सहयोगियों की भूमिका भी रही है खंगाल, कई राज खुलने की उम्मीद।


5.📰✍️साइड न देने पर बस चालक पर हमला, औरंगाबाद क्षेत्र के जहांगीराबाद मार्ग स्थित रतनपुर गांव के पास दर्जनों युवकों ने बस रोककर की मारपीट; नोएडा की कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस को इलना नहर पुल पर रोककर दर्जनों युवकों ने चालक जसवंत पर लाठी-डंडों से कर दिया हमला। कर्मचारियों ने तीन नामजद समेत करीब 30 आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर की है कार्रवाई की मांग।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️गविष्ट यात्रा के तहत कल दोपहर 14 जून को बुलन्दशहर पहुँचेगे शकराचार्य स्वामी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती; बुलन्दशहर स्थित दा रॉयल पैलेस में आयोजित ब्राह्मण एकता सभा के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

📰✍️करीब 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, काली नदी पुल जनता को समर्पित; सदर विधायक प्रदीप चौधरी के प्रस्ताव पर लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बने विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण, DAV फ्लाईओवर से मिर्जापुर तक काली नदी पुल का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ, इससे क्षेत्रवासियों को जाम से राहत और सुगम आवागमन की मिलेगी सुविधा, नगर महामंत्री अशोक चौधरी ने दी जानकारी।


📰✍️अंसारी रोड स्थित व्यापारी पंकज अग्रवाल के प्रतिष्ठान मैक्स फैशन हाउस में प्रबुद्ध सम्मेलन, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जुटे भाजपा पदाधिकारी; मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया रहीं मुख्य अतिथि, भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल।


📰✍️स्याना अड्डा पार्क में स्वच्छता, वृक्षारोपण व जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम; मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के दोका गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना पिता को पड़ा भारी, दबंगों की पिटाई का वीडियो वायरल; पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया है आरोप।

📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम चचोई में विधायक लक्ष्मीराज सिंह का जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी; सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी। रात्रि प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा।


📰✍️ अनूपशहर में सड़क किनारे मिला पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय रविंद्र शर्मा का शव, हादसे की आशंका; क्षेत्र के डूंगराजोगी गांव निवासी एवं निजी आउटलेट ‘पिज्जा डे’ में कार्यरत डिलीवरी ब्वॉय रविंद्र शर्मा का शव सुबह सड़क किनारे मिलने से फैल गई सनसनी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है मामला।

📰✍️ पहासू थाना क्षेत्र के करौरा गांव में 35 वर्षीय राजमिस्त्री मुन्ना लाल ने फांसी लगाकर दी जान, गृहकलह की आशंका; घटना से परिवार में मच गया कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रारंभिक जांच में गृहकलह माना जा रहा है कारण।

News Editor: Dharmendra Mittal


