चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️मजदूर दिवस पर महंगाई का झटका; 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 993 व 5 किलो छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा: बुलंदशहर समेत देशभर में आज 1 मई से लागू नई कीमत, अब 3000 के पार पहुंचा कमर्शियल सिलेंडर का दाम, दामों में वृद्धि से होटल और ढाबा कारोबार होगा प्रभावित, 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दामों में वृद्धि का प्रवासी मजदूर और छात्रों पर पड़ेगा सीधा असर, हालांकि 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में नहीं किया गया है कोई बदलाव।




2.📰✍️बुद्ध पूर्णिमा पर छोटी काशी अनूपशहर सहित जिले के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी; सुबह तड़के से ही हर-हर गंगे के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ किया अर्जित, स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना व दान-पुण्य कर की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना, घाटों और मंदिर परिसरों में दिनभर रही चहल पहल।


3.📰✍️वैज खाने में हड्डी निकलने पर शहर के कालेआम स्थित ‘अल बेक चिकन प्वाइंट’ होटल में बवाल, होटल मालिक और ग्राहक में मारपीट; वैज खाने में हड्डी निकलने पर ग्राहक और होटल मालिक के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में गई बदल, दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, पूरा घटनाक्रम होटल के CCTV कैमरे में कैद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। होटल संचालक ने पड़ोसी होटल मालिक पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से की शिकायत, फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है पुलिस।
मारपीट का वीडियो 👇
होटल संचालक की बाइट 👇



4.📰✍️जाम से राहत की उम्मीदों पर लगा ब्रेक, वन विभाग की आपत्ति से अटका सदर तहसील से डीएवी फ्लाईओवर सड़क चौड़ीकरण; करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना वन विभाग की आपत्ति के चलते पड़ गई है ठप, सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की थी योजना, लेकिन आधा किलोमीटर क्षेत्र पर वन विभाग द्वारा भूमि अपनी बताने से रुक गया है निर्माण कार्य, अधर में लटकी शहरवासियों की जाम से राहत की उम्मीद।

5.📰✍️ श्रमिक दिवस पर सिकंदराबाद और खुर्जा में योजनाओं की बारिश, सिआस भवन व पॉटरी एसोसिएशन हॉल में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का हुआ लाइव प्रसारण; सिकंदराबाद में मेडिकल कैंप, पीएफ, श्रम योगी मानधन, लेबर कार्ड व सुरक्षा जागरूकता शिविर लगाए गए, श्रम विभाग ने 2 श्रमिकों को 25.06 लाख का दु मुआवजा, 4 मेधावी बच्चों को किया सम्मानित। खुर्जा में 10 श्रमिकों को ओडीओपी टूलकिट की गई वितरित, साथ ही गाजियाबाद में आयोजित सामूहिक विवाह में बुलंदशहर की 29 बेटियों का संपन्न कराया गया विवाह।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️श्रमिक दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर शहर के कालाआम चौराहे पर भारत विकास परिषद ने शरबत वितरण कर दिया सेवा का संदेश; गर्मी में राहत के लिए राहगीरों व आमजन को मीठा रुह अफजा शरबत किया गया वितरित, इस दौरान शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, मेघा जालान, विशाल जालान, संजय शर्मा, आकाश गर्ग व चन्द्र भूषण मित्तल समेत अन्य सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️ बीती रात नहर रोड पर स्कूटी सवार से मारपीट, चैन तोड़कर भागे तीन युवक, सिटी कोतवाली में तहरीर; शहर के देवीपुरा निवासी युवक की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 30 अप्रैल रात नहर रोड पेट्रोल पंप के पास तीन बाइक सवार युवकों ने स्कूटी में टक्कर मारकर मारपीट की और गले की चैन तोड़ दी और तीनों मौके से धमकी देकर फरार हो गए।

📰✍️श्रमिक दिवस पर शहर के मोतीबाग स्थित जिला महिला समिति में श्रमिकों का हुआ सम्मान; प्रांगण में श्रमिकों को पारिश्रमिक के रूप में धनराशि वितरित कर कराया गया जलपान, डाइटिशियन नूपुर गोविल ने गर्मी में सही पोषण व खानपान पर दी जानकारी। कार्यक्रम में कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, अरुण गोविल सहित समिति की सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।


📰✍️जहांगीराबाद में लाल कुआं कस्बा चौकी पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, DJ के तेज बेस का उठा मुद्दा; व्यापारी नेता रोहित पहाड़ी ने शोभायात्रा व बारातों में DJ के मानक से अधिक बेस बजाने का उठाया मुद्दा, व्यापारियों कहा कार्यक्रमों से नहीं बल्कि तेज बेस से है समस्या, इसे पूर्णतः कराया जाए बंद। एसपी देहात ने कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार को सभी DJ संचालकों की बैठक कर बेस न बजाने व आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।


📰✍️खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में बंबे से मिला अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; गले-सिर पर चोट के निशान और शरीर पर केवल लंगोट होने से हत्या की जताई जा रही है आशंका, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दादरी में श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, भारत विकास परिषद ने बांटे अंगवस्त्र-किट व मीठा जल; शाखा द्वारा श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर श्री बांके बिहारी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर अंगवस्त्र, भुना चना, गुड़, बिस्कुट, केले की किट व मीठा शरबत किया गया वितरित, कार्यक्रम में अध्यक्ष एन.के. शर्मा, सचिव रविन्द्र गोयल, विजय बंसल, दिनेश सिंघल, लोकेश गर्ग, डॉ. अजय गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Editor: Dharmendra Mittal


