26 जून 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ भारतीय टीम की तरफ से पांच शतक लगने के बाद भी झेलनी पड़ी हार; एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टैस्ट मैच में इंग्लैंड से हारा भारत, टैस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांच शतक लगाने के बाद पहली बार कोई टीम हारी।

➡️ इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, लीड्स के मैदान में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर हासिल किया 371 रन का टारगेट, इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने भारत के खिलाफ चौथी पारी में बनाया हाईएस्ट स्कोर। 148 साल के इतिहास में इंडिया पहली टीम बनी है जिसके प्लेयर्स ने एक मैच में पांच शतक लगाए लेकिन फिर भी मैच हार गई। इससे पहले 1928 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट में लगाए थे चार शतक,  लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया को मिली थी हार।

📰✍️ आषाढ़ माह की अमावस्या पर छोटी काशी अनूपशहर और आहार गंगा सहित जनपद के घाटों पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

➡️अनूपशहर के बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल और कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, मंदिरों में की पूजा-अर्चना, पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान।

📰✍️ वलीपुरा नहर में डूबे दोनों युवकों के मिले शव; दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों मृतक फरदीन सिद्दीकी और मोहम्मद फैज।

➡️ गुरुवार को वलीपुरा नहर में नहाने के दौरान दोनो युवक गए थे डूब, स्कूटी पर जाते समय वलीपुरा नहर पर रुके थे नहाने। नहाने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा जिसे बचाने के लिए दूसरा युवक गया, इसके बाद दोनों युवक ही डूबने लगे और पानी के बहाव के साथ आगे की तरफ बह गए। पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से नहर में खोजबीन के दौरान दोनों शव बरामद किए हैं।

📰✍️ डीएम ने सुना पूर्व सैनिकों का दर्द; जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की हुई बैठक।

➡️जनपद के पूर्व सैनिक बन्धु व पूर्व सैनिकों के परिजनों द्वारा गत माह प्राप्त हुए थे 26 शिकायती प्रार्थना पत्र, जिंदगी की गई समीक्षा। इस बार बैठक में 28 शिकायती प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा भी रहे उपस्थित।

📰✍️ भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने हत्या दिवस  के रूप में आपातकाल की 50वीं बरसी को किया याद, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला।

➡️ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और गाजियाबाद नगर निगम मेयर सुनीता दयाल ने कहा आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर  ‘हत्या दिवस’ के रुप में इसको याद कर रही है भाजपा, कहा 50 साल पहले इसी दिन कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र और संविधान की हत्या। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र लोधी, सी पी सिंह, अभिनव वर्मा, आनन्द चौधरी, कुलदीप चौधरी आदि रहे मौजूद।

📰✍️ अवैध कॉलोनियों पर जमकर चल रहा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर; अनूपशहर में 73 बीघा भूमि में काटी जा रहीं 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बीकेडीए का बुलडोजर। अवैध तरीके से किया जा रहे निर्माणों, बाउंड्रीवल और रास्तों को किया गया ध्वस्त। इतनी कार्यवाही होने के बाद भी नहीं दिख रहा भू माफियाओं में कोई खौफ, जनपद में जमकर काटी जा रही है अवैध कालोनियां।

📰✍️डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध हुआ संपन्न; नई कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा।

➡️नई प्रबन्ध समिति में जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष, अरविन्द कुमार उपाध्यक्ष, राजीव गर्ग प्रबन्धक, चन्द्र कान्त सिंघल उप प्रबन्धक और सतीश चन्द शर्मा चुने गए हैं कोषाध्यक्ष। अंकुर गर्ग, अशोक कुमार, चन्द शेखर गर्ग, नरेश चन्द अग्रवाल, राकेश चन्द बंसल, संजय कुमार शर्मा, संजय कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार कंसल, उमेश कुमार शर्मा, विचित्र कुमार गुप्ता और विजय कुमार शर्मा को चुना गया है सदस्य।

📰✍️ जहांगीराबाद में जल निगम ठेकेदार ने व्यापारियों को 2 दिन में सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने का दिया आश्वासन; पिछले करीब 2 महीने से पाइप लाइन डालने के चलते टूटी पड़ी है सड़के।

➡️व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष रोहित पहाड़ी और उनकी टीम के विरोध के बाद ठेकेदार कपिल गुप्ता ने  व्यापारियों से की मुलाकात, कहा पहले टूटी हुई सड़के ही कराई जाएंगी सही, उसके बाद होगा आगे का कार्य। 

📰✍️रालोद नेता मिंटू चौधरी ने अपने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ; कांग्रेस ने पटका पहनकर किया स्वागत।

➡️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, कॉर्डिनेटर पूर्व विधायक गजराज सिंह और पूनम पंडित ने मिंटू चौधरी और उनके साथियों का कांग्रेस का पटका पहनाकर ग्रहण कराई सदस्यता। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि रालोद नेता मिंटू चौधरी, दिग्विजय सिंह, राहुल चौधरी की टीम के कांग्रेस में आने से पार्टी को मिलेगा बल।

📰✍️ जनपद की बेटी ने नाम किया रोशन; डाक्टर यमशी आरिफ को स्कालर जीपीएस द्वारा शीर्ष विद्वान किया गया नामित, बधाई देने वालों का लगा तांता।

➡️ एडवोकेट मोहम्मद आरिफ की पुत्री हैं डॉक्टर यमशी। स्कालर जीपीएस विभिन्न क्षेत्रों, विषयों और विशिष्टताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शीर्ष विद्वानों को मान्यता देता है। डाक्टर यमशी के मजबूत प्रकाशन रिकॉर्ड, काम और योगदान की उल्लेखनीय गुणवत्ता ने सबसे हालिया 2024 स्कॉलर जीपीएस रैंकिंग के अनुसार दुनिया भर के सभी विद्वानों में डाक्टर यमशी को शीर्ष 0.5% में रखा है। डाक्टर यमशी को पिछले पांच साल की अवधि में उपलब्धियों के आधार पर शीर्ष विद्वान का दर्जा दिया गया है।

📰✍️ किशोरी के साथ रेप करने के आरोपी को उम्रकैद; थाना छतारी क्षेत्र का रहने वाला है रेपिस्ट प्रशान्त उर्फ चनुआ, उम्रकैद के साथ 50000 रुपए के जमाने की भी सुनाई गई सजा। वर्ष 2023 में छतारी थाने में दर्ज हुआ था मामला, ADJ/ पोक्सो 1 कोर्ट के जज मनोज कुमार सिंह ने सुनाई सजा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंह को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब शिक्षा व‍िभाग में अधि‍कारी बनकर करेंगे काम।

➡️ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

📰✍️बरेली में 13 साल के मदरसा छात्र से कुकर्म के आरोप में हाफिज नबी हसन गिरफ्तार; पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कुकर्म की 30–40 वीडियो मिलीं। ये “हैदरी दल 25” नामक ग्रुप का संचालक भी था। यह ग्रुप पार्कों में दोस्तों संग घूम रही लड़कियों की वीडियो बनाकर वायरल करता था।

📰✍️कच्छवां में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी शुरु।

➡️मिर्जापुर के नगर पंचायत कछवां क्षेत्र में शंकर लाल बृजेश कुमार द्वारा श्री जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा की तैयारी शुरु हो गई है। कछवां नगर में 27 जून को नगर में रथ यात्रा निकाली जाएगी इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। कार्यक्रम बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में साफ सफाई व धुलाई के साथ शुरु किया गया । इस दौरान जितेंद्र कुमार गुप्ता, मोनू ऊमर, अभिषेक गुप्ता, अजय कुमार, गणेश ऊमर वैश्य, हर्षित गुप्ता, अनिल यादव आदि ने रथ धुलाई में सहयोग किया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हिमाचल में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना; दो के शव बरामद।

➡️ धर्मशाला के खनियारा में मनूनी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से इंदिरा प्रियदर्शनी जल विद्युत परियोजना के लगभग 25 मजदूर बह गए, जिनमें से दो शव बरामद हुए हैं। ये मजदूर अस्थायी शेडों में रह रहे थे जो पानी की चपेट में आ गए। अधिकांश मजदूर श्रीनगर के बताए जा रहे हैं।

📰✍️दिल्ली के रिठाला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत।

➡️ फैक्ट्री में बिखरी पड़ी थीं जली हुई लाशें, भयावह मंजर देख कांप उठे लोग। इस घटना में फैक्ट्री मालिक का बेटा और एक अन्य श्रमिक 80% तक झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। एक अन्य श्रमिक मामूली रूप से घायल हुआ है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: