चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️जिला प्रदर्शनी में रात हुई ममता शर्मा की पहली स्टार नाइट फ्लॉप, नाईट पर हुए लगभग पन्द्रह लाख रुपए खर्च पर भीड़ जुटाने में रही नाकाम।
➡️ निर्धारित समय से दो घंटे विलम्ब से शुरु हुई नाइट में दर्शकों की उपस्थिति उम्मीद से कम बामुश्किल चार अंकों की संख्या को छू सकी। बताते हैं कि ममता शर्मा नाइट पर लगभग पन्द्रह लाख रुपए खर्च किए गए हैं। ममता शर्मा नाइट का शुभारंभ सांसद डाक्टर भोला सिंह और डीएम श्रुति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सीडीओ कुलदीप मीना, एएसपी रिजुल, एडीएम प्रशासन डाक्टर प्रशांत कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, एसडीएम गजेन्दर सिंह, एसडीएम दीपक पाल, ईओ डाक्टर अश्विनी कुमार भी मौजूद रहें।
➡️सवा नौ बजे ममता शर्मा मंच पर आई तेरे दूर जाने से दिन-रात जलते हैं गाने से अपनी परफॉर्मेंस का शुभारंभ किया। ममता शर्मा ने छोड़ छाड़ के अपने सलीम को अनारकली डिस्को चली, मेरे फोटो सीने से चिपका ले फेवीकोल से आदि गानों दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर नहीं कर सके। सांसद डाक्टर भोला सिंह सिर्फ पन्द्रह मिनट बाद ही चले गए।

📰✍️नवरात्र शुरू, फलों की कीमत आसमान पर पहुंची।
➡️ फल विक्रेताओं के अनुसार मांग बढ़ने से दाम बढ़ गए हैं। वहीं गर्मी के चलते जूस वाले फलों की डिमांड भी बढ़ेगी। ऐसे में जो फल दस दिन पहले 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे थे वो अब 120 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। आज से चैत्र नवरात्र शुरु होने जा रहे हैं। नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में सेब, संतरा, केला, अंगूर और खरबूजा की बिक्री काफी होती है। इसके चलते बाजारों में बिकने वाले फलों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अभी यह दाम अगले सप्ताह तक और बढ़ सकते हैं।

📰✍️डिबाई में छोटा हाथी और टेम्पो की टक्कर, एक की मौत, सात घायल।

➡️ डिबाई तहसील में दानपुर के पास ईदगाह पर सड़क हादसे में सवारी टेंपो और छोटा हाथी की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हुए। सूचना पर दौलतपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में घायल हुए लोगों में धर्मपुर के सतीश, डिबाई के रुपेश, हरिशंकर, अलीगढ़ से गायत्री, रामस्वरूप, जगवीर और दानपुर के सौरव शामिल हैं।

📰✍️माता रानी की ज्योति लेकर आ रहे युवकों को नोएडा में बस ने मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत।
➡️ चोला क्षेत्र में गांव खानपुर निवासी माता रानी की पैदल अखंड ज्योति ला रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। खानपुर निवासी श्रद्धालु माता रानी की अखंड ज्योति दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से पैदल अखंड ज्योति लेकर लौट रहे थे। बताते है कि गौतमबुद्धनगर के डेरी मच्छा के नजदीक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें गौरव सोलंकी पुत्र धर्मेंद्र सिंह व निखिल कुमार पुत्र भोला की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में मनीष कुमार पुत्र हरकिशन सिंह व रचित सोलंकी पुत्र अशोक सोलंकी घायल हो गए। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📰✍️हापुड़ में तैनात सिपाही की स्याना में दिल का दौरा पड़ने से मौत।

➡️ हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाने में तैनात सिपाही अंकुर राणा की सियाना में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अंकुर स्याना के चांदपुर रोड पर किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बताते हैं शाम को अंकुर बहादुरगढ़ थाने से दस्तावेज लेकर स्याना आ रहे थे। स्याना पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह दवाई लेने के लिए अपने कमरे पर गए जहां वह मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्याना और हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक बड़ौत के दाह गांव के मूल निवासी थे और कुछ दिन पहले अपने परिजनों को पैतृक गांव छोड़कर स्याना आए थे।

📰✍️छतारी थाना क्षेत्र में नवरात्रि शुरू होने से पहले माहौल बिगड़ने की कोशिश, नारऊ गांव के पथवारी मंदिर पर शिव परिवार और दुर्गा मां की मूर्ति को किया गया खंडित।
➡️ पथवारी मंदिर पर मूर्ति खंडित होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। मूर्ति टूटने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगाम किया। CO डिबाई, तहसीलदार शिकारपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नई मूर्ति की स्थापना और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण

📰✍️बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में हैवान बने तीन युवक, कमरे में बंद कर दो बच्चों के साथ की दरिंदगी।
➡️ तीन युवकों ने जबरन दो नाबालिग बच्चों के साथ किया कुकर्म। पुलिस ने आरोपी तीनों दरिंदों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर। एक पीड़ित की उम्र 13 वर्ष दूसरे की उम्र बताई जा रही है 11 वर्ष।

📰✍️पूर्व में जनपद में रहे जिला जज के निधन पर वकीलों ने शोक व्यक्त किया।
➡️ बाराबंकी के जिला जज पंकज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह हाल ही में बुलंदशहर से बाराबंकी स्थानांतरित हुए थे। पंकज सिंह बुलंदशहर के जिला जज के पद पर दो साल तक सेवाएं दे चुके थे।
उनके निधन की खबर से बुलंदशहर में शोक की लहर फैल गई। बुलंदशहर में अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विराम लेकर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उन्होंने जिला जज पंकज सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ग्रेटर नोएडा के पांच मंजिला गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदीं छात्राएं।
➡️ कमरे में धुआं भरते देख छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं कमरे से निकलकर चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 5 मंजिला हॉस्टल में 160 छात्राएं फंसी हुई थीं। घबराकर दो छात्राओं ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे एक छात्रा घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल की है। दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
➡️एफएसओ विनोद कुमार पांडे ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जांच में पता चला एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी। पांच मंजिला इमारत में धुआं भर गया था जिससे दमकल कर्मियों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही थी। दमकल कर्मियों ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर फंसी छात्राओं को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरु किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी 160 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

📰✍️ आगरा में महिला की मौत के बाद पति भाग गया और मायके पक्ष नहीं कर रहा अंतिम संस्कार, ऐसे में पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार।

➡️पत्नी की मौत के बाद पति भाग गया और मायके पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा था। इसी जिद में तीन दिन तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हुआ। ऐसे में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने परिवार के रुप में महिला के शव को कंधा दिया और अंतिम संस्कार भी पुलिस ने कराया। जगदीशपुरा पुलिस को सूचना मिली बोदला क्षेत्र में कुछ लोग महिला का शव रखकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची जहां जानकारी मिली नई आबादी निवासी चंद्रपाल की बहन संजू ने पांच साल पहले अछनेरा निवासी जितेंद्र से लव मैरिज की थी। जितेंद्र मजदूरी करता है।
➡️पुलिस ने मृतका के बेटे को तलाश किया और परिजन अंतिम संस्कार का सामान लेने गए तो बिना आधार कार्ड सामान नहीं मिला।इस पर फिर पुलिस ने मदद की और अंतिम संस्कार का सामान लेकर आई। थाना प्रभारी आनंदवीर और दरोगा संदीप राठी ने अर्थी तैयार करवाई। पुलिस ने ही कंधा दिया। श्मशान घाट पर मृतका के बेटे से अंतिम संस्कार कराया।

📰✍️गाजियाबाद में पेपर मिल में बायलर फटने से विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत।
➡️ एक की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोजपुर क्षेत्र की है। फैक्ट्री खेतों के बीच में बनी हुई है। सुबह 4 मजदूर बॉयलर के पास काम कर रहे थे तभी अचानक विस्फोट हो गया। मजदूर उछलकर 50 फीट दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि आग नहीं लगी थी। प्रेशर से बॉयलर का एक वाल निकल गया जिसके चलते विस्फोट हो गया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों मजदूरों की पहचान योगेंद्र, अनुज और अवधेश के रुप में हुई है। फैक्ट्री मालिक का नाम अवनीश हैं। वह मोदीनगर में रहते हैं।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️म्यांमार में भूकंप से अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत, 3400 घायल; कई लापता।

➡️ म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने 1644 लोगों की जान ले ली है। इस भूकंप ने पूरे म्यामांर में तबाही मचा दी है। भूकंप का असर पड़ोसी देश थाईलैंड में भी देखने को मिला।

📰✍️आज नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार जाएंगे संघ मुख्यालय।

➡️प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे नरेन्द्र मोदी रविवार को बतौर पीएम पहली बार नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचेंगे। पीएम मोदी आरएसएस मुख्यालय जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले 27 अगस्त 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी संघ मुख्यालय गए थे।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇