चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ खत्म हुआ लंबे समय से चल रहा इंतजार, बीती रात शासन ने किए बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, IAS श्रुति होंगी बुलंदशहर की नई डीएम।

➡️लखनऊ समेत कई जिले के डीएम बदले, जनपद बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का हुआ मथुरा डीएम पद पर ट्रांसफर, IAS श्रुति (2011 बैच) होंगी जिला बुलंदशहर की नई डीएम।

📰✍️2500 किलो नकली पनीर व 4 हजार लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा; बुलंदशहर के थाना अरनिया के गाँव डाबर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके से भारी तादात में कैमिकल हुए बरामद।
➡️ दिल्ली एनसीआर में होती थी नकली पनीर की बड़ी तादात में सप्लाई। पहले भी इस के कई सैंपल हो चुके हैं फेल, लेकिन बड़ा सवाल कि आखिर इतनी बड़ी तादात में किसकी शह पर चल रहा था यह नकली पनीर बनाने का काला कारोबार।

📰✍️गुलावठी पुलिस ने पकड़े जहरखुरानी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट के 2.35 लाख बरामद।

➡️ गुलावठी पुलिस ने जहरखुरानी गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कैंटर चालक को नशीली चाय पिलाकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से 2.35 लाख रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार 2 जनवरी को गुलावठी के धौलाना बस स्टैंड के पास हुई। विकास ट्रेडिंग कंपनी के कैंटर से खल की बोरियां उतारी जा रही थीं। चालक गुलजार और कंडक्टर साजिद काम में लगे थे। इसी दौरान एक युवक ने व्यापारी की ओर से चाय का झांसा देकर चालक को नशीली चाय पिला दी।
➡️चालक ने व्यापारी से 13,680 रुपये भाड़ा लिया और कैंटर को आगे बढ़ाया। कैंटर में दूसरे व्यापारी का गुड़ ले जाने के लिए रुपये रखे थे। नशीली चाय का असर होने के बाद चालक बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो कैंटर छपरावत स्टेशन के पास खड़ा था और पैसे गायब थे।
गिरफ्तार आरोपियों में शाहिद और नाजिम शामिल हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ इस चोरी में कैंटर के कंडक्टर साजिद की मिलीभगत थी। कंडक्टर ने आरोपियों के साथ मिलकर चालक को नशीली चाय पिलाई और पैसे गायब कर दिए।

📰✍️थाना खानपुर क्षेत्र के गांव कनोना चौराहे पर स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने मारी जोरदार टक्कर, पन्द्रह वर्षीय छात्रा की अस्पताल ले जाते वक्त हुई दर्दनाक मौत।

➡️ ग्राम औगना निवासी छात्रा निशी अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कस्बा खानपुर में हरिद्वार लाल कन्या इंटर कॉलेज में जा रही थी पढ़ने। छात्र की मौत से गांव व क्षेत्र में शौक की माहौल। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️गर्भवती महिला की मौत, सरकारी डॉक्टर्स पर समय से पहले डिस्चार्ज का आरोप, शिकारपुर सीएससी की घटना।
➡️ डिलीवरी के दो घंटे बाद जच्चा बच्चा को डॉक्टर्स ने कर दिया था डिस्चार्ज। परिजनों की मनाही के बाद भी किया डॉक्टर ने जच्चा बच्चा को डिस्चार्ज। महिला के घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते समय हुई महिला की मौत। परिजनों ने लापरवाही की शिकायत पुलिस से की।

📰✍️चोला रोड पर नेथला हसनपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, हादसा सीसीटीवी में कैद।
➡️ डॉक्टर के यहां जांच कराने जा रही थी महिला, हादसे में घायल महिला की मौके पर मौत। एक्सीडेंट के बाद चालक कार लेकर फरार। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी।

📰✍️सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में जमीन के विवाद में एक ही खानदान के दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग।
➡️ दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत। घरों की छतों पर चढ़कर अवैध असलहों से की गई फायरिंग। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया।

📰✍️चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा पर डीएम नाराज, अफसरों को दिए निर्देश।

➡️पुराने मुकदमों के निस्तारण में शिथिलता पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा प्रारुप 1 से 9 तक की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया । धारा 23 का लक्ष्य पूर्ण करने के सम्बन्ध में सभी चकबन्दी अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, उप संचालक चकबन्दी एवं चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में मां और बेटी की हत्या, मुंबई में काम करता हैं पति, पुलिस जांच में जुटी।

➡️यहां एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि दोनों हत्या बुधवार रात में की गई हैं। महिला का बेटा अपने नाना के घर पर था। सुबह जब उसने मां को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह नाना के साथ अपने घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों सीढ़ी से घर के अंदर गए तो कमरे में खून से लथपथ मां-बहन के शव पड़े थे। मामला मलिहाबाद इलाके का है। डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया ईसापुर गांव में रहने वाली गीता और उनकी बेटी दीपिका की बदमाशों ने हत्या कर दी। गीता का पति प्रकाश कन्नौजिया मुंबई में लांड्री का काम करता है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में डकैती के दौरान रात 2 बजे अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया।

➡️उन्हें लगभग सुबह 4.30बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, खतरे से बाहर हैं अब अभिनेता सैफ अली खान। अभी तक वह अज्ञात हमलावर फरार है पुलिस जाँच में जुट गई है।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇