15 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


🇮🇳 दैनिक पीड़ित मानव समाचार पत्र की पूरी टीम की तरफ से सभी जनपद वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳


1.📰✍️ जनपद में शान के साथ फहराया गया तिरंगा, रोशनी की चकाचौंध में डूबे शहर के अंसारी रोड और कालाआम सहित जिले के मुख्य चौराहे, बाजारों में हर तरफ लहराता दिखा राष्ट्रध्वज तिरंगा; तिरंगा रैली सहित कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम। साथ ही जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने भी तिरंगा फहराकर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शाम तक जाम से हांफती रहीं शहर की सड़कें, सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस।

2.📰✍️ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में कलेक्ट्रेट से डीएवी इंटर कॉलेज तक निकली तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, राज्य मंत्री दिनेश खटीक रहे मुख्य अतिथि; हाथों में तिरंगा लेकर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लिया भाग। इस दौरान डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, सांसद भोला सिंह, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

3.📰✍️ कलेक्ट्रेट में डीएम कुमार हर्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को किया सम्मानित; डीएम ने नागरिकों से संवैधानिक कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान और युवाओं से शिक्षा, कौशल, खेल, नवाचार व तकनीक में आगे बढ़ने का किया आह्वान, इस दौरान तीनों एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, नीतीश कुमार सिंह, भरत राम यादव सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।

4.📰✍️ पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण; इस दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की दिलाई गई शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी किया गया सम्मानित।

5.📰✍️ जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासक डॉ. अंतुल तेवतिया ने फहराया तिरंगा, वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन; इस दौरान डॉ. अंतुल तेवतिया ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का लिया संकल्प, कार्यक्रम में एएमए सुधीर कुमार सहित अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सेंट मोमिना स्कूल में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, प्रधानाचार्या वर्षा सिरोही ने ध्वजारोहण किया, विद्यार्थियों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; गंगा हाउस ने ‘आरंभ है प्रचंड’, कावेरी हाउस की अक्सा ने देशभक्ति कविता और यमुना हाउस ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ पर दी प्रस्तुति। सुषमा सिंह, रित्विका पलावत और सिद्धांत गोस्वामी ने किया संचालन।

📰✍️ भारत विकास परिषद ‘सेवार्थ’ शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शाखा सचिव नितिन सचदेवा के आवास पर मातृशक्तियों ने फहराया तिरंगा; कार्यक्रम में नमन गर्ग, निधि गर्ग, श्वेता सचदेवा, विकास ग्रोवर, शालू ग्रोवर, डॉ. यतेन्द्र शर्मा, राजेश गुप्ता, सीमा गुप्ता, वीना वर्मा, राजपाल सिंह वर्मा, मेघा जालान, सुमन शर्मा, यशेष तोमर, चन्द्र भूषण मित्तल, चित्रा मित्तल, नीरज तायल, नेहा तायल, दीप्ति सिंह, कामना मित्तल, नितिन प्रताप सिंह, सतेन्द्र अग्रवाल, आकाश गर्ग, अनिल बंसल, प्रशांत अग्रवाल, विशन कुमार व शिवम जिंदल सहित सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️  महाराजा अग्रसेन मंडल के प्रभारी शम्भू सिंह राघव, अध्यक्ष बिल्लू पंडित, काला आम मंडल अध्यक्ष भीष्म शिशोदिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण; इस अवसर पर हिमांशु तोमर, मोहित सक्सेना आकाश पंडित, तरुण पालीवाल,संस्कार वर्मा, प्रतीक शर्मा, शैंकी शर्मा, मृदुल शर्मा, पंकज उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

📰✍️ सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि एसके अग्रवाल की उपस्थिति में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग; निर्भय कुमार ने किया संचालन, कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अनीता सिंह, दीपाली, भरत सिंह, अनुज, पूजा गुप्ता, लक्ष्मी, राजीव गुप्ता, यश, मनोज सहित स्टाफ व कर्मचारी रहे मौजूद।

📰✍️ जहांगीराबाद के अग्रसैन चौक पर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने फहराया तिरंगा; देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ ऑनेस्ट क्लब संस्कार ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता समर्थ गुप्ता के आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम; दौरान स्वतंत्रता दिवस व भारत के सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी हुई आयोजित, अपार गर्ग रहे विजेता, सभी सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ शहर के आवास विकास द्वितीय स्थित अपनापन किड्स एकेडमी में बच्चों ने सैनिक बनकर दिखाया देशप्रेम, तिरंगे की वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र;  स्कूल में प्रधानाचार्या बाबिता वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने सैनिकों की वेशभूषा धारण कर वीर जवानों के प्रति जताया सम्मान, राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन।

📰✍️ स्याना रोड पर हैंडपंप व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, व्यापारियों ने आजादी के संघर्ष को किया याद; श्री अंबे हैंडपंप कंपाउंड में अध्यक्ष राजीव सिंघल की अध्यक्षता और महेश चंद्र मित्तल के संचालन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विशाल बंसल व अनिल शर्मा ने स्वतंत्रता के महत्व पर रखे विचार, बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ सरस्वती शिशु मंदिर भूतेश्वर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष मुनीष गुप्ता ने किया ध्वजारोहण; इस दौरान प्रधानाचार्य रामू कुमार, प्रबंधक योगेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष जैनेंद्र चौहान, सह व्यवस्थापक सुरेश गौतम, पूर्व व्यवस्थापक पंकज अग्रवाल, विनोद कुमार, सुनील जैन, रमन शर्मा, ऋषिपाल और डॉ. सीबी सिंह रहे मौजूद।

📰✍️ जिला महिला समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, कल्पना गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ आयोजन; इस दौरान आशा त्यागी, शीला गोयल, अरुणा गोविल, आराधना शर्मा सहित सदस्य और कर्मचारी रहे मौजूद।

📰✍️ जिला अध्यक्ष नरेश गोयल की अध्यक्षता में जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल के निवास पर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में मनाया स्वतंत्रता दिवस; प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना रहे मुख्य अतिथि, जिला मंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया संचालन, इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रदीप अग्रवाल और राजीव अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण; अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में अमित गर्ग के निवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, सभी सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ शहर के कृष्णा नगर में व्यापार मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, व्यापारियों ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन; जयगोपाल कंपाउंड में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया, कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा सहित व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ खुर्जा के आरएसएस कार्यालय पर फहराया तिरंगा; स्वयंसेवकों व राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने अमर बलिदानियों को नमन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का लिया ‌संकल्प।

📰✍️ गाजियाबाद में श्री राम वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रध्वज फहराकर देशभक्ति का दिया संदेश; सोसाइटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित कर फहराया गया राष्ट्रध्वज, उत्साह के साथ मनाया गया देश की आजादी के पर्व।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: