चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ अफसरों की एक माह की मेहनत सफल, बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस; यात्रा के दौरान लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, जिसके चलते जनपद में शांतिपूर्ण संपन्न हुई यात्रा। हालांकि डीएम रोड और कुड़वल रोड पर फ्लाईओवर के आसपास रात में अंधेरा तथा फ्लाईओवरों पर गड्ढे जैसी बनी रहीं समस्याएं, अधिकारियों की सक्रियता के बावजूद अधीनस्थ स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर साफ नजर आती रही लापरवाही।

2.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र में देर रात दिल दहला देने वाली घटना, शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या, परिजनों ने दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे जाम कर की एनकाउंटर की मांग; शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार रात 42 वर्षीय अजीत ठेकेदार ने 38 वर्षीय बेबी को किराए के कमरे पर बुलाकर शादी का बनाया दबाव, इनकार करने पर सीने, गले और चेहरे पर चाकू से कर दिए 17 वार, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ मिला बेबी का शव, शव के पास बैठा था आरोपी अजीत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।


3.📰✍️ खुर्जा में किसानों को धमकाने का बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन; वायरल वीडियो में क्षेत्र के बिजलीघर नंबर-4 स्थित अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य अपने कार्यालय पर किसानों को धमकाते और कार्यालय से बाहर भगाने की बात कहते आ रहे हैं नजर। विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मामले की एसडीएम खुर्जा सतेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग।

4.📰✍️ “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन, वीर नारियों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र; कार्यक्रम में शहीद नायक चंद्रपाल सिंह की पत्नी मुनेश देवी, शहीद सिपाही समय सिंह की पत्नी जगवीरी देवी, शहीद सिपाही मांगे राम की पत्नी संजीव तथा शहीद सिपाही संजय कुमार की पत्नी हेमलता को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल और सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।


5.📰✍️ कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करने बुलंदशहर पहुंचे राहुल गांधी के दूत पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बुलंदशहर के पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती, जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पत्रकार वार्ता और जिला कांग्रेस कमेटी के साथ की समीक्षा बैठक; इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा, कहा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद समेत प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी के इच्छुक कार्यकर्ताओं से लिए जाएंगे आवेदन। इस दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कार्यकाल की रिपोर्ट भी की प्रस्तुत, कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ भाजपा मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित के नेतृत्व में शहर में निकली महाराजा अग्रसेन मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा, मां काली मंदिर रोडवेज वर्कशॉप से शुरू हुई यात्रा ईदगाह रोड व लल्ला बाबू रोड होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर हुई संपन्न; जिला पंचायत प्रशासक डॉ. अंतुल तेवतिया रहीं मुख्य अतिथि, इस दौरान शम्भू सिंह राघव, जय प्रकाश शर्मा, अतुल प्रधान, संजय गुर्जर, अभिनव वर्मा, हिमांशु तोमर, मोहित सक्सेना समेत मातृ शक्ति, सभासद, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।


📰✍️ खुर्जा में तिरंगा यात्रा से गूंजा भारत माता की जय का जयघोष, देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां व बच्चों के करतब रहे आकर्षण का केंद्र; दाताराम चौक से निकली यात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और विधायक मीनाक्षी सिंह ने तिरंगा दिखाकर किया शुभारंभ, मुख्य मार्गों से होते हुए बाल्मीकि चौक पर संपन्न हुई यात्रा। इस दौरान युवाओं, नागरिकों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगाए नारे, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत।


📰✍️ बुलंदशहर की उन्नति गुप्ता का अंतरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज के लिए चयन, डेनमार्क जाने का मिलेगा अवसर; रोटरी इंटरनेशनल के मंडल 3100 से क्लब बुलंदशहर सिटी के सदस्य एवं सहायक मंडलाध्यक्ष रो. लवकेश गुप्ता की पुत्री है उन्नति गुप्ता, वह डेनमार्क जाकर भारतीय संस्कृति, परिधान, प्रकृति और शिक्षा व्यवस्था से वहां के लोगों को कराएंगी परिचित, पूरे भारत से चार विद्यार्थियों का हुआ है चयन। क्लब संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल व अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने चयन पर दीं शुभकामनाएं।


📰✍️ नन्हे कांवड़िया से मिले सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, भोलेनाथ के वेश में टॉय कार से हरिद्वार से पहुंचे डेढ़ वर्षीय बालक ने खींचा सबका ध्यान; सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने हरिद्वार से श्री राजराजेश्वर मंदिर आ रहे करीब डेढ़ वर्षीय नन्हे कांवड़िया से मुलाकात कर उसे सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की दीं शुभकामनाएं। भोलेनाथ के वेश में सजे नन्हे कांवड़िया और उसकी टॉय कार ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित।

📰✍️ पुरानी जेल बिजलीघर पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत; 33/11 केवी पुरानी जेल अंसारी रोड बिजलीघर के समस्त स्टाफ ने प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, पावन यात्रा की दीं शुभकामनाएं।

News Editor: Dharmendra Mittal
