11 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ शिवरात्रि पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मंदिर, रात 12:00 बजते ही शिवालयों पर शुरू हुआ महादेव का जलाभिषेक, शहर के राजराजेश्वर और आहार स्थित अंबेकेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल; रात 12 बजने से कुछ देर पहले ही शिव मंदिरों में लग गई लाइनें, हरिद्वार से जल भरकर लाए कांवड़ियों ने पूरी श्रद्धा के साथ उसे महादेव को किया अर्पित, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रातभर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, सभी प्रमुख मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर तैनात रहा पुलिस बल।

2.📰✍️ शहर में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर बच्चे की दवा कराने आए व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी, 8,500 रुपये नकदी समेत जरूरी दस्तावेज पार, सीसीटीवी में कैद घटना; आज दोपहर करीब 1 बजे डॉ. राजीव मित्तल के क्लीनिक पहुंचे थे पहासू निवासी शिवकुमार शर्मा, फीस जमा करते समय अज्ञात व्यक्ति ने कुर्ते की जेब से निकाल लिया पर्स। पर्स में नकदी के अलावा थे पैन, आधार, वोटर कार्ड, तीन बैंकों के एटीएम कार्ड, पीएनबी का चेक समेत दस्तावेज।

3.📰✍️ अरनिया क्षेत्र में बेकाबू अल्टो कार ने सड़क किनारे जा रहीं तीन महिलाओं को कुचला, हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत, एक बच्ची घायल; मनी गांव निवासी महिला मालती देवी, सुमित्रा देवी और बालिका पायल पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थीं, उमाशंकर शर्मा फार्म हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मालती और सुमित्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल बालिका पायल को हायर सेंटर किया गया है रेफर, हादसे में कार चालक भी हुआ है घायल।

4.📰✍️ ककोड़ के नगला गोविंदपुर में सड़क पर पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर, हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत, 2 अन्य घायल; ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना, ककोड़ पुलिस सभी घायलों को ले गई अस्पताल, रास्ते में किशोर ने तोड़ दिया दम, जबकि गंभीर घायल 12 वर्षीय दुष्यंत और 58 वर्षीय रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर।

5.📰✍️ सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर के खेत में मिला सोमवार शाम से लापता 42 वर्षीय किसान नरेश का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका; सोमवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले था नरेश, देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश, आज सुबह खेत में पड़ा मिला उनका शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ लवी मित्तल बनीं तीज क्वीन, राधिका शर्मा ने जीता सावन क्वीन का खिताब, तीज के पावन अवसर पर शहर की महिलाओं ने भूड़ चौराहे स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का किया आयोजन; श्वेता मंगल और कीर्ति अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों का लिया आनंद। कार्यक्रम में शशि शर्मा, आरुषि मोदी, नेहा मित्तल, अरुणिमा शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद।

📰✍️ दादरी में भारत विकास परिषद ने कांवड़ियों के लिए लगाया दो दिवसीय चिकित्सा शिविर, करीब 20 यात्रियों को मिला उपचार; जीटी रोड स्थित मधु मोहन डेंटल क्लिनिक पर डॉ. रोहित शर्मा और उनकी टीम ने उपचार, पट्टी, टीटी इंजेक्शन व आवश्यक दवाइयां कराईं उपलब्ध। सुधीर सक्सेना, मनोज मित्तल और डॉ. रोहित शर्मा समेत शाखा पदाधिकारियों व सदस्यों ने फल, समोसे, जल और दवाइयों का किया वितरण, अध्यक्ष एनके शर्मा ने सहयोगियों का जताया आभार।


देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में स्कूल तक आने-जाने के लिए पक्की सड़क की मांग को लेकर स्कूली बच्चों का जबरदस्त प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में जमकर काटा हंगामा; डीएम के निजी दरवाजे से अंदर घुसने का किया प्रयास, मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, इसके बाद वही तिरंगा लेकर धरने पर बैठ गए बच्चे। बच्चों का कहना की बारिश में आने जाने में होती है बहुत परेशानी, लेकिन शासन प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान।


News Editor: Dharmendra Mittal


शेयर करें: