9 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए गए 250 किलो फूल, डीएम और एसएसपी ने गंगेरुवा, आहार और अनूपशहर घाट सहित कांवड़ मार्गों पर पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का किया स्वागत; सोमवार को भारी बारिश की संभावना के चलते एक दिन पहले आज रविवार में की गई पुष्प वर्षा, शासन से आए हेलीकॉप्टर में हापुड़ से सवार हुए डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, पुष्प वर्षा को देखने उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ माहौल।

2.📰✍️ सावन शिवरात्रि से पहले भोले की भक्ति में डूबा बुलंदशहर, हापुड़ और स्याना मार्ग से बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, सोमवार रात 12 बजे के बाद शिवालयों में शुरू होगा जलाभिषेक; गंगाजल लेकर “हर हर महादेव” और “बोल बम, बम – बम” के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की और बढ़ रहे हैं कांवड़िए, कावड़ मार्गों पर जगह-जगह भंडारे और मेडिकल कैंप हो रहे आयोजित, जिले में समस्त कांवड़ मार्गों पर मुस्तैदी से तैनात है पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का कर रहे हैं निरीक्षण।

3.📰✍️ खुर्जा में 12वें विशाल शिव कांवड़ सेवा कैंप का आयोजन, कांवड़ियों के लिए भोजन-प्रसादी से लेकर उपचार तक की होगी व्यवस्था; श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति ने वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में लगाया कैंप। विधायक मीनाक्षी सिंह, भाजपा नेत्री रंजना गौतम, एसडीएम सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार, थाना देहात प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह तथा डॉ. हिमांशु व डॉ. सुधांशु ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ। इस दौरान जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता, हैप्पी वर्मा, शैलेंद्र कुमार, अजय कौशल, विकास वर्मा सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।

4.📰✍️ देर रात मुठभेड़ में ढेर हुआ ककोड़ क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में हुआ कामयाब; गुलावठी रोड पर छपरावत के पास हुई मुठभेड़ में मारा गया फतेहपुर जादौन निवासी मोनू, 1 अगस्त को ककोड़ क्षेत्र स्थित वैर रेलवे स्टेशन पर नग्न अवस्था में मिला था बच्ची का शव। मुठभेड़ में स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार हुए घायल, जबकि गुलावठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा व सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली।

5.📰✍️ छतारी क्षेत्र में हत्यारोपियों ने गिरफ्तारी के बाद आलाकत्ल बरामदगी के दौरान तमंचों से पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया लंगड़ा; पैतृक जमीन के बंटवारे की 10 साल पुरानी रंजिश में 8 अगस्त की रात अभिषेक शर्मा ने दोस्त रवि के साथ अपने चचेरे भाई आनंदस्वरूप (64) की चाकू से गोदकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने तीन घंटे में दोनों को  कर लिया था गिरफ्तार। आज हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कराने ले जाते समय दोनों ने मदनपुर गेट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे तमंचों से पुलिस पर फायरिंग कर की भागने की कोशिश, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के पैर में लगी गोली।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का व्यापारियों ने जन्मदिन, जिला अध्यक्ष विशाल बंसल के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर काटा गया केक; इसके बाद व्यापारियों ने कांवड़ियों और गरीब बस्तियों में बांटे फल, इस दौरान मनीष कपासिया, राकेश ठाकुर, गगन तायल, ललित कुमार, प्रियांक अग्रवाल, अर्पण बंसल, नमन बंसल और महेश चंद मित्तल आदि रहे मौजूद।

📰✍️ मासूम चारू की पुण्य स्मृति में कल सोमवार 10 अगस्त को गायत्री दीप यज्ञ एवं शांति पाठ का आयोजन, स्वामी परमदेव महाराज के सानिध्य में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए होगी वैदिक प्रार्थना;  इस दौरान गायत्री मंत्र एवं वैदिक प्रार्थनाओं के माध्यम से चारू की आत्मा की शांति और सद्गति की कामना की जाएगी तथा शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए होगी प्रार्थना।

📰✍️ पहासू-खुर्जा मार्ग पर साबितगढ़ चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, बकरियां चराते समय हुआ हादसा, चालक फरार; पिलखनहारी उर्फ साबितगढ़ निवासी रामकिशोर चीनी मिल के पास बकरियां चरा रहे थे, तभी अटेरना की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा, मृतक के पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।



News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: